कर्नाटक: खबरें

कर्नाटक: हासन में घायल हाथी ने इलाज की कोशिश के दौरान नियंत्रक को रौंदा, मौत

कर्नाटक में हासन जिले के जंगल में हाथियों को नियंत्रित करने वाले एक विशेषज्ञ को घायल हाथी ने अलूक तालुक के समीप रौंदकर मार डाला। मृतक विशेषज्ञ की पहचान एचएच वेंकटेश (64) के तौर पर हुई है।

कर्नाटक: कांग्रेस सरकार ने गृह लक्ष्मी योजना शुरू की, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,000 रुपये

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बुधवार को मैसूर में गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई।

कर्नाटक सरकार की फैक्ट चेकिंग यूनिट पर एडिटर्स गिल्ड ने जताई चिंता, जानें क्या कहा

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कर्नाटक सरकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी न्यूज की जांच के लिए फैक्ट चेकिंग यूनिट की स्थापना करने के फैसले पर चिंता व्यक्त की है।

रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर की सितंबर में शुरू होगी डिलीवरी, जानिए इसकी खासियत 

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता रिवर EV ने कर्नाटक के होसकोटे स्थित प्लांट में इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर का उत्पादन शुरू कर दिया है। इसकी डिलीवरी सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है।

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट का तमिलनाडु की याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कावेरी जल विवाद से संबंधित तमिलनाडु की याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा, "हमारे पास इस मामले में कोई विशेषज्ञता नहीं है।"

कर्नाटक: कांग्रेस विधायक अजय सिंह के आवास पर पेड़ से लटका मिला चौकीदार का शव

कर्नाटक के कलबुर्गी में कांग्रेस विधायक अजय सिंह के आवास पर एक 37 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान देवैया के रूप में हुई है।

23 Aug 2023

बिज़नेस

MEMG के अध्यक्ष डॉक्टर रंजन पई की कितनी है संपत्ति?

मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप (MEMG) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और अध्यक्ष डॉक्टर रंजन पई देश के जाने-माने व्यवसायी हैं।

कर्नाटक: चंद्रयान-3 से संबंधित मजाकिया कार्टून ट्वीट करने पर अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चंद्रयान-3 को लेकर ट्वीट करने पर मशहूर फिल्म अभिनेता प्रकाश राज मुसीबत में पड़ गए हैं। उनके खिलाफ कर्नाटक के बागलकोट जिले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

#NewsBytesExplainer: क्या है कावेरी जल विवाद, जिसे लेकर एक बार फिर आमने-सामने आए कर्नाटक और तमिलनाडु?

कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के पानी को लेकर एक बार फिर विवाद छिड़ गया है।

कर्नाटक: बेंगलुरू में सड़कों के गड्ढे भरने के लिए शख्स ने लिया 2.7 लाख का कर्ज

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए एक शख्स ने 2.7 लाख रुपये का कर्ज लिया। 32 वर्षीय आरिफ मृदुल ने बताया कि उन्होंने सरकारी उदासीनता के कारण यह निर्णय लिया।

18 Aug 2023

स्विगी

स्विगी के CEO और सह-संस्थापक श्रीहर्ष मजेटी की कितनी है संपत्ति?

फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्रीहर्ष मजेटी देश के जाने-माने व्यवसायी हैं।

कर्नाटक: बेंगलुरू में भारत के पहले 3D-प्रिंटेड डाकघर का उद्घाटन, देखें वीडियो

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के कैंब्रिज लेआउट में भारत के पहले 3D-प्रिंट डाकघर भवन का उद्घाटन किया गया है। इस दौरान केंद्रीय रेल और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहे।

15 Aug 2023

बिज़नेस

जेप्टो के सह-संस्थापक कैवल्य वोहरा ने छोड़ दी थी अपनी पढ़ाई, जानिए इनकी संपत्ति

ई-किराना कंपनी जेप्टो के सह-संस्थापक कैवल्य वोहरा सबसे कम उम्र के अमीर भारतीयों की सूची में गिने जाते हैं।

फॉक्सकॉन की भारत में 4,100 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना

