LOADING...
झारखंड में एयर एंबुलेंस हादसा: मरीज के परिवार ने लिया था 8 लाख रुपये का कर्ज
झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: परिवार ने लिया था कर्ज

झारखंड में एयर एंबुलेंस हादसा: मरीज के परिवार ने लिया था 8 लाख रुपये का कर्ज

लेखन गजेंद्र
Feb 24, 2026
11:41 am

क्या है खबर?

झारखंड के चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने वाले एयर एंबुलेंस में 7 लोगों की जान गई है, जिसमें 41 वर्षीय मरीज संजय कुमार भी शामिल हैं, जिनको रांची से दिल्ली के अस्पताल ले जाया जा रहा था। अब पता चला है कि संजय के परिवार ने उनको एयर एंबुलेंस से रांची से दिल्ली पहुंचाने के लिए 8 लाख रुपये का कर्ज लिया था। हादसे में संजय की पत्नी अर्चना देवी और रिश्तेदार धुरु कुमार भी मारे गए हैं।

हादसा

पहले जमीन और संपत्ति बेचने जा रहा था परिवार

इंडिया टुडे ने मृतक संजय के भाई अजय के हवाले से बताया संजय के इलाज में काफी पैसा खर्च हुआ था और परिवार ने अपनी संपत्ति और जमीन बेचने तक की सोची थी जब परिवार ने उनको दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराने की सोची तो खर्च और एयर एम्बुलेंस के किराए को वहन करने के लिए कर्ज लिया और दोस्तों-शुभचिंतकों से पैसे उधार लिए थे। अब परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

हादसा

होटल में शॉर्ट सर्किट से जले थे संजय

संजय पिछले सोमवार को चंदवा स्थित अपने साधारण से होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण 65 प्रतिशत जल गए थे। संजय परिवार के इकलौते कमाने वाले थे, इसलिए परिवार उनकी सलामती के लिए चिंतित था। परिवार उनकी बिगड़ती हालत के कारण उन्हें सर गंगाराम अस्पताल ले जाना चाहता था। सोमवार रात साढ़े 7 बजे चार्टर्ड विमान रांची से रवाना हुआ, लेकिन अचानक गायब हो गया। देर रात उसका मलबा मिला और सभी 7 लोगों के शव मिले।

Advertisement