NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, यमुना का जलस्तर फिर खतरे के निशान से ऊपर
    अगली खबर
    दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, यमुना का जलस्तर फिर खतरे के निशान से ऊपर
    मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई है

    दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, यमुना का जलस्तर फिर खतरे के निशान से ऊपर

    लेखन नवीन
    Jul 27, 2023
    10:43 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली में आज भी भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

    IMD के मुताबिक, दिल्ली में अगले 5 से 6 दिनों में रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है। बुधवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली।

    शहर में एक बार फिर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

    यमुना

    205.75 मीटर पर पहुंचा यमुना का जलस्तर

    दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद बुधवार को एक बार फिर दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गई।

    केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार, पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर गुरुवार सुबह 8:00 बजे 205.75 मीटर पर था, जबकि हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज में जल प्रवाह दर 30,000 क्यूसेक और 50,000 क्यूसेक के बीच रिकॉर्ड की गई है।

    बारिश

    दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 37.1 मिमी बारिश दर्ज

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला पर शहर में सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में 37.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण आज शहर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

    आज सुबह दिल्ली के मयूर विहार इलाके में सबसे ज्यादा 111 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा लोधी रोड में 35.1 मिमी, आयानगर में 26 मिमी और मुंगेशपुर में 53.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    बारिश

    दिल्ली में पिछले 4 महीनों में सामान्य से अधिक बारिश

    दिल्ली में पिछले 4 महीनों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। यहां मार्च में 53.2 मिमी, अप्रैल में 20.1 मिमी, मई में 111 मिमी और जून में 101.7 मिमी बारिश हुई।

    जुलाई महीने में दिल्ली में मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 1982 के बाद रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। यहां बीती 8 और 9 जुलाई को 24 घंटे में सबसे अधिक 153 मिमी बारिश देखी गई, जबकि इसके अगले दिन 107 मिमी बारिश हुई।

    तापमान

    बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत

    दिल्ली में बारिश के कारण तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। यहां अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है।

    पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था, जिससे कारण शहरवासियों को भारी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।

    बुधवार को हुई बारिश से लोगों को बढ़ती गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है।

    बाढ़

    यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के कारण दिल्ली में आई थी बाढ़

    दिल्ली में बीती 13 जुलाई को यमुना नदी का जलस्तर 208.66 मीटर पर पहुंच गया था और इसने पिछले 45 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

    इससे पहले सितंबर, 1978 में नदी का जलस्तर 207.49 मीटर रिकॉर्ड किया गया था। इसके चलते दिल्ली में बाढ़ आ गई थी और निचले इलाकों से 27,000 से अधिक लोगों को विस्थापित करना पड़ा।

    बाढ़ के कारण राष्ट्रीय राजधानी में करोड़ों की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    बारिश
    भारतीय मौसम विभाग
    यमुना नदी

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    दिल्ली

    दिल्ली में बाढ़: सुप्रीम कोर्ट के पास पानी भरा, राजघाट डूबा; कम हुआ यमुना का जलस्तर अरविंद केजरीवाल
    केंद्र सरकार सस्ती दर पर टमाटर उपलब्ध करा रही, दिल्ली-NCR में बिक्री शुरू  केंद्र सरकार
    दिल्ली में मिलता है 'मूंग दाल से बना स्वदेशी पिज्जा', देखिए अनोखे फूड कॉम्बिनेशन का वीडियो खान-पान
    दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, कई इलाके अब भी जलमग्न  भारतीय मौसम विभाग

    बारिश

    मिजोरम: बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भूस्खलन, देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली सड़क बंद मिजोरम
    दिल्ली में अगले 2 दिनों के अंदर दस्तक देगा मानसून, बारिश होने की संभावना- IMD दिल्ली
    मानसून ने दिल्ली और मुंबई में एक साथ दी दस्तक, कई राज्यों में बारिश का अनुमान दिल्ली
    हिमाचल: भूस्खलन से राजमार्ग बंद, 15 किलोमीटर लंबे जाम में फंसे पर्यटक; होटलों में कमरे नहीं हिमाचल प्रदेश

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली समेत उत्तर भारत में 2 दिन चलेगी लू; 24 मई से बदलेगा मौसम, होगी बारिश दिल्ली
    उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में, दिल्ली समेत इन राज्यों में जल्द होगी बारिश उत्तर प्रदेश
    दिल्ली में 30 मई तक नहीं चलेगी लू, कई राज्यों में बारिश की संभावना दिल्ली
    दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश, डायवर्ट की गईं उड़ानें दिल्ली

    यमुना नदी

    हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट भारत की खबरें
    यमुना में कहां से आता है सफेद झाग और बचाव के लिए क्या कर रही सरकार? दिल्ली
    अक्षय तृतीया पर खुले चार धाम यात्रा के कपाट, जानिए रजिस्ट्रेशन समेत पूरी जानकारी उत्तराखंड
    दिल्ली: मां के अफेयर का पता चलने पर बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025