Page Loader

असम: खबरें

यहां बोर्ड परीक्षाओं से पहले होगा स्कूली छात्रों का टीकाकरण, जानें क्या है योजना

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए देश भर में 15 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान आज यानि 3 जनवरी से शुरू कर दिया गया है।

असम पुलिस की अनोखी पहल, नई साल पर नशे में धुत लोगों को छोड़कर आएगी घर

नई साल के मौके पर पुलिस की सख्ती तो हर जगह देखने को मिलती है, लेकिन असम के विश्वनाथ जिले की पुलिस ने अनोखी पहल की है।

30 Dec 2021
हरियाणा

असम पुलिस ने हिंदुओं को क्रिसमस मनाने से रोकने वाले 6 किशोरों को हिरासत में लिया

असम पुलिस ने सिलचर शहर के एक चर्च में क्रिसमस की रात के जश्न में हंगामा कर हिंदुओ को क्रिसमस मनाने से रोकने वाले छह किशोरों को हिरासत में ले लिया है।

26 Dec 2021
कर्नाटक

देश में कई जगहों पर रोका गया क्रिसमस का जश्न, हिंदू संगठनों ने मचाया उत्पात

देशभर में कई जगहों पर हिन्दू संगठनों ने क्रिसमस के जश्न में बाधा पहुंचाई।

असम पुलिस में 2,400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। असम पुलिस ने अधिसूचना जारी कर कॉन्स्टेबल के 2,450 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं।

असम: पुलिस विभाग में 6,000 पदों पर बंपर भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। असम पुलिस बहुत जल्द 6,000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने वाली है।

असम: कृषि कानूनों की वापसी ने CAA विरोधी आंदोलन में फूंकी जान, 12 दिसंबर को प्रदर्शन

कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले ने असम में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधी आंदोलन को फिर से जिंदा कर दिया है।

20 Nov 2021
बिहार

स्मार्ट पुलिसिंग इंडेक्स में आंध्र प्रदेश अव्वल, बिहार और उत्तर प्रदेश की पुलिस रही फिसड्डी

पुलिस द्वारा अपनाए जाने वाले आधुनिक तरीकों और उसकी कार्यशैली के प्रति लोगों की राय जानने के लिए भारतीय पुलिस फाउंडेशन (IPF) द्वारा किए गए 'स्मार्ट पुलिसिंग इंडेक्स' नाम के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में क्यों धीमी है वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार?

कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में सरकार ने नवंबर के अंत तक पूरी आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लगाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों के प्रदर्शन को देखकर इसके हासिल करना मुश्किल नजर आ रहा है।

असम: जींस पहनकर गई युवती को धक्के मारकर दुकान से निकाला, पिता से मारपीट

असम के बिश्वनाथ जिले में बुर्के की जगह जींस पहनकर गई एक युवती के साथ अभद्रता का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

असम: नाबालिगों ने अश्लील क्लिप देखने से इनकार करने पर 6 वर्षीय मासूम की हत्या की

असम के नगांव जिले में कलियाबर के बामुनी इलाके में आठ से 11 साल के तीन नाबालिगों ने मोबाइल फोन पर अश्लील क्लिप देखने से इनकार करने और दुष्कर्म करने में असफल होने पर एक छह वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी।

पंजाब, बंगाल और असम में अब 50 किलोमीटर तक गिरफ्तारी और तलाशी कर सकेंगे BSF अधिकारी

गृह मंत्रालय ने पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का क्षेत्राधिकार बढ़ा दिया है।

असम: अतिक्रमण हटाने को लेकर मचा बवाल, दो प्रदर्शनकारियों की मौत और नौ पुलिसकर्मी घायल

असम के दरांग जिले के ढोलपुर गोरुखुटी में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान लोग पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प देखने को मिली।

17 Sep 2021
NEET

असम: शॉर्ट्स पहनकर पहुंची छात्रा को परीक्षा देने के लिए पर्दा लपेटने पर किया गया मजबूर

असम के तेजपुर शहर में शॉर्ट्स पहनकर एंट्रेस टेस्ट देने पहुंची छात्रा को परीक्षा देने के लिए अपनी टांगों पर पर्दा लपेटना पड़ा।

