LOADING...
कर्नाटक: इंजन में खराबी के कारण निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 2 घायल
कर्नाटक में इंजन में खराबी के कारण निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त

कर्नाटक: इंजन में खराबी के कारण निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 2 घायल

Feb 08, 2026
04:20 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रेड बर्ड एविएशन का निजी प्रशिक्षण विमान इंजन में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में विमान का पायलट और एक अन्य प्रशिक्षु पायलट घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बचाव दल ने दोनों को क्षतिग्रस्त विमान से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसा

कैसे हुआ यह हादसा?

पुलिस ने बताया कि हादसा मंगलौर गांव में हुआ। विमान कालाबुरागी से बेलगावी के लिए एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। इस दौरान अचानक इंजन में खराबी आ गई, जिससे विमान अनियंत्रित होकर बाबलेश्वर थाना क्षेत्र में आपातकालीन लैंडिंग पर मजबूर हो गया। हालांकि, कप्तान के अथक प्रयासों के बाद भी विमान तेजी से जमीन की ओर आता हुआ टकरा गया, लेकिन गनीमत रही कि पायलट और प्रशिक्षु पायलट की जान बच गई। उनका उपचार जारी है।

कार्रवाई

पुलिस ने अब तक क्या-क्या कदम उठाए?

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बाबालेश्वर पुलिस ने गांव में बिखरे मलबे को सुरक्षित करते हुए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारियों ने बताया कि यह रेड बर्ड एविएशन का एक निजी विमान था। कलाबुरगी से बेलगावी जाते समय इंजन में खराबी के कारण हादसा हो गया। हादसे के पीछे यांत्रिक खराबी को मुख्य कारण माना जा रहा है। अब विमान के लॉग, मौसम संबंधी डाटा और रखरखाव इतिहास की गहन जांच की जा रही है।

Advertisement