NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / असम: तालिबान के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले 14 लोग गिरफ्तार
    अगली खबर
    असम: तालिबान के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले 14 लोग गिरफ्तार
    तालिबान के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले 14 लोग गिरफ्तार

    असम: तालिबान के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले 14 लोग गिरफ्तार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 21, 2021
    04:36 pm

    क्या है खबर?

    असम पुलिस ने तालिबान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    बताया जा रहा है कि इन पोस्ट्स में अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण का समर्थन किया गया था। असम पुलिस ने शुक्रवार रात को ये गिरफ्तारियां की थी, जिसकी जानकारी आज दी गई है।

    इन लोगों पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA), IT एक्ट और दूसरी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    असम

    कहां से हुई गिरफ्तारियां?

    पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, कामरुप मेट्रोपॉलिटन, बारपेटा, धुबरी, करीमगंज जिलों से दो-दो और दरांग, चाचर, हैलाकांडी, दक्षिणी सलमारा, गोलपारा और होजाई जिले से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुए लोगों में एक छात्र भी शामिल है।

    स्पेशल DGP जीपी सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर इन गिरफ्तारियों की जानकारी दी। उन्होंने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लोगों से सोशल मीडिया के इस्तेमाल के दौरान सावधानी बरतने की अपील भी की है।

    जानकारी

    सोशल मीडिया पर नजर रख रही है पुलिस

    DIG वॉयलेट बरुआ ने ट्वीट पर लिखा, 'असम पुलिस सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नुकसानदायक तालिबान समर्थक कमेंट्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। हम ऐसे लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कर रहे हैं। अगर आपकी सामने ऐसी बातें आती हैं तो कृपया हमें इस बारे में जानकारी दें।'

    एक और अधिकारी ने बताया कि पुलिस अलर्ट है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ कंटेट पर नजर रख रही है।

    दूसरी घटना

    सपा सांसद पर हुआ था 'देशद्रोह' का मामला दर्ज

    इससे पहले तालिबान को लेकर दिए गए बयान के बाद उत्तर प्रदेश के संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क मुश्किलों में फंस गए थे।

    संभल पुलिस ने इसी सप्ताह उनके खिलाफ देशद्रोह और अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि बर्क का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है।

    दो लोगों ने बर्क पर स्वंतत्रता सेनानियों की तालिबान से तुलना करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी थी।

    बयान

    बर्क ने क्या बयान दिया था?

    समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए बर्क ने तालिबान का समर्थन करते हुए कहा था, "जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था, तब हमारे देश ने आजादी की लड़ाई लड़ी। अब तालिबान अपने देश को आजाद करना चलााना चाहते हैं। तालिबान वह ताकत है, जिसने रूस और अमेरिका जैसे मजबूत देशों को अपने मुल्क में जमने नहीं दिया।"

    उन्होंने कहा कि तालिबान अफगानिस्तान में ताकत है और वहां के लोग इसके नेतृत्‍व में आजादी चाहते हैं।

    जानकारी

    तालिबान ने कर लिया है अफगानिस्तान पर कब्जा

    गौरतलब है कि तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है और फिलहाल वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। हजारों की संख्या में लोग देश छोड़कर जाने चाहते हैं।

    अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ने के बाद तालिबान ने युद्ध समाप्ति की घोषणा करते हुए कहा था कि वह जल्द ही नई शासन व्यवस्था की जानकारी देगा।

    तालिबान ने साफ कर दिया है कि अफगानिस्तान में लोकतंत्र नहीं होगा और वह परिषद के जरिये सरकार चला सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अफगानिस्तान
    तालिबान
    असम
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    अफगानिस्तान

    अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी के फैसले के साथ पूरी तरह से खड़ा हूं- अमेरिकी राष्ट्रपति अमेरिका
    हिंदू पुजारी ने किया काबुल छोड़ने से इनकार, कहा- तालिबानियों से मिली मौत को सेवा समझूंगा तालिबान
    अमेरिकी विमान में बैठकर अफगानिस्तान से निकलने में कामयाब रहे 640 अफगानी नागरिक अमेरिका
    तालिबान की सरकारी कर्मचारियों से काम पर लौटने, महिलाओं से सरकार में शामिल होने की अपील तालिबान

    तालिबान

    अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति सालेह का बड़ा बयान, कहा- तालिबान के आगे कभी नहीं झुकूंगा भारत की खबरें
    अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान के पाकिस्तान से कैसे संबंध रहे हैं? भारत की खबरें
    अफगानिस्तान संकट से निपटने में भारत की होगी अहम भूमिका- ब्रिटेन भारत की खबरें
    अफगानिस्तान संकट पर प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, मौजूदा हालातों पर की चर्चा अफगानिस्तान

    असम

    विधानसभा चुनावों को लेकर फेसबुक की कड़ी तैयारी, हटाई जाएगी हेट स्पीच वाली पोस्ट पश्चिम बंगाल
    विधानसभा चुनाव: असम और बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, नंदीग्राम पर सबकी नजरें पश्चिम बंगाल
    विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल में 80.43 प्रतिशत, असम में 73.03 प्रतिशत मतदान पश्चिम बंगाल
    असम: भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी से EVM मिलने का आरोप, प्रियंका गांधी ने उठाए गंभीर सवाल प्रियंका गांधी

    सोशल मीडिया

    पांच साल बाद साथ आए आलिया और रोहित सर्राफ, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार
    हॉटस्टार की हिन्दी वेब सीरीज के साथ साउथ अभिनेत्री रेजिना कैसेंड्रा करेंगी डिजिटल डेब्यू मुंबई
    हनी सिंह ने पत्नी के घरेलू हिंसा के आरोपों को बताया झूठा, जारी किया बयान बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर ने 'इंडियन आइडल 12' की अरुणिता कांजीलाल को दिया फिल्म में गाने का ऑफर करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025