NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, हिमाचल सबसे अधिक प्रभावित; अभी और बारिश की संभावना
    अगली खबर
    उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, हिमाचल सबसे अधिक प्रभावित; अभी और बारिश की संभावना
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज भी बारिश का अलर्ट

    उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, हिमाचल सबसे अधिक प्रभावित; अभी और बारिश की संभावना

    लेखन नवीन
    Jul 10, 2023
    01:23 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले 3 दिनों से भारी बारिश जारी है। विभिन्न राज्यों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 19 लोग मारे गए हैं। बारिश के चलते दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और इसके आसपास के इलाकों में और बारिश की संभावना जताई है।

    अलर्ट

    IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

    IMD ने बारिश को लेकर 10 जुलाई को दिल्ली में येलो, हिमाचल प्रदेश में रेड और उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

    उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश में 10 से 13 जुलाई तक हल्की से भारी बारिश हो सकती है।

    बैठक

    दिल्ली में मुख्यमंत्री करेंगे अहम बैठक 

    दिल्ली में बारिश और जलभराव की स्थिति पर चर्चा के लिए आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में दिल्ली नगर निगम (MCD) और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।

    रविवार को भारी बारिश के कारण शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव हो गया। आज प्रगति मैदान सुरंग को यातायात के लिए बंद किया गया है।

    हथिनीकुंड बैराज से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर भी बढ़ गया है।

    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 700 से अधिक सड़कें बंद

    हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण बादल फटने और भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा बह गया है।

    प्रदेश में करीब 700 से अधिक सड़कें अभी बंद हैं, जबकि 3 राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही बाधित है। मनाली में बारिश के चलते 15 से अधिक होटल ब्यास नदी में बह गए हैं और 63 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

    यहां अधिकांश इलाकों में बिजली, पानी और मोबाइल नेटवर्क सेवाएं ठप हो गई हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की अपील

    "आपदा की इस घड़ी में एकजुट होकर सरकार का सहयोग करे और अगले 24 घंटो तक घरों में ही रहें"
    *** हेल्पलाइन नंबर - 1100,1070,1077 ***#WeatherAlert#monsoondisaster#disasterpreparedness#GovtOfHimachalPradesh pic.twitter.com/XBVo0krTGB

    — CMO HIMACHAL (@CMOFFICEHP) July 10, 2023

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में उफनते नाले में फंसी बस

    उत्तराखंड में भी बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। आज सुबह हिमाचल प्रदेश रोडवेज की एक बस देहरादून आते समय विकासनगर के पास उफनते नाले में फंस गई।

    कुमाऊं मंडल में लगातार बारिश के कारण टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर भूस्खलन की खबर है और प्रशासन की ओर से सड़क को साफ करने का काम जारी है।

    बारिश के कारण पिथौरागढ़ जिले के लोहाघाट में भी सड़कों पर जलभराव हो गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    विकासनगर के पास फंसी हिमाचल रोडवेज की बस

    #WATCH | Uttarakhand | A Himachal Pradesh Roadways bus got stuck in a swollen drain near Vikasnagar while coming to Dehradun.

    (Visuals - viral video confirmed by Police) pic.twitter.com/eCSFqmzGiY

    — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 10, 2023

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में राजमार्गों पर रात 8:00 बजे के बाद आवाजाही पर रोक

    उत्तराखंड में बारिश के चलते प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर रात 8:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक आवाजाही पर रोक लगा दी है। अब ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और गंगोत्री-यमुनोत्री राजमार्ग पर रात को आवाजाही बंद रहेगी।

    बारिश के कारण राजमार्गों पर भूस्खलन और भू-धंसाव की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यह निर्णय लिया है। प्रशासन द्वारा रात को राजमार्गों पर केवल आपातकालीन और सैन्य वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी गई है।

    पंजाब

    पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में जलभराव

    पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में बड़े पैमाने पर जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

    पंजाब में सतलुज दरिया के आस-पास बसे 15 से 20 गांव खाली करा लिए गए हैं और मोहाली में कई इलाकों में जलभराव हुआ है। लुधियाना में भारी बारिश के चलते सोमवार को स्कूल बंद किये गए।

    हरियाणा में बारिश को लेकर राज्य सरकार द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर भारत
    बारिश
    भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    उत्तर भारत

    मूल तौर पर बिहार से संबंध रखता है ठाकरे परिवार, किताब में किया गया दावा बिहार
    पुलिस के 'कफन' में अंतिम यात्रा; पांच सालों में उत्तर भारत में मिले 26,000 अज्ञात शव DNA
    लॉकडाउन: उत्तर भारत में 20 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण- NASA वायु प्रदूषण
    महामारी के साथ-साथ वायु प्रदूषण का भी खतरा, बचाव के लिए कौन सा मास्क बेहतर? भारत की खबरें

    बारिश

    बेंगलुरू में जलभराव के बीच करंट से युवती की मौत, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप कर्नाटक
    पानी में डूबा बेंगलुरू का बड़ा हिस्सा, क्या हैं शहर में आई बाढ़ के प्रमुख कारण? कर्नाटक
    महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज बारिश, ओडिशा और केरल में भी अलर्ट जारी ओडिशा
    उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से हादसे, लखनऊ में 9 और उन्नाव में 3 की मौत योगी आदित्यनाथ

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन तक बारिश की संभावना, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी दिल्ली
    देश के कई इलाकों में अगले 5 दिनों में होगी बारिश, इन राज्यों में येलो अलर्ट गर्मी की लहर
    बंगाल की खाड़ी में 9 मई को आएगा चक्रवाती तूफान, पर्यटकों को चेतावनी जारी बंगाल की खाड़ी
    उत्तर भारत में बारिश और ओलवृष्टि, आखिर क्यों मई में ऐसा हो रहा है मौसम? उत्तर भारत

    दिल्ली

    दिल्ली में राहत के बादल, बारिश से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचा भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली: पांच सितारा होटल में 2 साल ठहरा शख्स, बिल का भुगतान किए बिना हुआ फरार अजब-गजब खबरें
    सोने की अवैध खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आयकर छापा आयकर विभाग
    दिल्ली: मंडावली में मंदिर का अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, सुरक्षा बलों की महिलाओं से झड़प दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025