जोरहाट में टक्कर के बाद असम सरकार ने लगाई निजी नावों के संचालन पर रोक

ब्रह्मपुत्र नदी में दो नावों की टक्कर के बाद असम सरकार ने राज्य में तत्काल प्रभाव से एक इंजन वाली निजी नावों के संचालन पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने आज इसका ऐलान करते हुए कहा कि जो लोग अपनी एक इंजन की नाव को समुद्री इंजन वाली नाव में बदलना चाहते हैं, उन्हें सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाएगी।

असम: ब्रह्मपुत्र नदी में टक्कर के बाद डूबी 120 यात्रियों से भरी दो नाव, 40 लापता

असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में बड़ा हादसा हुआ है। नदी में एक छोटे जहाज और मोटर चालित नाव के बीच टक्कर के बाद दोनों नाव पलट गई। इनमें कुल 120 लोग सवार थे।

असम में 10 साल में अलग-अलग पुरुषों के साथ 25 बार भागी विवाहित महिला

पत्नी के अवैध संबंधों की भनक लगते ही पति द्वारा उसकी हत्या करने या तलाक देने के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन असम के नगांव जिले में इन सबके विपरीत बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

असम के मंत्री का चौंकाने वाला बयान, कहा- भगवान के सुपर कम्प्यूटर पर बना कोरोना वायरस

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। दुनिया के ताकतवर देशों ने भी इसके आगे घुटने टेक दिए और अब बचाव के लिए तेजी से वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है।

27 Aug 2021
हत्या

असम: दीमा हसाओ में उग्रवादियों ने पांच ट्रक चालकों को जिंदा जलाया, सर्च अभियान जारी

असम के दीमा हसाओ जिले में गुरुवार रात को बड़ी ही सनसनीखेज घटना सामने आई है।

असम-मेघालय सीमा पर आमने-सामने हुई दोनों राज्यों की पुलिस, फिर से बढ़ा तनाव

असम का सीमावतर्ती राज्यों से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में असम पुलिस को मिजोरम और नागालैंड पुलिस और वहां के लोगों के साथ विवाद हुआ था।

असम: तालिबान के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले 14 लोग गिरफ्तार

असम पुलिस ने तालिबान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मेघालय में इन दिनों हिंसा क्यों भड़की हुई है और इसकी शुरुआत कैसे हुई?

मेघालय में एक पूर्व उग्रवादी नेता की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद हुई हिंसा से उपजे तनाव के बीच राजधानी शिलांग और आसपास के इलाकों में कर्फ्यू जारी है और कई जगहों पर इंटरनेट बंद है।

कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रमुख सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी, TMC में हो सकती हैं शामिल

कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रमुख सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को भेजे पत्र में उन्होंने लिखा कि वो पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं, लेकिन उन्होंने इसका कारण नहीं बताया है।

14 Aug 2021
मिजोरम

हैलाकांडी स्कूल में बम धमाके होने के बाद असम-मिजोरम सीमा पर फिर से बढ़ा तनाव

असम-मिजोरम सीमा पर भूमि पर अतिक्रमण को लेकर चल रहा विवाद अभी पूरी तरह थमा भी नहीं कि शुक्रवार रात को असम के सीमावर्ती हैलाकांडी जिले के कचुरथल में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने हथगोलों से धमाके कर दिए।

इस शो में 'वीरांगना फोर्स' के साथ एक्शन करती दिखेंगी सारा अली खान

सारा अली खान का रोमांटिक अवतार आपने पर्दे पर बहुत देखा होगा, लेकिन अब वह पर्दे पर एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाली हैं।

05 Aug 2021
मिजोरम

सीमा विवाद: मिजोरम ने पुलिसकर्मियों की मौत पर जताया खेद, असम वापस लेगा ट्रैवल एडवाइजरी

सीमा विवाद में असम और मिजोरम के बीच तनाव कम होने के संकेत मिलने लगे हैं। आज यहां मिजोरम सरकार ने पिछले महीने हुई हिंसा में असम पुलिस के छह जवानों के मारे जाने पर पहली बार खेद व्यक्त किया, वहीं असम सरकार ने भी अपने निवासियों को जारी की गई मिजोरम न जाने की एडवाइजरी को वापस लेने की बात कही है।

01 Aug 2021
मिजोरम

मिजोरम के साथ सीमा विवाद में सुप्रीम कोर्ट जाएगा असम

असम पड़ोसी राज्य मिजोरम के साथ सीमा विवाद के मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने आज ये ऐलान किया।

01 Aug 2021
मिजोरम

अमित शाह से बात के बाद मिजोरम के मुख्यमंत्री बोले- बातचीत से सुलझाएंगे सीमा विवाद

