Page Loader
असम: पुलिस विभाग में 6,000 पदों पर बंपर भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
असम पुलिस में 6,000 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

असम: पुलिस विभाग में 6,000 पदों पर बंपर भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

लेखन तौसीफ
Nov 25, 2021
03:10 pm

क्या है खबर?

पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। असम पुलिस बहुत जल्द 6,000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने वाली है। यह घोषणा असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने की। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस विभाग और 5 कमांडो बटालियन में रिक्त पदों को भरने की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा। प्रत्येक कमांडो बटालियन में तीन डिप्टी कमांडेंट होंगे।

ट्विटर पोस्ट

असम के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके दी जानकारी

पुलिस इंफ्रास्ट्रक्टर

पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए सुधारवादी कदम- मुख्यमंत्री

असम पुलिस मुख्यालय में एक समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व ने नई नौकरियों का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए हमने कई सुधारवादी कदम उठाने का निर्णय लिया है। इसके तहत उन्होंने असम पुलिस के लिए 1,000 नए क्वार्टर, कमिश्नर ऑफिस और पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर को जल्द बनाने का ऐलान किया।

भर्ती

पांच नई कमांडो बटालियन होंगी तैयार, 800 पदों पर होगी भर्ती

असम सरकार ने असम पुलिस के अंतर्गत पांच नई कमांडो बटालियन खड़ी करने का फैसला भी लिया है जिसक तहत 800 पदों पर भर्ती होगी। इस पर राज्य के वित्त विभाग और मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा की मुहर लग गई है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। भर्ती में स्थानीय युवकों को वरीयता दी जाएगी। सरकार का कहना है कि नई कमांडो बटालियन खड़ी करने के बाद राज्य के सुरक्षा नेटवर्क में मजबूती आएगी।

डाटा

पिछले साल असम पुलिस भर्ती में 45 से अधिक गिरफ्तारियां हुई थी

असम पुलिस में कांस्टेबल पदों पर पिछले साल अक्टूबर में हुई भर्ती में भारी अनियमितताएं सामने आई थीं। पेपर लीक के मामले में 45 से अधिक गिरफ्तारियां हुई थीं और करोड़ों रुपये के घोटाले की बात भी सामने आई थी।

असम

इंडियन पुलिस फाउंडेशन में असम को मिला तीसरा स्थान

असम पुलिस ने देशभर के पुलिस बलों को लेकर हुए सर्वेक्षण में तीसरा स्थान हासिल किया है। यह सर्वे इंडियन पुलिस फाउंडेशन (IPF) ने देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किया। इसमें पुलिस बल का आंकलन उनकी दक्षता, मूल्यों और जनता के विश्वास के आधार पर किया गया। सर्वे में 10 के स्केल पर 7.89 के स्कोर के साथ असम ने तीसरा जबकि आंध्रप् रदेश (8.11) ने पहला और तेलंगाना (8.10) ने दूसरा स्थान हासिल किया।

डाटा

अगले हफ्ते जारी हो सकती है नोटिफिकेशन

असम पुलिस भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन असम पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट www.slprbassam.in पर अगले हफ्ते तक जारी किये जाने की उम्मीद है। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो असम पुलिस भर्ती की अधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।