NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक: भाजपा के 10 विधायक निलंबित, डिप्टी स्पीकर पर कागज फेंकने का आरोप
    अगली खबर
    कर्नाटक: भाजपा के 10 विधायक निलंबित, डिप्टी स्पीकर पर कागज फेंकने का आरोप
    कर्नाटक विधानसभा में हुआ भारी हंगामा

    कर्नाटक: भाजपा के 10 विधायक निलंबित, डिप्टी स्पीकर पर कागज फेंकने का आरोप

    लेखन सकुल गर्ग
    Jul 19, 2023
    06:41 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक में भाजपा के 10 विधायकों को विधानसभा के शेष सत्र से निलंबित कर दिया गया है।

    इन विधायकों पर विधानसभा की कार्यवाही के दौरान डिप्टी स्पीकर रुद्रप्पा लमानी पर कागज फेंकने का आरोप है।

    भाजपा विधायक बेंगलुरू में 17-18 जुलाई को आयोजित हुई विपक्ष की बैठक के दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की तैनाती को लेकर कर्नाटक सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

    मामला 

    क्या है पूरा मामला? 

    बुधवार को कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर यूटी खादर की अनुपस्थिति में डिप्टी स्पीकर रुद्रप्पा लमानी सदन की अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यवाही के दौरान विपक्ष में मौजूद भाजपा और जनता दल सेक्युलर (JDS) के विधायक कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

    लमानी द्वारा सदन की कार्यवाही जारी रखने के बाद भाजपा विधायकों ने उन पर कागज फेंकना शुरू कर दिया था। भारी हंगामे के कारण सुरक्षा के लिए मार्शलों को लमानी को घेरना पड़ा।

    निलंबन 

    हंगामे के बाद भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल हुए बेहोश

    विधानसभा के अंदर हंगामे के बाद भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल बेहोश हो गए थे, जिन्हें एक एम्बुलेंस में अस्पताल भेजा गया। बतौर रिपोर्ट्स, उनकी स्थिति स्थिर है और डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।

    भाजपा के 10 विधायकों, धीरज मुनिराज, उमानाथ कोटियन, अरविंद बेलाड, यशपाल सुवर्णा, वेदव्यास कामथ, आर अशोक, सुनील कुमार, अरागा ज्ञानेंद्र, भरत शेट्टी और अश्वथनारायण, को विधानसभा सत्र के अंत तक निलंबित किया गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें हंगामे की वीडियो 

    #WATCH | Bengaluru, Karnataka: BJP MLAs create ruckus in the Karnataka Assembly; shouting against State Government's decision to depute IAS officers for an opposition party meeting held in Bengaluru

    (Video source: Karnataka Assembly) pic.twitter.com/ABRSTkf6OL

    — ANI (@ANI) July 19, 2023

    बयान 

    स्पीकर के खिलाफ लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव- बोम्मई 

    कर्नाटक के पूर्व मुख्यामंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने विधायकों के निलंबन पर आपत्ति जताई है।

    उन्होंने कहा, "यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है। आज लोकतंत्र की हत्या हुई है। भाजपा के 10 विधायकों को उनके छोटे से प्रदर्शन के लिए निलंबित कर दिया गया। हम निलंबित विधायकों के अधिकारों के लिए लड़ेंगे।"

    उन्होंने कहा कि भाजपा कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी।

    निशाना 

    कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना 

    कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने विधानसभा में हुए हंगामे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

    कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'भाजपा इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में रहने लायक नहीं है। भाजपा विपक्षी नेता का चुनाव न करके संवैधानिक व्यवस्था का मजाक उड़ा रही है। उन्होंने अब सदन के अध्यक्ष पर कागज फेंककर उनके पद की गरिमा को गिरा दिया है। भाजपा ने सदन के अंदर गुंडागर्दी चलाने वाले उपद्रवी मोर्चा की संस्कृति को उजागर कर दिया है।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    भाजपा समाचार
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    कर्नाटक

    कर्नाटक: RSS कार्यकर्ता ने मुस्लिम महिलाओं को बताया बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री, गिरफ्तार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)
    कर्नाटक: कांग्रेस सरकार का ऐलान, इसी साल लागू कर दी जाएंगी पांचों गारंटी   कांग्रेस समाचार
    कर्नाटक: बांग्लादेशी बताकर पश्चिम बंगाल की दंपति को बेंगलुरू जेल में डाला, 301 दिन बाद रिहा पश्चिम बंगाल
    दक्षिण भारत के 5 प्रसिद्ध समुद्र तट, जहां घूमकर आपको मिलेगा एक अलग ही अनुभव दक्षिण भारत

    भाजपा समाचार

    ट्वीट को लेकर तमिलनाडु भाजपा के सचिव एसजी सूर्या गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला तमिलनाडु
    गीता प्रेस को मिला गांधी शांति पुरस्कार, कांग्रेस बोली- ये गोडसे को सम्मान देने जैसा  केंद्र सरकार
    तेलंगाना: भाजपा सांसद ने सरकारी फंड से बनवाया घर, बेटे की शादी की; मानी अपनी गलती तेलंगाना
    मणिपुर हिंसा: भाजपा विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, फिर मुकरे मणिपुर

    कांग्रेस समाचार

    योग दिवस पर कांग्रेस ने नेहरू को दिया क्रेडिट, थरूर बोले- सरकार का भी योगदान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
    तेलंगाना: BRS सरकार के खिलाफ 'विश्वासघात का दशक' प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के कई नेता नजरबंद तेलंगाना
    AAP की कांग्रेस को धमकी, अध्यादेश पर समर्थन नहीं किया तो विपक्षी बैठक का बहिष्कार करेंगे- रिपोर्ट आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा के मुकाबले के लिए पटना में विपक्ष की बड़ी बैठक जारी, 15 पार्टियां जुटीं  बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025