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने कहा है कि असम के साथ जारी सीमा विवाद का बातचीत के जरिये हल निकाला जाएगा। उन्होंने मिजोरम के लोगों से स्थिति को तनावपूर्ण बनाने वाली भड़काऊ गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।

31 Jul 2021
नागालैंड

सीमा पर तनाव खत्म करने के लिए राजी हुए असम और नागालैंड, समझौते पर किए हस्ताक्षर

मिजोरम के साथ चल रहे गंभीर सीमा विवाद को बीच असम सरकार ने नागालैंड के साथ चल रहे सीमा विवाद को खत्म करने का ऐलान किया है।

मेघालय: भाजपा के मंत्री ने की चिकन, मटन और मछली से अधिक गोमांस खाने की अपील

एक तरह जहां भाजपा गोमांस खाने के खिलाफ है, वहीं दूसरी ओर मेघायल में भाजपा के ही मंत्री सनबोर शुलई ने लोगों से गोमांस खाने की अपील की है।

31 Jul 2021
दिल्ली

सीमा विवाद: मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज की FIR, तनाव बढ़ा

सीमा पर हुई हिंसा के बाद असम और मिजोरम के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

सीमा विवाद: असम ने जारी की ट्रैवल एडवायजरी, नागरिकों को मिजोरम न जाने को कहा

सीमा पर हुई हिंसा के चार दिन बाद असम सरकार ने ट्रैवल एडवायजरी कर राज्य के लोगों को मिजोरम न जाने को कहा है।

28 Jul 2021
मिजोरम

सीमा विवाद: केंद्र का दखल, असम सुप्रीम कोर्ट जाने तो मिजोरम शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में

असम और मिजोरम के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेकों को दिल्ली बुलाया है। यहां दोनों राज्यों के बीच बने तनाव को कम करने की कोशिशें की जाएंगी।

असम-मिजोरम सीमा हिंसा: पांच पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद केंद्र ने नियंत्रण में बताई स्थिति

असम-मिजोरम सीमा पर अतिक्रमण को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार को हिंसा का रूप ले लिया।

26 Jul 2021
मिजोरम

असम-मिजोरम सीमा पर फिर भड़की हिंसा, असम पुलिस के छह जवानों की मौत

असम-मिजोरम सीमा पर सोमवार को फिर हिंसा भड़क उठी। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथ्राव करने के साथ हवाई फायरिंग भी की है। इतना ही सरकारी वाहनों को भी निशाना बनाया गया है। इसमें असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई।

असम: दो दिन के अंदर 24 रोहिंग्या शरणार्थी गिरफ्तार, सात बच्चे और छह महिलाएं शामिल

असम में पिछले दो दिन के अंदर 24 रोहिंग्या शरणार्थियों को भारत में गैरकानूनी तौर पर प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए लोगों में छह महिलाएं और सात बच्चे भी शामिल हैं।

21 Jul 2021
गुवाहाटी

अरुणाचल प्रदेश: केवल वैक्सीनेटेड लोगों को परमिट देने के फैसले पर अदालत ने रोक लगाई

गुवाहाटी हाई कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश सरकार के उस नोटिस पर रोक लगा दी है, जिसमें कहा गया था कि केवल पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुके लोग ही काम के लिए राज्य में प्रवेश कर सकते हैं।

20 Jul 2021
मुस्लिम

असम में जनसंख्या नियंत्रण के लिए बनाई जाएगी 'जनसंख्या सेना', मुस्लिम बहुल इलाके में बांटेगी गर्भनिरोधक

असम सरकार ने राज्य में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बड़ी तैयारी की है। इसके तहत राज्य में 'जनसंख्या सेना' का गठन किया जाएगा। इसमें राज्य के युवाओं को शामिल किया जाएगा।

15 Jul 2021
बेरोजगार

असम: किडनी बेचने पर मजबूर हैं गरीबी, बेरोजगारी और कर्ज से परेशान ग्रामीण

असम में एक बड़े अंग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जो कर्ज में डूबे ग्रामीणों को उनकी किडनी बेचने पर मजबूर करता था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

08 Jul 2021
मेघालय

कोरोना: अधिक पॉजिटिविटी रेट वाले आठ राज्यों को केंद्र का पत्र, कड़े कदम उठाने को कहा

कुछ जिलों में ऊंची पॉजिटिविटी रेट पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र ने राज्य सरकारों से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कठोर कदम उठाने को कहा है।