Page Loader
भाजपा से गठबंधन की अटकलों के बीच JDS प्रमुख देवगौड़ा बोले- अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे
कर्नाटक में JDS प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी (तस्वीर: ट्विटर/@hd_kumaraswamy)

भाजपा से गठबंधन की अटकलों के बीच JDS प्रमुख देवगौड़ा बोले- अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

लेखन गजेंद्र
Jul 25, 2023
03:14 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर (JDS) पार्टी के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने मंगलवार को भाजपा के साथ जाने की चर्चाओं पर विराम लगा दिया। उन्होंने बेंगलुरू में प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में JDS स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। देवगौड़ा बोले, "चाहे हम 5, 6, 3, 2 या 1 सीट जीतें, लोकसभा चुनाव में स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे। कार्यकर्ताओं से सलाह के बाद केवल वहीं उम्मीदवार उतारेंगे जहां हम मजबूत हैं।"

बयान

राज्य में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा के साथ काम करेगी JDS

कुछ दिन पहले ही कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और JDS नेता कुमारास्वामी ने कहा था कि वह राज्य में कांग्रेस सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ने के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम करेगी। कुमारस्वामी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ जाने के प्रश्न को यह कहकर टाल दिया था कि अभी चुनाव दूर हैं। इसके बाद राजनीतिक हलकों में लोकसभा चुनाव के दौरान JDS और भाजपा के साथ लड़ने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं।