LOADING...
अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप के झटकों से लोग सहमे, तीव्रता 5.3 दर्ज
अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया

अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप के झटकों से लोग सहमे, तीव्रता 5.3 दर्ज

लेखन गजेंद्र
Feb 25, 2026
05:21 pm

क्या है खबर?

अफगानिस्तान में एक बार फिर बुधवार को जोरदार भूकंप के झटके लगे हैं, जिससे लोग सहम गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-तजाकिस्तान सीमा क्षेत्र में 80 किलोमीटर की गहराई में आया है। इसके झटके पाकिस्तान के इस्लामाबाद, स्वात, पेशावर, चित्राल और अन्य शहरों में भी महसूस किए गए। अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं आई है। कुछ दिन पहले भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था।

भूकंप

काबुल समेत 3 प्रांतों में लगे थे झटके

शुक्रवार 20 फरवरी को अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे काबुल और कई अन्य प्रांत हिल गए थे। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र पंजशीर प्रांत की राजधानी बज़ारक से लगभग 38 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था, जो 90 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया था। बुधवार को आए भूकंप की तीव्रता जर्मनी के भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र ने 5.5 बताई है। कुछ अन्य जगह 5.7 बताई गई है।

भूकंप

म्यांमार और तिब्बत में भी भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अफगानिस्तान से पहले बुधवार को म्यांमार और तिब्बत में भी एक के बाद एक लगातार भूकंप के कई झटके लगे हैं। तिब्बत में तड़के ढाई बजे 2.2 और दोपहर 12 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप आया है। म्यांमार में सुबह 8:48 बजे 4.4 और साढ़े 11 बजे 3.9 तीव्रता का भूकंप आया है। हालांकि, कहीं से भी किसी प्रकार की अनहोनी की सूचना नहीं मिली है।

Advertisement