दिल्ली से लेह के लिए रवाना स्पाइसजेट के इंजन में चिंगारी, कुछ मिनट बाद तुरंत लौटी
क्या है खबर?
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेह के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद स्पाइसजेट के विमान को वापस लौटा दिया गया। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के बाद विमान के इंजन चिंगारी और आप की लपटें देखी गई थी, जिसके बाद उसे वापस दिल्ली लाने का फैसला किया गया। घटना से यात्री सहमे हुए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना
विमान में सवार थे 150 यात्री
घटना को लेकर अभी तक कोई सटीक कारण सामने नहीं आया है। प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि विमान के दूसरे इंजन में खराबी के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई होगी। दिल्ली हवाई अड्डा अधिकारियों और एयरलाइंस की ओर से अभी तक खराबी को लेकर कोई विस्तृत बयान नहीं दिया गया है। घटना के समय दिल्ली से लेह जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान SG121 में 150 यात्री सवार थे।
हादसा
कल रात हुआ है बड़ा हादसा
सोमवार रात को झारखंड के रांची से दिल्ली के लिए रवाना एयर एंबुलेंस चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 7 लोग सवार थे। विमान ने शाम को साढ़े 7 बजे उड़ान भरी थी और कुछ मिनट बाद वह रडार से गायब हो गया था। तलाशी अभियान चलाने के बाद उसके दुर्घटनाग्रस्त होने का पता चला था। विमान में पायलट, चालक दल के सदस्य, मरीज और चिकित्सक दल सवार था।