NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2022-23: मनीष पांडे ने जड़ा दोहरा शतक, राजस्थान ने दर्ज की बड़ी जीत
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मनीष पांडे ने जड़ा दोहरा शतक, राजस्थान ने दर्ज की बड़ी जीत
    खेलकूद

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मनीष पांडे ने जड़ा दोहरा शतक, राजस्थान ने दर्ज की बड़ी जीत

    लेखन आदर्श कुमार
    December 28, 2022 | 07:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मनीष पांडे ने जड़ा दोहरा शतक, राजस्थान ने दर्ज की बड़ी जीत
    मनीष पांडे ने रणजी ट्रॉफी में शानदार दोहरा शतक लगाया (तस्वीर:टि्वटर/@ICC)

    रणजी ट्रॉफी 2022-23 के तीसरे चरण का दूसरा दिन काफी रोमांचक रहा। दिल्ली के 303 रन के जवाब में तमिलनाडु ने पांच विकेट खोकर 214 रन बना लिए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश पहली पारी में 258 रन पर ऑलआउट हुई, जिसके जवाब में बड़ोदरा की टीम ने 6 विकेट खोकर 221 रन बनाए हैं। आज मनीष पांडे ने दोहरा शतक लगाया और सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली। आईए जानते हैं दूसरे दिन के खेल पर एक नजर डालते हैं।

    मनीष पांडे ने जड़ा दोहरा शतक

    कर्नाटक ने गोवा के खिलाफ अपनी पहली पारी 603 रन बनाने के बाद घोषित कर दी। समर्थ आर ने (140) और विशाल ओनाट (91) ने दूसरे दिन बल्ले से कमाल किया। वहीं, मनीष पांडे ने तो दोहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 186 गेंदों पर 208 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 14 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के भी जड़े। गोवा के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने दो विकेट लिए।

    मानव सुथार ने दिलाई राजस्थान को बड़ी जीत

    एक अन्य मैच में राजस्थान ने पुडुचेरी को पारी और 101 रनों से हरा दिया। राजस्थान की पहली पारी के स्कोर 335 के जवाब में पुडुचेरी की पूरी टीम 104 रनों पर ढेर हो गई। बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल 33 रन देकर आठ विकेट झटक लिए। पुडुचेरी की टीम अपनी दूसरी पारी में भी महज 130 रन पर ढेर हो गई। इसके चलते उन्हें बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

    सौराष्ट्र के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का जलवा

    सौराष्ट्र के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक बनाया। एक तरफ जहां मुंबई के अधिकांश बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे। वहीं, सूर्यकुमार ने सिर्फ 107 गेंदों में 95 रन बना दिए। उन्होंने इस पारी में 14 चौके और एक छक्का भी लगाया। सौराष्ट्र की पहली पारी के स्कोर 289 के जवाब में मुंबई ने 230 रन बनाए हैं। सौराष्ट्र के लिए युवराज सिंह डोडिया और धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने चार-चार विकेट लिए।

    रियान पराग ने खेली तूफानी पारी

    असम के हैदराबाद के खिलाफ मैच में 29 रन पर दो विकेट गिर गए थे। रियान पराग बल्लेबाजी करने आए और सिर्फ 28 गेंदों पर 78 रन बना दिए। उनकी पारी में आठ चौके और छह छक्के शामिल थे। असम ने पहली पारी में 205 रन बनाए थे। वहीं, हैदराबाद पहली पारी में 207 रन बनाकर ऑलाआउट हो गई। असम ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 183 रन बनाए हैं और 180 रन की बढ़त ले ली है।

