Page Loader
बेंगलुरू: रिश्तेदार लड़की से प्रेम करने पर किशोर को आग लगाई गई, गंभीर रूप से झुलसा
बेंगलुरू में किशोर का अपहरण कर उसको आग के हवाले किया गया (प्रतीकात्मक तस्वीर: फेसबुक/BengaluruTrafficPolice)

बेंगलुरू: रिश्तेदार लड़की से प्रेम करने पर किशोर को आग लगाई गई, गंभीर रूप से झुलसा

लेखन गजेंद्र
Jul 17, 2023
12:54 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक के बेंगलुरु में रिश्तेदार लड़की से प्रेम करने पर एक 18 वर्षीय किशोर का अपहरण कर उसे जिंदा जला दिया गया। घटना में किशोर गंभीर से रूप से झुलसा है। मामला राजधानी के राजराजेश्वरी नगर का बताया जा रहा है। पीड़ित किशोर शशांक को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र है। कुंबलगोडु पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

घटना

पीड़ित के परिवार ने लड़की के परिवार पर लगाया आरोप

पीड़ित के पिता रंगनाथ ने बताया कि शशांक को दूर के रिश्तेदार की लड़की से प्यार था। शशांक और लड़की एक-दूसरे से उनके घर पर मिले थे। इससे लड़की का परिवार नाराज था और उन्होंने शशांक को चेतावनी दी थी। इसके बाद शशांक ने लड़की से दूरी बना ली थी। रंगनाथ ने बताया कि शशांक के कॉलेज जाते समय लड़की के परिवार के 7 लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और कनिमिनिके टोल प्लाजा पर ले जाकर आग लगा दी।