Page Loader
रणजी ट्रॉफी: प्रियांक पांचाल ने चंडीगढ़ के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, मजबूत स्थिति में पहुंची गुजरात
प्रियांक पांचाल ने लगाया तीसरा फर्स्ट-क्लास दोहरा शतक (फोटो: ट्विटर/@PKpanchal9)

रणजी ट्रॉफी: प्रियांक पांचाल ने चंडीगढ़ के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, मजबूत स्थिति में पहुंची गुजरात

Dec 29, 2022
02:28 pm

क्या है खबर?

रणजी ट्रॉफी में गुजरात के कप्तान प्रियांक पांचाल ने चंडीगढ़ के खिलाफ दोहरा शतक लगा दिया है। तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में शतक लगाने वाले पांचाल ने दूसरे सेशन में अपना दोहरा शतक पूरा किया है। पांचाल ने 300 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया जिसमें 16 चौके और दो छक्के शामिल रहे। यह उनका तीसरा दोहरा शतक है। पांचाल फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 7,500 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

लेखा-जोखा

गुजरात ने ले ली है मजबूत बढ़त

चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 304 रन बनाए थे जिसमें भागमेंडेर लाथेर ने सबसे अधिक 87 रनों का योगदान दिया था। गुजरात ने बेहतरीन जवाब देते हुए खबर लिखे जाने तक 480/4 का स्कोर बनाया है और 176 रनों की मजबूत बढ़त ले ली है। प्रियांक के दोहरे शतक के अलावा प्रियेश पटेल (62), हेत पटेल (59) और मनन हिंगराजिया (96*) ने बेहतरीन योगदान दिए हैं।