LOADING...
पोर्ट ब्लेयर से उड़े पवन हंस हेलीकॉप्टर की समुद्र में क्रैश लैडिंग, सवार थे 7 लोग
पवन हंस हेलीकॉप्टर की समुद्र में आपातकालीन क्रैश लैंडिंग

पोर्ट ब्लेयर से उड़े पवन हंस हेलीकॉप्टर की समुद्र में क्रैश लैडिंग, सवार थे 7 लोग

लेखन गजेंद्र
Feb 24, 2026
12:47 pm

क्या है खबर?

भारत सरकार के पवन हंस हेलीकॉप्टर की मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर के पास आपातकालीन स्थिति में क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर ने 7 लोगों को लेकर सुबह साढ़े 9 बजे पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरी थी, तभी कुछ तकनीकी खराबी आने के बाद उसे समुद्र में उतारा गया। हेलीकॉप्टर में दो चालक दल के सदस्य और 5 यात्री शामिल थे। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

हादसा

कंपनी ने जारी किया बयान

पवन हंस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे मायाबंदर के पास पवन हंस के एक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में दुर्घटना हो गई, हेलीकॉप्टर ने पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरी थी और उसमें दो चालक दल के सदस्य और पांच यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। किसी को कोई चोट नहीं आई है।" बताया जा रहा है कि विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद समुद्र में गिर गया था।

हादसा

कारणों का पता लगाएगी जांच टीम

पवन हंस भारत के साथ दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी सरकारी हेलीकॉप्टर बनाने वाली कंपनी है। यह उन जगहों के लिए है, जहां बस और ट्रेन और बड़े हवाई जहाज नहीं जा सकते। पवन हंस के पास अभी 40 से अधिक हेलीकॉप्टर हैं और इसका मुख्यालय दिल्ली से जुड़े उत्तर प्रदेश के नोएडा में है। बताया जा रहा है कि अधिकारी हादसे की जांच करने के लिए एक टीम गठित कर सकते हैं, जो कारणों का पता लगाएगी।

Advertisement