NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / असम: ब्रह्मपुत्र नदी में टक्कर के बाद डूबी 120 यात्रियों से भरी दो नाव, 40 लापता
    अगली खबर
    असम: ब्रह्मपुत्र नदी में टक्कर के बाद डूबी 120 यात्रियों से भरी दो नाव, 40 लापता
    असम में ब्रह्मपुत्र नदी में टक्कर के बाद डूबी 120 यात्रियों से भरी दो नाव।

    असम: ब्रह्मपुत्र नदी में टक्कर के बाद डूबी 120 यात्रियों से भरी दो नाव, 40 लापता

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 08, 2021
    09:05 pm

    क्या है खबर?

    असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में बड़ा हादसा हुआ है। नदी में एक छोटे जहाज और मोटर चालित नाव के बीच टक्कर के बाद दोनों नाव पलट गई। इनमें कुल 120 लोग सवार थे।

    सूचना पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

    इस दौरान टीम ने बड़ी संख्या में लोगों को नदी से निकाल लिया, लेकिन अभी भी करीब 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

    घटना

    ब्रह्मपुत्र नदी के निमाती घाट के पास हुआ हादसा

    न्यूज 18 के अनुसार, ब्रह्मपुत्र नदी के निमाती घाट से एक नाव लोगों को लेकर माजुली की ओर जा रही थी और दूसरी नाव माजुली की ओर से निमाती घाट की ओर आ रही थी।

    उसी दौरान निमाती घाट के पास दोनों नावों के बीच भीषण टक्कर हो गई और दोनों नदी में डूब गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई।

    सूचना पर सिबसागर में तैनात 12वीं बटालियन से NDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।

    वीडियो

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं घटना के कई वीडियो

    घटना के बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में नावों में टक्कर होने के बाद लोग चीखते-पुकारते दिख रहे हैं और बचाने की गुहार लगा रहे हैं।

    इस दौरान नाव पानी में डूबती नजर आती है तो कई लोग पानी में छलांग लगाकर तैरते हुए दूसरी नाव पर पहुंचने का प्रयास करते हैं।

    वहीं कई लोग देखते ही देखते पानी में डूबे जाते हैं। नदी में लोगों की तलाश जारी है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें हादसे का वीडियो

    Big Boat accident at nimati ghat.@PMOIndia @himantabiswa @sarbanandsonwal @DcMajuli pic.twitter.com/QOZEZNk8G9

    — Pronb Jyoti Baruah (@PronabPb) September 8, 2021

    हालात

    40 से अधिक लोगों को बचाया गया

    NDRF के सहायक कमांडेंट के अनुसार, हादसे में करीब 35-40 लोगों के डूबने की आशंका है। अब तक 40 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है। अरुणाचल प्रदेश के दोईमुख शहर में तैनात NDRF की दो और टीमों को बचाव अभियान में मदद के लिए तैयार किया जा रहा है।

    जोरहाट पुलिस अधीक्षक (SP) अंकुर जैन ने कहा कि कई लोगों को बचाया गया है। नदी में तेज प्रवाह के कारण बचाव अभियान में परेशानी आ रही है।

    निर्देश

    मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए निर्देश

    मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि माजुली और जोरहाट प्रशासन को बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मंत्री बिमल बोहरा को भी घटनास्थल का जायजा लेने के लिए रवाना कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिलाया है।

    दुख

    प्रधानमंत्री मोदी ने भी जताया घटना पद दुख

    इधर प्रधानमंत्री मोदी ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और राज्य को हरसंभवन मदद पहुंचाई जा रही है। वह लोगों के सुरक्षित रहने की कामना करते हैं।

    इसी तरह गृह मंत्री अमित शाह ने भी घटना पर दुख जताया है। वहा लगातार मुख्यमंत्री सरमा से बात कर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने भी बचाव अभियान में तेजी लाने को कहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    असम
    अमित शाह
    ब्रह्मपुत्र नदी

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    नरेंद्र मोदी

    क्यों एक बार फिर से विवादों में आया मोदी सरकार का राफेल विमान सौदा? राहुल गांधी
    कैबिनेट विस्तार: मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक रद्द अमित शाह
    कैबिनेट विस्तार: 15 कैबिनेट मंत्रियों समेत 43 ने ली शपथ, कई बड़े चेहरों की छुट्टी रविशंकर प्रसाद
    कैबिनेट विस्तार: मनसुख मांडविया बने नए स्वास्थ्य मंत्री, जानिए किसको मिला कौनसा मंत्रालय ज्योतिरादित्य सिंधिया

    असम

    असम विधानसभा चुनाव: 90 मतदाताओं के बूथ पर पड़े 171 वोट, पांच चुनाव अधिकारी निलंबित भाजपा समाचार
    विधानसभा चुनाव का महाचरण: तमिलनाडु, असम, केरल, बंगाल और पुडुचेरी की 475 सीटों का मतदान जारी पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल: मतदान से पहले TMC नेता के घर मिली EVM, सेक्टर अधिकारी निलंबित पश्चिम बंगाल
    कोरोना वायरस: चुनाव के बीच असम और बंगाल में 14 दिन में 300 प्रतिशत बढ़े मामले पश्चिम बंगाल

    अमित शाह

    पश्चिम बंगाल: TMC के राजीव बनर्जी सहित पांच नेता भाजपा में शामिल पश्चिम बंगाल
    कोरोना वैक्सीनेशन अभियान खत्म होते ही लागू किया जाएगा CAA- अमित शाह पश्चिम बंगाल
    सही समय आने पर जम्मू-कश्मीर को वापस मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा- अमित शाह जम्मू-कश्मीर
    बिप्लब देब बोले- नेपाल और श्रीलंका में भाजपा की सरकार बनाना चाहते हैं अमित शाह त्रिपुरा

    ब्रह्मपुत्र नदी

    असम: भीषण बाढ़ से 26 लाख लोग प्रभावित, बचाव कार्यों के लिए अलर्ट पर सेना नरेंद्र मोदी
    असम और बिहार में बाढ़ से 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित, 40 की मौत बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025