NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक: कांग्रेस विधायकों ने मंत्रियों पर लगाया सहयोग नहीं करने का आरोप, सिद्धारमैया से की शिकायत
    अगली खबर
    कर्नाटक: कांग्रेस विधायकों ने मंत्रियों पर लगाया सहयोग नहीं करने का आरोप, सिद्धारमैया से की शिकायत
    कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से की मंत्रियों की शिकायत

    कर्नाटक: कांग्रेस विधायकों ने मंत्रियों पर लगाया सहयोग नहीं करने का आरोप, सिद्धारमैया से की शिकायत

    लेखन सकुल गर्ग
    Jul 25, 2023
    06:44 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के कई विधायकों ने कामकाज में आ रही समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिख कर मंत्रियों की शिकायत की है।

    विधायकों ने आरोप लगाया है कि मंत्री उनका सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर रहे हैं।

    विधायकों ने कहा कि उन्हें काम से संबंधित किसी भी संदेश को भेजने के लिए किसी तीसरे व्यक्ति से संपर्क करना पड़ता है।

    पत्र 

    विधायकों ने क्या आरोप लगाए हैं? 

    बसवराज रायरेड्डी के नेतृत्व में करीब 30 विधायकों ने अपने पत्र में लिखा, "जब भी हमें परियोजनाओं के लिए धन पर चर्चा करने की आवश्यकता होती है तो मंत्री तीसरे व्यक्ति के माध्यम से संदेश भेजते हैं। हम निराश हैं कि स्थानीय विधायक होने के बाद भी हमें अपने काम के लिए तीसरे व्यक्ति से संपर्क करना पड़ता है।"

    विधायकों ने आगे लिखा कि अधिकारियों के तबादले के लिए उनकी सिफारिशों को भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

    बयान 

    सिद्धारमैया बोले- मंत्रियों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं

    मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राजधानी बेंगलुरू में मीडिया से बात करते हुए कहा, "कर्नाटक सरकार का गठन सिर्फ 2 महीने पहले हुआ है। विधायकों की मांग पर विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सरकार के मंत्रियों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है।"

    उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए कथित तौर पर किए जा रहे षड़यंत्र के दावे को भी सिरे से खारिज कर दिया।

    बयान 

    सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं- डीके शिवकुमार

    कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि किसी भी विधायक ने मंत्रियों की शिकायत करते हुए कोई पत्र नहीं लिखा है।

    उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री और मैंने मंत्रियों से सभी विधायकों और सभी निर्वाचन क्षेत्रों के हारे हुए उम्मीदवारों को विश्वास में लेकर काम करने के लिए कहा है। सभी लोग मिलकर अपना काम कर रहे हैं। यह महज अटकलों के अलावा और कुछ नहीं हैं।"

    हलचल 

    कर्नाटक के राजनीतिक गलियारों में मची है हलचल

    शिवकुमार ने सोमवार को दावा किया था कि भारत के बाहर से कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग विदेश में रहकर कर्नाटक सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

    इस दावे के बाद अब विधायकों के पत्र से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और कर्नाटक चुनाव में 135 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    कर्नाटक सरकार
    सिद्धारमैया
    डीके शिवकुमार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    कर्नाटक

    कर्नाटक: भाजपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ सकती है JDS, गठबंधन की अटकलें तेज लोकसभा चुनाव
    क्लिफ जंपिंग का लुत्फ उठाने के लिए इन 5 पर्यटन स्थलों की करें सैर एडवेंचर
    रॉक क्लाइंबिंग आजमाने के लिए इन 5 जगहों का करें रुख एडवेंचर
    कर्नाटक: महिलाओं के लिए मुफ्त सफर के शुभारंभ पर महिला विधायक ने चलाई बस, कई गाड़ियां ठोंकी कांग्रेस समाचार

    कर्नाटक सरकार

    हिजाब विवाद: कर्नाटक में धारा-144 का उल्लंघन करने पर 10 छात्राओं के खिलाफ FIR दर्ज कर्नाटक पुलिस
    कर्नाटक: बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? कर्नाटक
    कर्नाटक: बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्‍या के सभी आरोपियों की पहचान हुई, जल्‍द करेंगे गिरफ्तार- पुलिस कर्नाटक
    इस राज्य में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन कर्नाटक

    सिद्धारमैया

    सिद्धारमैया ने सरकार के जश्न पर सवाल उठाया, कहा- 21 प्रतिशत को ही लगी दोनों खुराकें कर्नाटक
    क्या है कर्नाटक में ठेकेदार की मौत का मामला, जिसको लेकर घिरी हुई है सरकार? कर्नाटक
    कर्नाटक: लिंगायत मठ के महंत बोले- राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे कर्नाटक
    कर्नाटक: मंत्री उमेश कट्टी की हार्ट अटैक से मौत, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार कर्नाटक

    डीके शिवकुमार

    कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने पुलिस प्रमुख को दी धमकी, 'नालायक' बताया कर्नाटक
    कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने गठबंधन से किया इनकार, डीके शिवकुमार बोले- बहुमत से होगी जीत कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार बोले- पार्टी जीतेगी 141 सीटें; मुख्यमंत्री बनने पर यह कहा कर्नाटक
    कर्नाटक में चुनाव से पहले दूध को लेकर विवाद, जानें अमूल बनाम नंदिनी का पूरा मामला अमूल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025