LOADING...
उत्तर प्रदेश: मेरठ में कारोबारी के घर में आग लगी, 5 बच्चों समेत 6 की मौत
मेरठ में कपड़ा कारोबारी के घर में आग लगने से परिवार के 6 की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश: मेरठ में कारोबारी के घर में आग लगी, 5 बच्चों समेत 6 की मौत

लेखन गजेंद्र
Feb 24, 2026
01:10 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कपड़ा कारोबारी के घर में सोमवार देर शाम आग लग गई। हादसे में परिवार के 6 सदस्यों की जलकर मौत हुई है। घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवईनगर में कारोबारी इकबाल अंसारी उर्फ आसिम के घर में घटी है। मृतकों में आसिम की पत्नी रुखसार (30) उनका बेटा अद्दस (3), जुड़वा बेटी नबिया-इनायत (6-6 माह) और भाई फारूख की बेटी महविश (12) और उनका बेटा हम्माद (4) शामिल है।

हादसा

हादसे के समय नमाज पढ़ने गए थे घर के पुरुष

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आसिम भाई फारूख के साथ शाम की नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे। उनकी पत्नी रुखसार, मां अमीर बानो (55) और 5 बच्चे घर पर थे। तभी अचानक घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने धुआं देखा तो पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। किसी तरह लोग उनके घर में दाखिल हुए और लोगों को बाहर निकाला। अस्पताल में 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। आसिम की मां अमीर बानो भर्ती हैं।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस का कहना है कि आसिम का इलाके में 3 मंजिला मकान है, जिसमें सबसे नीचे बड़ा गोदाम बना है और ऊपर के मंजिल पर परिवार के लोग रहते हैं। सोमवार की शाम को पहली मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठी थी, जो गोदाम तक पहुंच गई। यहां रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक था, जिससे आग ने भयावह रूप ले लिया। आग का धुआं तीनों मंजिल में भर गया और लोगों की दम घुटने से जान चली गई।

Advertisement

जानकारी

रास्ता संकरा होने से बचाव अभियान में आई दिक्कत

जिस घर में आग लगी थी, वह काफी गली में था, जिससे दमकल की गाड़ी घर के सामने तक नहीं पहुंच सकी। हाालंकि, अन्य साधनों से आग बुझाई गई। इसमें करीब 2 घंटे का समय लगा और आग को अन्य घरों में फैलने से रोका।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद घायलों को बचाते लोग

Advertisement