NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / #NewsBytesExplainer: उत्तर भारत में अचानक अत्यधिक बारिश क्यों हो रही है?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: उत्तर भारत में अचानक अत्यधिक बारिश क्यों हो रही है?
    उत्तर भारत में अचानक भारी बारिश की वजह से विभिन्न राज्यों में 28 लोगों की मौत हो गई है

    #NewsBytesExplainer: उत्तर भारत में अचानक अत्यधिक बारिश क्यों हो रही है?

    लेखन नवीन
    Jul 10, 2023
    05:02 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर भारत में भारी बारिश हो रही है, जिसमें 28 लोगों की मौत हो चुकी है। जुलाई के पहले कुछ दिनों में हुई बारिश ने पूरे देश में बारिश की कमी को पूरा कर दिया है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश में जून महीने के अंत तक 10 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी। जुलाई में यह आंकड़ा 2 प्रतिशत अधिक पर पहुंच गया है।

    आइए जानते हैं कि उत्तर भारत में बारिश में वृद्धि क्यों हुई।

    कारण

    क्या है अत्यधिक बारिश का कारण?

    IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के साथ मिलने से जुलाई महीने के शुरुआती दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश हो रही है।

    उन्होंने कहा कि इस महीने अच्छी बारिश की संभावना है और मंगलवार से उत्तर भारत में बारिश धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

    उन्होंने बताया कि जुलाई के शुरुआती 9 दिनों में पिछले साल की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

    वजह

    क्या है पहाड़ी राज्यों में हर साल भारी बारिश की वजह?

    भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के जलवायु वैज्ञानिक रॉक्सी मैथ्यू कोल ने कहा कि पहाड़ी इलाकों, खासकर हिमालय की तलहटी और पश्चिमी इलाकों में, भारी बारिश और भूस्खलन के प्रति बहुत संवेदनशील हैं।

    उन्होंने बताया, "ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण वायुमंडल में नमी में वृद्धि हुई है, जिसे पहाड़ियां रोकती और उठाती हैं। इस घटना को ऑरोग्राफिक लिफ्टिंग के रूप में जाना जाता है। इसके परिणामस्वरूप अंततः भारी बारिश होती है।"

    जलवायु परिवर्तन

    क्या अत्यधिक बारिश का जलवायु परिवर्तन से संबंध है?

    पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव माधवन राजीवन ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की तुलना उत्तराखंड में 2013 में आई आपदा से की है।

    उन्होंंने इसे मानसून पर जलवायु परिवर्तन का असर बताया और चेतावनी देते हुए पूर्व चेतावनी प्रणालियों में सुधार का आह्वान किया है।

    उन्होंने कहा कि सुधार के बाद पहाड़ी राज्यों में बारिश के पैटर्न में हुए बदलावों का सही अनुमान लगाया जा सकेगा।

    वृद्धि

    कहां कितनी बारिश हुई?

    IMD के अनुसार, मानसून के सीजन में अब तक पूरे देश में 243.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो 239.1 मिमी के औसत से 2 प्रतिशत अधिक है।

    उत्तर-पश्चिम भारत में करीब 59 प्रतिशत और मध्य भारत में करीब 4 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है, जिससे कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

    इसके विपरीत देश के प्रायद्वीप हिस्सों में 23 प्रतिशत और पूर्वोत्तर इलाकों में 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

    अलर्ट

    किन-किन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट?

    उत्तर भारत के अधिंकाश राज्यों में बारिश का कहर जारी है। IMD ने 10 जुलाई के लिए दिल्ली में येलो, हिमाचल प्रदेश में रेड और उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

    इसके अलावा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश में भी हल्की से भारी बारिश हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर भारत
    भारतीय मौसम विभाग
    बारिश
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    उत्तर भारत

    मूल तौर पर बिहार से संबंध रखता है ठाकरे परिवार, किताब में किया गया दावा बिहार
    पुलिस के 'कफन' में अंतिम यात्रा; पांच सालों में उत्तर भारत में मिले 26,000 अज्ञात शव DNA
    लॉकडाउन: उत्तर भारत में 20 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण- NASA वायु प्रदूषण
    महामारी के साथ-साथ वायु प्रदूषण का भी खतरा, बचाव के लिए कौन सा मास्क बेहतर? भारत की खबरें

    भारतीय मौसम विभाग

    देश के कई इलाकों में अगले 5 दिनों में होगी बारिश, इन राज्यों में येलो अलर्ट गर्मी की लहर
    बंगाल की खाड़ी में 9 मई को आएगा चक्रवाती तूफान, पर्यटकों को चेतावनी जारी बंगाल की खाड़ी
    उत्तर भारत में बारिश और ओलवृष्टि, आखिर क्यों मई में ऐसा हो रहा है मौसम? उत्तर भारत
    दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना दिल्ली

    बारिश

    महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज बारिश, ओडिशा और केरल में भी अलर्ट जारी ओडिशा
    उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से हादसे, लखनऊ में 9 और उन्नाव में 3 की मौत योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश: शुक्रवार को भारी बारिश के कारण हुए हादसों में हुईं 22 मौतें दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: बारिश के कारण हुए विभिन्न हादसों में 10 की मौत, 11 अन्य घायल उत्तर प्रदेश

    #NewsBytesExplainer

    आपातकाल के 48 साल: इंदिरा गांधी ने क्यों लगाया था आपातकाल, क्या थीं वजहें?  इंदिरा गांधी
    #NewsBytesExplainer: लैंड रोवर प्लेटफॉर्म में बनी टाटा की पहली गाड़ी है हैरियर, जानिए इसका सफर टाटा मोटर्स
    #NewsbytesExplainer: मुफ्त कंटेंट देकर जियो सिनेमा ने OTT पर कैसे जमाई धाक? यहां समझिए गणित जियो सिनेमा
    #NewsBytesExplainer: हुंडई i20 की वजह से कम हुई थी मारुति स्विफ्ट की बिक्री? जानिए इसकी कहानी   हुंडई मोटर कंपनी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025