LOADING...
गोवा थार हादसा: पुलिस की FIR में युवक का नाम, जबकि युवती चला रही थी कार
गोवा में थार की टक्कर से एक कार सवार बुजुर्ग की मौत हो गई है

गोवा थार हादसा: पुलिस की FIR में युवक का नाम, जबकि युवती चला रही थी कार

लेखन गजेंद्र
Feb 25, 2026
02:12 pm

क्या है खबर?

गोवा के उत्तरी इलाके आसागाओ में सोमवार को थार और हुंडई i20 कार हादसे में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। NDTV के मुताबिक, पुलिस ने मामले में दिल्ली के हौज खास निवासी 19 वर्षीय शौर्य गोयल का नाम दर्ज किया है और उसे मुख्य आरोपी बताया है, जबकि बताया जा रहा है कि कार युवती चला रही थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने आरोप लगाया है कि टक्कर के तुरंत बाद थार सवार चालक ने अपनी सीट बदल ली थी।

घटना

पुलिस की FIR में क्या लिखा है?

पुलिस की FIR के मुताबिक, "आरोपी शौर्य ने किराए की महिंद्रा थार (नंबर GA-03-V-5695) ली थी। शौर्य मापुसा से अंजुना की ओर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से गाड़ी चला रहा था, जिससे मानव जीवन खतरे में पड़ गया। जब थार हैप्पी बार के पास चौराहे पर पहुंची, तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और हुंडई i20 को टक्कर मार दी।" हादसे के बाद एक वीडियो में शौर्य के बगल में बैठी युवती अपना चेहरा छुपाती दिख रही है।

लापरवाही

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई पूरी सच्चाई

हिंदुस्तान टाइम्स ने स्थानीय निवासी और प्रत्यक्षदर्शी मायरोन फर्नांडीस के हवाले से बताया, "थार एक महिला चला रही थी, गाड़ी तेज रफ्तार में थी और उसने सफेद रंग की हैचबैक कार को टक्कर मार दी।" फर्नांडीस ने बताया, "दुर्घटना के समय थार एक महिला चला रही थी, लेकिन दुर्घटना के तुरंत बाद, महिला जिम्मेदारी से बचने से प्रयास करते हुए यात्री सीट पर जाकर बैठ गई और कार में सवार एक युवक ड्राइवर की सीट पर बैठ गया।"

Advertisement

घटना

हादसे में एक बुजुर्ग की हुई है मौत

सोमवार को असागाओ में हैप्पी बार जंक्शन के पास तेज रफ्तार थार औऱ हुंडई कार में टक्कर हो गई। हादसे में भोपाल निवासी भगत शर्मा (65) की मौत हो गई। वे गोवा में छुट्टियां मनाने आए थे। कार में एक महिला और 5 वर्षीय बच्चा भी था, जो मामूली घायल हुए हैं। हादसे के बाद सामने आए वीडियो में हुंडई कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिख रही है और शौर्य अपने पिता से फोन पर बात करता दिख रहा है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

घटना के बाद का वीडियो

Advertisement