    अन्य मुकाबलों के शानदार प्रदर्शन

    बंगाल के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने नागालैंड के खिलाफ 170 रन बनाए। त्रिपुरा के तेज गेंदबाज मणिशंकर मुरसिंह ने पंजाब के खिलाफ 48 रन देकर पांच विकेट झटके। झारखंड के स्पिनर अनुकूल रॉय ने सर्विसेज के खिलाफ 67 रन देकर छह विकेट लिया। ओडिशा के सूर्यकांत प्रधान ने हरियाणा के खिलाफ 93 रन देकर छह विकेट लिए। जम्मू कश्मीर के उमर नजीर ने विदर्भ के खिलाफ 39 रन देकर पांच विकेट झटके।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    सूर्यकुमार यादव
    मनीष पांडे
    क्रिकेट समाचार
    अर्जुन तेंदुलकर
    रियान पराग

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी: रियान पराग ने की धुंआधार बल्लेबाजी, केवल 19 गेंदों में लगा दिया अर्धशतक क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: 100वें फर्स्ट-क्लास मैच में मनीष पांडे ने लगाया धुंआधार दोहरा शतक मनीष पांडे
    रणजी ट्रॉफी: अभिमन्यु ईश्वरन की शानदार फॉर्म जारी, अब फिर लगाया शतक अभिमन्यु ईश्वरन
    रणजी ट्रॉफी: मनीष पांडे ने लगाया तेज शतक, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 7,000 रन पूरे मनीष पांडे

    सूर्यकुमार यादव

    न्यूजबाइट्स हिंदी की साल 2022 की सर्वश्रेष्ठ टी-20 एकादश, बटलर के हाथों में कमान जोस बटलर
    2022 में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव समेत इन भारतीयों ने अपने प्रदर्शन से किया प्रभावित भारतीय क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मुंबई और उत्तर प्रदेश ने दर्ज की जीत, जानिए तीसरे दिन का हाल रणजी ट्रॉफी
    सूर्यकुमार यादव का रणजी ट्रॉफी में भी दिखेगा जलवा, मुंबई की टीम में हुए शामिल रणजी ट्रॉफी

    मनीष पांडे

    IPL 2023 नीलामी: मनीष पांडे को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: सौराष्ट्र ने दर्ज की शानदार जीत, पृथ्वी शॉ ने जड़ा तिहरा शतक जयदेव उनादकट
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मनीष पांडे और विजय शंकर ने लगाए शतक, ऐसा रहा आज का दिन तमिलनाडु क्रिकेट टीम
    RCB बनाम DC: मनीष पांडे ने लगाया अपना 22वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    2023 के पहले हफ्ते में हो सकता है भारतीय टीम की नई चयनकर्ता समिति का गठन भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर: अर्शदीप सिंह सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित अर्शदीप सिंह
    वनडे क्रिकेट में 2022 के शीर्ष 5 बल्लेबाज, टेस्ट खेलने वाले देशों का कोई भी नहीं वनडे क्रिकेट
    जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत को क्यों नहीं मिली भारतीय टीम में जगह? सामने आया कारण जसप्रीत बुमराह

    अर्जुन तेंदुलकर

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: हिमाचल प्रदेश और बंगाल ने जीते अपने मैच, जानिए पूरे दिन का हाल सचिन तेंदुलकर
    रणजी ट्रॉफी का दूसरा दिन: फिरोजम जोतिन ने लिए 9 विकेट, जगदीशन ने जड़ा शतक नारायण जगदीशन
    रणजी ट्रॉफी: अर्जुन तेंदुलकर ने राजस्थान के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में लगाया शतक रणजी ट्रॉफी
    सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने गोवा के लिए किया रणजी ट्रॉफी डेब्यू सचिन तेंदुलकर

    रियान पराग

    रणजी ट्रॉफी: रियान पराग के दमदार ऑलराउंडर प्रदर्शन से असम ने हैदराबाद को हराया क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: अजीत राम ने लिए कुल 9 विकेट, तमिलनाडु ने असम को पारी से हराया तमिलनाडु क्रिकेट टीम
    रियान पराग ने विकेटकीपिंग करते हुए उतारी धोनी की नकल, देखें वीडियो राजस्थान रॉयल्स
    देवधर ट्रॉफी 2023: रियान पराग ने जमाया लिस्ट-A करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  लिस्ट-A क्रिकेट
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023