LOADING...
कर्नाटक: दोस्त को बचाने के चक्कर में किशोर की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव
कर्नाटक के शिवमोग्गा में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

कर्नाटक: दोस्त को बचाने के चक्कर में किशोर की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

लेखन गजेंद्र
Feb 24, 2026
03:31 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक के शिवमोग्गा में 16 वर्षीय छात्र की उसके सहपाठियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया है। घटना सोमवार को सुलेबैलू इलाके में हुई है। मृतक छात्र उरागडूरू स्थित सरकारी हाई स्कूल में कक्षा 10 का छात्र संकेथ था। पुलिस का कहना है कि उसने घटना में शामिल 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

घटना

क्या है पूरा मामला?

सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक शिवराम ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले 33 छात्रों के लिए स्कूल में गणित की विशेष कक्षाएं आयोजित की जा रही थीं। सोमवार को विशेष कक्षाओं के बाद रात करीब साढ़े 8 बजे कुछ छात्रों ने संकेथ के दोस्त गिरीश के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच, संकेथ ने गिरीश को नाबालिगों से बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाबालिगों ने संकेथ को ही पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जांच

नाबालिगों ने गुप्तांग पर किया था वार

इंडियन एक्सप्रेस ने पुलिस के हवाले से बताया कि नाबालिगों ने संकेथ के गुप्तांगों पर वार किया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मारपीट स्कूल परिसर के बाहर हुई है। गिरीश और संकेथ मारपीट करने वाले नाबालिगों को जानते थे। घटना में शामिल नाबालिग छात्र मुस्लिम समुदाय से थे, जिससे इलाके में तनाव है। भाजपा नेताओं ने इसको लेकर प्रदर्शन किया है।

Advertisement