Page Loader
दिल्ली-NCR में सुबह से झमाझम बारिश, नोएडा में बंद किए गए स्कूल
दिल्ली-NCR में बारिश से हुआ जलभराव (तस्वीर: ट्विटर/@mehtaashok560)

दिल्ली-NCR में सुबह से झमाझम बारिश, नोएडा में बंद किए गए स्कूल

लेखन गजेंद्र
Jul 26, 2023
10:35 am

क्या है खबर?

दिल्ली-NCR में मंगलवार सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों की उमस भरी गर्मी से राहत मिली। नोएडा में बारिश की वजह से सभी स्कूल बंद कर दिए गए। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है और इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से नोएडा और गाजियाबाद में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में जलभराव है।

बारिश

दिल्ली में फिर बढ़ सकता है यमुना का जलस्तर

दिल्ली में लगातार हुई बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर पिछले कई दिनों से उतार पर था, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह फिर बढ़ सकता है। यमुना सोमवार को खतरे के निशान को पार कर 206.56 मीटर पर पहुंच गई थी। हालांकि, मंगलवार सुबह 7ः00 बजे यह कम होकर 205.45 मीटर पर पहुंच गई। यमुना का खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत