Loading...
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर और राजौरी में संदिग्ध आतंकी गतिविधि के बाद तलाशी अभियान शुरू
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजौरी में संदिग्ध आतंकी गतिविधि के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया है (फाइल तस्वीर)

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर और राजौरी में संदिग्ध आतंकी गतिविधि के बाद तलाशी अभियान शुरू

लेखन आबिद खान
Oct 04, 2026
04:26 pm

क्या है खबर?

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी और उधमपुर जिलों के जंगलों में संदिग्ध आतंकवादी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर के अपर लार्डिया में एक ग्रामीण अनिल सुदान का उसके घर के पास से 3 संदिग्ध आतंकवादियों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। हालांकि, संदिग्धों ने तड़के अनिल को रिहा कर दिया।

अपहरण

आतंकियों ने रास्ता पता कर अनिल को रिहा किया

रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों ने अनिल का इस्तेमाल गाइड के तौर पर किया और दुआ खाद के जंगलों तक पहुंच गए। इसके बाद सुबह लगभग 3.15 बजे के आसपास अनिल को रिहा कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और सेना तुरंत इलाके में पहुंची और संदिग्ध आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। अभी तक संदिग्धों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। अभियान अभी जारी है।

संदिग्ध

ग्रामीणों को दिखे 2 संदिग्ध

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा काले कपड़े पहने और बैग और हथियार ले जा रहे 2 संदिग्धों को देखा था। इसकी सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने राजौरी के मंदुगाला धोक जंगल को भी घेर लिया है।

वहीं, उधमपुर के चिगली कीया गांव में भी एक और तलाशी अभियान चल रहा है।

इससे पहले 17 सितंबर को उधमपुर के मजालता इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे।

ADVERTISEMENT