NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, कई इलाके अब भी जलमग्न 
    अगली खबर
    दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, कई इलाके अब भी जलमग्न 
    मौसम विभाग ने आज दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है

    दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, कई इलाके अब भी जलमग्न 

    लेखन नवीन
    Jul 15, 2023
    09:55 am

    क्या है खबर?

    उत्तर भारत में इन दिनों बारिश में भारी तबाही मचाई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज राजधानी दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

    दिल्ली में सुबह 8:00 बजे यमुना नदी का जलस्तर स्तर 207.58 मीटर दर्ज किया गया। नदी का जलस्तर घटने के बावजूद शहर के प्रमुख इलाकों में अभी भी जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है।

    यहां सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने मोर्चा संभाल रखा है।

    बाढ़

    बाढ़ से दिल्ली के कई इलाके जलमग्न 

    दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, जिससे ITO रोड और राजघाट सहित मध्य दिल्ली के प्रमुख इलाके जलमग्नन है। रिंग रोड पर हनुमान मंदिर के बाहर की सड़क, यमुना बाजार, गीता कॉलोनी, सिविल लाइंस में भी भारी जलभराव है।

    बाढ़ का पानी सुप्रीम कोर्ट और निगम बोध घाट सहित दिल्ली के कुछ श्मशान घाटों तक भी पहुंच गया।

    इसके अलावा शांति वन इलाके में पानी भरा हुआ है।

    ट्विटर पोस्ट

    युमना बाजार इलाके में बाढ़

    #WATCH | The flood situation in Delhi's Yamuna Bazaar area remains grim pic.twitter.com/rLO9n0NjXK

    — ANI (@ANI) July 15, 2023

    मौत

    मुकुंदपुर चौक इलाके में 3 लड़कों की डूबने से मौत

    उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुकुंदपुर चौक इलाके में बाढ़ के पानी में तैरने की कोशिश करते समय 3 लड़के डूब गए। दिल्ली में यमुना नदी का पानी खतरे के निशान को पार करने के बाद पहली बार किसी की मौत हुई है।

    इससे पहले भारी बारिश के चलते मकान की छत गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई थी। शहर में जलभराव को देखते हुए सेना और NDRF की टीम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।

    दिल्ली 

    भाजपा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर श्रेय लेने का लगाया आरोप

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 20 घंटे लगातार काम करने वाले सेना के इंजीनियरों को धन्यवाद देते हुए एक ट्वीट किया है। इसे लेकर भाजपा ने केजरीवाल पर सेना इंजीनियर के कार्यों का श्रेय लेने का आरोप लगाया है।

    दरअसल, सेना की इंजीनियरिंग टीम ने रिंग रोड पर WHO बिल्डिंग के पास ड्रेनेज सिस्टम के रेगुलेटर में आई खराबी को ठीक कर दिया है। इसके अलावा टीम ने ITO बैराज के जाम हो गए 5 गेटों को भी खोल दिया है।

    ट्विटर पोस्ट

    भाजपा IT प्रमुख अमिल मालवीय ने ट्वीट

    सारा काम आर्मी इंजीनियर रेजिमेंट और उनके गोताखोरों ने ही किया। आपने सिर्फ़ ट्वीट करके श्रेय बटोरने का प्रयास किया। https://t.co/VJ7EfoLlkg

    — Amit Malviya (@amitmalviya) July 14, 2023

    हिमाचल

    हिमाचल प्रदेश में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी

    IMD ने हिमाचल प्रदेश में भी अगले 2 दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह कुल्लू जिले में बादल फटने की सूचना है। पिछले 60 घंटे के भीतर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे 67,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और यहां राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

    राज्य में मानसून की बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। बारिश से संबंधित घटनाओं में यहां अबतक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

    उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी जिलों में बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं जारी है।

    शनिवार सुबह चमोली के पीपलकोटी में भूस्खलन के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है, जबकि उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी चामी के पास मलबा आने से बाधित है।

    पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से हरिद्वार जिले के कई इलाके बाढ़ग्रस्त हैं। यहां सेना और SDRF की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय मौसम विभाग
    बारिश
    उत्तर भारत
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना दिल्ली
    चक्रवाती तूफान 'मोका' का कैसे पड़ा नाम और भारत के किन राज्यों में दिखेगा इसका असर?  बंगाल की खाड़ी
    चक्रवाती तूफान 'मोका' से दिल्ली समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, हो सकती है बारिश बंगाल की खाड़ी
    गंभीर चक्रवात में बदला तूफान 'मोका', कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तूफान

    बारिश

    भारत में साल 2022 में मौसम आधारित घटनाओं में हुई 2,227 लोगों की मौत- IMD जलवायु परिवर्तन
    उत्तर भारत में घटेगा कोहरा, दिल्ली में शीतलहर के बीच हल्की बारिश के आसार भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली-NCR में आज भी बारिश की संभावना, पारा और गिरेगा दिल्ली
    तेलंगाना और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि, दिल्ली में भी बारिश के आसार भारतीय मौसम विभाग

    उत्तर भारत

    मूल तौर पर बिहार से संबंध रखता है ठाकरे परिवार, किताब में किया गया दावा बिहार
    पुलिस के 'कफन' में अंतिम यात्रा; पांच सालों में उत्तर भारत में मिले 26,000 अज्ञात शव DNA
    लॉकडाउन: उत्तर भारत में 20 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण- NASA वायु प्रदूषण
    महामारी के साथ-साथ वायु प्रदूषण का भी खतरा, बचाव के लिए कौन सा मास्क बेहतर? भारत की खबरें

    दिल्ली

    दिल्ली: मायापुरी में बदमाशों ने हेड कांस्टेबल को मारा सर्जिकल ब्लेड, 2 गिरफ्तार दिल्ली में अपराध
    रोहिणी हत्याकांड: साक्षी के हत्यारे साहिल के खिलाफ पुलिस ने दाखिल किया 640 पन्नों का आरोपपत्र दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: शाहबाद डेरी इलाके में दोस्त संग बैठी किशोरी से पार्क में गैंगरेप, 2 युवक गिरफ्तार रेप
    दिल्ली का डियर पार्क है बेहद प्रसिद्ध, जानिए इसकी खासियत लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025