Page Loader
कर्नाटक: कांग्रेस विधायक अजय सिंह के आवास पर पेड़ से लटका मिला चौकीदार का शव
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक के आवास पर मिला चौकीदार का शव

कर्नाटक: कांग्रेस विधायक अजय सिंह के आवास पर पेड़ से लटका मिला चौकीदार का शव

लेखन गजेंद्र
Aug 24, 2023
05:28 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक के कलबुर्गी में कांग्रेस विधायक अजय सिंह के आवास पर एक 37 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान देवैया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि देवैया पिछले 2 साल से कांग्रेस नेता के आवास पर चौकीदार के रूप में कार्य कर रहे थे। वह कलबुर्गी के पट्टाना गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

जांच

सुबह सबसे पहले रसोईये ने देखा शव

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को पेड़ से लटके हुए सबसे पहले रसोईये ने देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस देवैया के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। ब्रह्मपुर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर लोगों से पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस को संदेह है कि बुधवार की रात देवैया ने फांसी लगाकर अपनी जान दी।

संदेह

हत्या के सवाल पर ये बोले कलबुर्गी आयुक्त

इंडिया टुडे के मुताबिक, कलबुर्गी आयुक्त ने हत्या के संदेह से जुड़े सवाल पर बताया कि अभी जांच चल रही है और एक बार जांच पूरी होने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। बता दें कि जेवर्गी से विधायक अजय सिंह को एक वर्ष के लिए कल्याण कर्नाटक क्षेत्र विकास बोर्ड (KKRDB) का अध्यक्ष बनाया गया है। वह 3 बार विधायक रह चुके हैं। इस बार वह कांग्रेस की सरकार में मंत्री बनना चाहते थे।