आईफोन बनाने वाली ऐपल की प्रमुख सप्लायर कंपनी फॉक्सकॉन भारत में लगभग 4,100 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है। इस निवेश के जरिए कंपनी 2 प्लांट खोलेगी और ये दोनों ही प्लांट कर्नाटक में खोले जाएंगे।

कर्नाटक: पंचायत कार्यक्रम में विभागीय मंत्री प्रियांक खड़गे को न बुलाने पर 2 अधिकारी निलंबित

कर्नाटक में पंचायत कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री प्रियांक खड़गे को न बुलाने पर 2 अधिकारियों को सेवा से निलंबित किया गया है।

कर्नाटक: उडुपी वीडियो कांड पर सिद्धारमैया के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर महिला भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

कर्नाटक में उडुपी वीडियो कांड को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर बेंगलुरू में भाजपा की महिला कार्यकर्ता को शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया।

कर्नाटक: बुजुर्ग पड़ोसी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का काफिला रोककर लगाई डांट, जानिए क्या है मामला

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को तब बेहद विचित्र स्थिति का सामना करना पड़ा जब उनके बुजुर्ग पड़ोसी नरोत्तम ने उनका काफिला रोक दिया और उनसे शिकायत करते हुए डांट लगाई।

कर्नाटक के राज्यपाल को छोड़कर उड़ गया एयर एशिया का विमान, शिकायत के बाद जांच शुरू

एयर एशिया की बेंगलुरू से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को लिए बिना ही उड़ गई और राज्यपाल हवाई अड्डे के लाउंज में इंतजार करते रह गए।

कर्नाटक: चालक ने मुस्लिम छात्राओं को बिना बुर्के के बस में चढ़ने से रोका, हंगामा

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक बस चालक ने स्कूली छात्राओं को बिना बुर्के के बस में चढ़ने से रोक दिया। इसके कारण मौके पर हंगामा हो गया।

कर्नाटक: बेंगलुरू के रेस्तरां और भोजनालयों में महंगा हुआ खाना, 10 प्रतिशत दाम बढ़ाएंगे कारोबारी 

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के होटल, रेस्तरां और भोजनालयों में अब कुछ भी खाना महंगा पड़ेगा। यहां के होटल कारोबारियों ने 1 अगस्त से खाद्य पदार्थों में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का निर्णय लिया है।

कर्नाटक: कांग्रेस विधायकों ने मंत्रियों पर लगाया सहयोग नहीं करने का आरोप, सिद्धारमैया से की शिकायत

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के कई विधायकों ने कामकाज में आ रही समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिख कर मंत्रियों की शिकायत की है।

भाजपा से गठबंधन की अटकलों के बीच JDS प्रमुख देवगौड़ा बोले- अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर (JDS) पार्टी के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने मंगलवार को भाजपा के साथ जाने की चर्चाओं पर विराम लगा दिया।

कर्नाटक हाई कोर्ट के 6 जजों को जान से मारने की धमकी मिली, जानें पाकिस्तान कनेक्शन

कर्नाटक हाई कोर्ट के 6 जजों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

#NewsBytesExplainer: कर्नाटक में भाजपा-JDS गठबंधन की चर्चा; लोकसभा चुनाव पर क्या होगा असर, क्या हैं चुनौतियां?

कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर (JDS) और भाजपा साथ आ गए हैं। JDS नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य के हित में विपक्ष के रूप में भाजपा के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है।

कर्नाटक: कुमारस्वामी का ऐलान, कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के साथ मिलकर काम करेगी JDS

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेक्युलर (JDS) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि राज्य के हित में उनकी पार्टी भाजपा के साथ मिलकर काम करेगी।

कर्नाटक: शिवमोगा में नाबालिग छात्रा से यौन शोषण के आरोप में पादरी गिरफ्तार

कर्नाटक के शिवमोगा में नाबालिग छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है, जिसका आरोप चर्च के पादरी फादर फ्रांसिस फर्नांडिस पर लगा है।

कर्नाटक: भाजपा के 10 विधायक निलंबित, डिप्टी स्पीकर पर कागज फेंकने का आरोप

कर्नाटक में भाजपा के 10 विधायकों को विधानसभा के शेष सत्र से निलंबित कर दिया गया है।

