NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी: जयदेव उनादकट ने पहले ओवर में हैट्रिक लेकर बनाया रिकॉर्ड, हार्विक का शानदार शतक
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी: जयदेव उनादकट ने पहले ओवर में हैट्रिक लेकर बनाया रिकॉर्ड, हार्विक का शानदार शतक
    जयदेव उनादकट रणजी ट्रॉफी के पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं (फोटो: ट्विटर/@BCCI)

    रणजी ट्रॉफी: जयदेव उनादकट ने पहले ओवर में हैट्रिक लेकर बनाया रिकॉर्ड, हार्विक का शानदार शतक

    लेखन मनोज शर्मा
    Jan 03, 2023
    07:37 pm

    क्या है खबर?

    घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2022-23 के चौथे चरण की शुरुआत मंगलवार से हुई। पहले दिन कई टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला।

    सौराष्ट्र ने दिल्ली को 133 रनों पर ढेर कर दिया। जिसमें जयदेव उनादकट की हैट्रिक आकर्षण का केंद्र रही।

    एक अन्य मैच में राजस्थान ने झारखंड को 92 रनों पर ही समेटकर शानदार शुरुआत की।

    आइये जानते हैं पहले दिन टीमों के बीच कौन-कौनसे रोचक मुकाबले देखने को मिले।

    दिल्ली बनाम सौराष्ट्र

    पहले दिन का सबसे बड़ा आकर्षण रहे उनादकट

    हाल ही में भारतीय टीम में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट पहले दिन के हीरो रहे।

    सौराष्ट्र के कप्तान उनादकट ने दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में 8/39 लेकर धमाका कर दिया।

    उन्होंने पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर रणजी ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड कायम किया।

    दिल्ली पहली पारी में 133 रनों (35 ओवर) पर ढेर हो गई।

    हार्विक देसाई (104) के शतक की बदौलत सौराष्ट्र ने पहली पारी में 184/1 रन बनाते हुए स्थिति मजबूत कर ली।

    उत्तराखंड बनाम बंगाल

    अभिमन्यु ईश्वरन का नाबाद शतक, रवि तेजा ने लिए पांच विकेट

    उत्तराखंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल ने ठोस शुरुआत की।

    अभिमन्यु ईश्वरन (141*) के शतक की बदौलत बंगाल ने पहले दिन 269/3 रन बना लिए।

    एक अन्य मैच में मुंबई ने तमिलनाडु को पहली पारी में केवल 144 रनों पर ही समेट दिया।

    मुंबई के गेंदबाज तुषार देशपांडे ने 5/37 लेकर कमाल का प्रदर्शन किया। स्टंप के समय मुंबई ने 183/6 बना लिए।

    रवि तेजा (5/34) के प्रदर्शन की बदौलत हैदराबाद ने आंध्रप्रदेश (135) को जल्दी समेट दिया।

    चंडीगढ़ बनाम त्रिपुरा

    मनन वोहरा और कुणाल महाजन के शानदार शतक

    त्रिपुरा के खिलाफ चंडीगढ़ ने पहले दिन जमकर रन 313/2 बनाए।

    मनन वोहरा (124*) और कुणाल महाजन (103*) के शतक बदौलत टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

    एक अन्य मुकाबले में पंजाब (276/7) ने गुजरात के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

    नेहाल वढेरा ने नाबाद शतक (120) जमाते हुए टीम को मजबूत किया।

    रोहन प्रेम (112*) के शतक की बदौलत केरल ने गोवा के खिलाफ पहले दिन 247/5 रन बना लिए।

    राजस्थान बनाम झारखंड

    छत्तीसगढ़ के लिए आशुतोष और बड़ौदा के लिए विष्णु ने जमाया शतक

    अनिकेत चौधरी और तनवीर उल हक के 4-4 विकेटों की बदौलत राजस्थान ने झारखंड को पहली पारी में 92 रनों पर समेट दिया।

    स्टंप के समय राजस्थान ने चार विकेट खोकर 101 रन बना लिए।

    अन्य मैच में कर्नाटक के खिलाफ छत्तीसगढ़ ने पहले दिन 267/5 रन बना लिए।

    आशुतोष सिंह (118*) ने शतकीय पारी खेलते हुए टीम को शुरुआती झटकों से उबारा।

    विष्णु सोलंकी (164) के शतक की बदौलत बड़ौदा (327/7) ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ स्थिति मजबूत की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    घरेलू क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    जयदेव उनादकट

    ताज़ा खबरें

    TVS इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिक्री में दूसरे महीने भी सबसे आगे, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक वाहन
    पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष TMC में जा रहे हैं? जानिए सच पश्चिम बंगाल
    दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगी कोविड-19 पर स्थिति रिपोर्ट, कहा- खत्म नहीं हुई महामारी कोरोना वायरस
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 77 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला शेयर बाजार समाचार

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मुंबई और उत्तर प्रदेश ने दर्ज की जीत, जानिए तीसरे दिन का हाल अजिंक्य रहाणे
    रणजी ट्रॉफी: केवल 49 पर ऑलआउट हुई हिमाचल प्रदेश टीम, दीपक धपोला ने चटकाए 8 विकेट ऋषि धवन
    रणजी ट्रॉफी: CSK द्वारा खरीदे गए ऑलराउंडर निशांत सिंधू ने हरियाणा के लिए लगाया बेहतरीन शतक चेन्नई सुपरकिंग्स
    रणजी ट्रॉफी: ध्रुव शौरी ने बचाई दिल्ली की लाज, पांच विकेट लेकर प्रदीप ने किया कमाल क्रिकेट समाचार

    घरेलू क्रिकेट

    जानिए रणजी ट्रॉफी के नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी का दूसरा दिन: फिरोजम जोतिन ने लिए 9 विकेट, जगदीशन ने जड़ा शतक अर्जुन तेंदुलकर
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: ईशान किशन ने केरल के खिलाफ लगाया शतक ईशान किशन
    रणजी ट्रॉफी का तीसरा दिन: ईशान किशन ने लगाया शतक, मुंबई ने दर्ज की जीत रणजी ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    ऋषभ पंत को कार दुर्घटना में कितनी चोट आई है? भारतीय क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: सुदीप चटर्जी ने पंजाब के खिलाफ लगाया शतक, त्रिपुरा ने हासिल की बढ़त रणजी ट्रॉफी
    बाबर आजम का साल 2022 में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े टी-20 क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: निलेश लामिछाने ने लगाया पहला फर्स्ट-क्लास शतक, सिक्किम ने मिजोरम को हराया रणजी ट्रॉफी

    जयदेव उनादकट

    बांग्लादेश दौरा: 12 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में जयदेव उनादकट, शमी की जगह मिला मौका भारतीय क्रिकेट टीम
    जयदेव उनादकट ने 12 साल बाद की टेस्ट क्रिकेट में वापसी, बनाया अनोखा रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: पहले दिन बांग्लादेश की पारी 227 पर सिमटी, उमेश यादव की घातक गेंदबाजी भारतीय क्रिकेट टीम
    जयदेव उनादकट के 12 साल पहले खेले गए डेब्यू टेस्ट मैच से जुड़ी खास यादें विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025