LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी का इजरायल में नेतन्याहू ने पत्नी के साथ किया स्वागत, द्विपक्षीय बैठक भी की 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल पहुंचे

प्रधानमंत्री मोदी का इजरायल में नेतन्याहू ने पत्नी के साथ किया स्वागत, द्विपक्षीय बैठक भी की 

लेखन गजेंद्र
संपादन भारत शर्मा
Feb 25, 2026
05:58 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने 2 दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंच गए हैं। यहां उनका स्वागत प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ किया। प्रधानमंत्री मोदी शाम 4 बजे तेल अवीव के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे थे, जहां नेतन्याहू अपनी पत्नी के साथ पहले से मौजूद थे। इस दौरान नेतन्याहू ने मोदी को बताया कि उन्होंने अपने कोट में जो केसरिया रूमाल लगाया है, उनकी पत्नी का कोट भी उसी रंग का है।

कार्यक्रम

प्रधानमंत्री की यात्रा का पूरा विवरण

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को इजरायली संसद (नेसेट) को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे प्रौद्योगिकी-नवाचार प्रदर्शनी में जाएंगे और नेतन्याहू के साथ निजी रात्रिभोज में शामिल होंगे। गुरुवार को मोदी 60 लाख यहूदियों की याद में बने वाशेम स्मारक का दौरा करेंगे। इसके बाद वे राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। गुरुवार को मोदी भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल पहुंचे ही संदेश लिखा

मोदी ने इजरायल पहुंचते ही एक्स पर लिखा, 'इज़राइल पहुंच गया हूं। प्रधानमंत्री नेतन्याहू और श्रीमती नेतन्याहू द्वारा एयरपोर्ट पर स्वागत किए जाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं द्विपक्षीय चर्चाओं और अच्छे नतीजों की उम्मीद करता हूं, जो भारत-इजरायल दोस्ती को और मज़बूत करेंगे।' उनके संदेश को एक्स पर आगे बढ़ाते हुए नेतन्याहू ने लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी, आपका इजरायल में स्वागत करना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है।' उन्होंने हिंदी में लिखा, 'आपका स्वागत है।'

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

नेतन्याहू ने साझा किया स्वागत का वीडियो

Advertisement

चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने नेतन्याहू के साथ की अहम बैठक

प्रधानमंत्री मोदी ने नेतन्याहू के साथ खास बैठक भी की। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'आज गर्मजोशी से स्वागत के लिए मैंने उनका आभार व्यक्त किया। 9 साल बाद इजरायल लौटना मेरे लिए खुशी की बात है। हमने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से कई विषयों पर चर्चा की। प्रौद्योगिकी, जल प्रबंधन, कृषि, प्रतिभा साझेदारी और अन्य जैसे क्षेत्र घनिष्ठ सहयोग के लिए अपार संभावनाएं प्रदान करते हैं। हमने क्षेत्र में हो रहे प्रमुख घटनाक्रमों पर भी चर्चा की।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें बैठक की फोटो

Advertisement