Page Loader
रणजी ट्रॉफी: देवदत्त पडिक्कल ने लगाया शतक, झारखंड के खिलाफ कर्नाटक ने हासिल की बढ़त
देवदत्त पडिक्कल ने लगाया शतक (फोटो: इंस्टाग्राम/@devpadikkal19)

रणजी ट्रॉफी: देवदत्त पडिक्कल ने लगाया शतक, झारखंड के खिलाफ कर्नाटक ने हासिल की बढ़त

Jan 25, 2023
11:51 am

क्या है खबर?

कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने रणजी ट्रॉफी मैच में झारखंड के खिलाफ 143 गेंदों में शतक लगाया है। पडिक्कल ने शतक पूरा करने के लिए छह चौके और पांच छक्के लगाए। यह इस सीजन का उनका पहला शतक है। 22वां फर्स्ट-क्लास मैच खेल रहे पडिक्कल ने करियर का दूसरा शतक लगाया है। घरेलू क्रिकेट में वह 5,000 से अधिक रन बना चुके हैं जिसमें 11 शतक शामिल रहे हैं।

लेखा-जोखा

कर्नाटक ने हासिल की है बढ़त

पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड की पूरी टीम 164 के स्कोर पर सिमट गई थी। कर्नाटक के लिए कृष्णप्पा गौतम ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए थे। जवाब में कर्नाटक ने दूसरे दिन लंच होने तक 219/5 का स्कोर बनाते हुए 55 रनों की बढ़त ले ली है। पडिक्कल (102*) और शुभांग हेगड़े (34*) क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 88 रनों की साझेदारी हो चुकी है।