कर्नाटक: बेंगलुरु में बड़े धमाके की योजना बना रहे 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) और केंद्रीय खूफिया विभाग ने संयुक्त अभियान में 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

17 Jul 2023

ऐपल

फॉक्सकॉन इंडस्ट्रियल इंटरनेट कर्नाटक में निवेश करेगी 8,800 करोड़ रुपये

फॉक्सकॉन इंडस्ट्रियल इंटरनेट (Fii) कर्नाटक में 8,800 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इस निवेश से रोजगार के 14,000 मौके पैदा होने की उम्मीद है।

विपक्ष का प्रधानमंत्री पर निशाना, खड़गे बोले- सबसे ताकतवर तो 30 पार्टियों के साथ गठबंधन क्यों?

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में आज से विपक्ष की 2 दिवसीय बैठक शुरू हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस समेत करीब 24 विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल होंगे।

बेंगलुरू: रिश्तेदार लड़की से प्रेम करने पर किशोर को आग लगाई गई, गंभीर रूप से झुलसा

कर्नाटक के बेंगलुरु में रिश्तेदार लड़की से प्रेम करने पर एक 18 वर्षीय किशोर का अपहरण कर उसे जिंदा जला दिया गया। घटना में किशोर गंभीर से रूप से झुलसा है।

बेंगलुरू: तकनीकी खराबी के बाद विमान की HAL हवाई अड्डे पर क्रैश लैंडिंग, कोई हताहत नहीं

कर्नाटक में बेंगलुरू के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) हवाई अड्डे पर बुधवार को एक विमान तकनीकी खराबी के बाद अचानक उतारा गया। इस दौरान विमान का कॉकपिट हवाईपट्टी से टकरा गया।

बेंगलुरू: टेक कंपनी के CEO और MD की हत्या के मामले में पूर्व कर्मचारी समेत 3 गिरफ्तार

कर्नाटक के बेंगलुरू में एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी के ऑफिस में घुसकर प्रबंध निदेशक (MD) फणींद्र सुब्रमण्यम और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) वीनू कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बेंगलुरू: पूर्व कर्मचारी ने टेक कंपनी के CEO और MD की ऑफिस में घुसकर हत्या की

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में पूर्व कर्मचारी ने एक टेक कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) की तलवार से हत्या कर दी।

08 Jul 2023

यात्रा

कर्नाटक के हालेबिदु में मौजूद हैं ये 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं 

कर्नाटक में स्थित हालेबिदु एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जो प्राचीन और सुंदर मंदिरों और संग्रहालयों से घिरा हुआ है। इसे पहले द्वारसमुद्र के नाम से जाना जाता था।

कर्नाटक बजट: कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर सालाना 52,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को विधानसभा में अपना 14वां बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस की 5 चुनाव गारंटियों को पूरा करने के लिए सालाना 52,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।

कर्नाटक: चोरों ने खेत से उड़ाए 2.50 लाख रुपये के टमाटर, किसान दंपति को लगा सदमा

कर्नाटक के हसन जिले में चोरों ने एक किसान दंपति के खेत से 2.50 लाख रुपये के टमाटर चोरी कर लिए। टमाटर चोरी होने के बाद से किसान दंपति सदमे में हैं।

01 Jul 2023

BYJU'S

BYJU'S की सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ की कितनी है संपत्ति?

एडटेक दिग्गज कंपनी BYJU'S की सह-संस्थापक और निदेशक दिव्या गोकुलनाथ भारत के सबसे सफल उद्यमियों में से एक हैं।

कर्नाटक: दूसरी जाति में प्रेम करने पर पिता ने बेटी को मारा, प्रेमी ने दी जान

कर्नाटक में कोलार गोल्ड फील्ड के बंगारपेट में एक व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीय बेटी कीर्ति की गला दबाकर हत्या कर दी। कीर्ति दूसरी जाति के युवक गंगाधर से शादी करना चाहती थी।

क्या कर्नाटक कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं? सिद्धारमैया पर शिवकुमार के बयान से उठे सवाल

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के एक बयान से राज्य की कांग्रेस सरकार में खलबली मच गई है। इस बयान ने एक बार फिर कर्नाटक सरकार में फूट के संकेत दिए हैं।