LOADING...
यौन अपराधी एपस्टीन के घर गए थे अनिल अंबानी, स्वीडिश महिला की पेशकश हुई- रिपोर्ट
एपस्टीन फाइल्स में अनिल अंबानी से जुड़े नए खुलासे हुए हैं

यौन अपराधी एपस्टीन के घर गए थे अनिल अंबानी, स्वीडिश महिला की पेशकश हुई- रिपोर्ट

लेखन आबिद खान
Feb 07, 2026
01:47 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के यौन अपराधी और फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों के बाद एपस्टीन मामले की आंच भारत तक पहुंचने लगी है। अब खुलासा हुआ है कि कारोबारी अनिल अंबानी 2017 से लेकर 2019 तक एपस्टीन के संपर्क में थे। इस दौरान दोनों के बीच कारोबार से लेकर वैश्विक मामलों और महिलाओं को लेकर बातचीत हुई। ब्लूमबर्ग ने ये खुलासे किए हैं।

खुलासे

एपस्टीन ने अनिल को सुनहरे बालों वाली महिला की पेशकश की- रिपोर्ट

दस्तावेजों के मुताबिक, 9 मार्च 2017 को हुई बातचीत में अनिल ने एपस्टीन से पूछा- क्या सुझाव है? इस पर एपस्टीन ने लिखा, "मुलाकात 'मजेदार' बनाने के लिए लंबी स्वीडिश सुनहरे बालों वाली महिला बेहतर होगी।" इसके बाद अंबानी ने जवाब दिया कि इसका प्रबंध किया जाए। 2017 में एपस्टीन ने अंबानी परिवार से जुड़ी कई किताबों के ऑर्डर भी दिए थे। 2017 में अनिल और एपस्टीन ने पेरिस में मिलने की योजना बनाई, लेकिन मिल नहीं पाए।

घर

मई 2019 में एपस्टीन से मिले थे अनिल- दावा

दस्तावेजों के मुताबिक, मई, 2019 में अनिल न्यूयॉर्क में थे, तब एपस्टीन ने उन्हें मिलने का न्योता दिया था। एपस्टीन ने लिखा था, "अगर आप कुछ लोगों से चुपचाप मिलना चाहते हैं, तो मुझे बताएं।" इसके बाद दोनों की मुलाकात भी हुई।इसके अलावा दोनों के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्राओं और वैश्विक मंचों पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी बातचीत हुई। इनमें पेरिस, न्यूयॉर्क और विश्व आर्थिक मंच के कार्यक्रमों में संभावित मुलाकातों का जिक्र है।

Advertisement

खुलासे

दस्तावेजों में अनिल के बारे में और क्या-क्या है?

दोनों के बीच बातचीत में एक बार एपस्टीन ने अनिल से पूछा कि उनकी पसंदीदा महिला कौन हैं। इस पर अनिल ने कहा कि उन्हें हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन पसंद है। तब रिलायंस एंटरटेनमेंट जोहानसन की फिल्म 'घोस्ट इन द शेल' की सह-निर्माता थी। एपस्टीन ने 4 मार्च, 2017 को अंबानी एंड संस और स्टॉर्म्स इन द सी विंड: अंबानी वर्सेज अंबानी नामक किताबों की डिजिटल प्रति ऑर्डर की थीं।

Advertisement

पिछले खुलासे

अनिल को लेकर पहले हुए थे ये खुलासे

30 मार्च, 2017 को अनिल की ओर से एपस्टीन को एक लेख भेजा गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे और डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत का जिक्र था। अनिल ने पूछा कि क्या मोदी जल्द अमेरिका आएंगे। इस पर एपस्टीन ने कहा कि ये भारत इजरायल की रणनीति का हिस्सा है। यह उस समय की बात है, जब रिलायंस ने इजरायल की राफेल कंपनी के साथ अरबों का रक्षा सौदा किया था।

एपस्टीन

कौन था एपस्टीन?

एपस्टीन अमेरिकी अरबपति और निवेशक था, जिसकी कई बड़े नेताओं और शख्सियतों से दोस्ती थी। 2005 में उसपर नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। एक द्वीप पर एपस्टीन पार्टियां आयोजित करता था, जिसमें जाने-माने लोग शामिल होते थे। एपस्टीन पर आरोप थे कि वह कम उम्र की लड़कियों को अपने दोस्तों से यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। 2019 में जेल में एपस्टीन की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी।

Advertisement