उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: खबरें

हमारी सरकार बनी तो बाइक पर तीन सवारियों का नहीं होगा चालान- ओपी राजभर

हर बार चुनाव से पहले कई नेता लोकलुभावन और अजीब वादे करते हैं। बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने भी ऐसा ही एक अजीब वादा किया है।

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी का वचन पत्र जारी, मुफ्त बिजली और शिक्षा सहित कई वादे किए

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले समाजवादी पार्टी ने भी मंगलवार को अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इसे 'समाजवादी वचन पत्र' नाम दिया है।

उत्तर प्रदेश: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, मुफ्त बिजली और सिलेंडर सहित किए बड़े वादे

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा ने मंगलवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया।

उत्तर प्रदेश: चौथे चरण के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी का नाम नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 15 उम्मीदवार निरक्षर तो 125 हैं आठवीं पास

उत्तर प्रदेश में आगामी 10 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की जोर-शोर से तैयारी चल रही है।

उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव सहित 400 के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश में अगले सप्ताह होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल को बड़ा झटका लगा है।

सपा गठबंधन में दरार के संकेत, एक सहयोगी ने लौटाई समझौते के तहत मिली सीटें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से चंद दिन पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन में दरार के संकेत सामने आए हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 25 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, 46 प्रतिशत करोड़पति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में 156 दागी हैं और इनमें से 121 के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं।

लखनऊ: कन्हैया कुमार पर फेंका गया तरल पदार्थ, कांग्रेस नेताओं का 'एसिड' फेंके जाने का दावा

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर आज लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में एक तरल पदार्थ फेंकने की कोशिश की गई। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने दावा किया है कि ये एक तरह का एसिड था और आसपास के कुछ लड़कों पर इसकी बूंदें गिरीं।

कोरोना संकट: 11 फरवरी तक बढ़ाया गया चुनावी रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध

कोरोना वायरस के मद्देनजर पांच राज्यों में बड़ी चुनावी रैलियों और रोड शो पर लागू प्रतिबंध को 31 जनवरी से आगे बढ़ाकर 11 फरवरी तक कर दिया है।

31 Jan 2022

बिहार

बिहार में साथ हैं ये पार्टियां, लेकिन उत्तर प्रदेश में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

बिहार में जनता दल (यूनाइटेड), विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और भाजपा साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं।

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, 40 प्रतिशत टिकटें महिलाओं को

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें 61 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है।

भाजपा नहीं छोड़ेंगी स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी, लेकिन पिता के खिलाफ प्रचार करने से इनकार

भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य ने स्पष्ट किया है कि वो भाजपा नहीं छोड़ेंगी।

जयंत चौधरी ने ठुकराया भाजपा का न्योता, बोले- आंदोलन में मरे किसानों के परिवारों को बुलाओ

भाजपा पिछले एक-डेढ़ साल से पार्टी से नाराज चल रहे जाटों को मनाने की कोशिश में जुट गई है और इसी दिशा में उसने बुधवार को दिल्ली में जाट नेताओं के साथ एक बड़ी बैठक की।

उत्तर प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का कांग्रेस से इस्तीफा, थामा भाजपा का दामन

उत्तर प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है।

उत्तर प्रदेश: क्या है करहल का इतिहास और जातिगत समीकरण जहां से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव?

उत्तर प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों को राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर है। अधिकतर दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करना शुरू कर दिया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी पर प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संकेत दिया है कि वो उत्तर प्रदेश में पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हो सकती हैं।

मैनपुरी जिले की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया है।

मुलायम सिंह के साढू प्रमोद यादव और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल

उत्तर प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। नेताओं के पाल बदलने का खेल तेज हो गया है। इसी बीच गुरुवार को भाजपा ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं अपर्णा यादव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गई हैं।

विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव, सीट फाइनल होना बाकी

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

टिकैत परिवार ने सपा-लोकदल गठबंधन को समर्थन पर यू-टर्न क्यों लिया?

24 घंटे के अंदर दिए गए भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष नरेश टिकैत के दो बयानों ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नई राजनीतिक अटकलों को जन्म दे दिया है।

उत्तर प्रदेश: राकेश टिकैत के संगठन ने किया सपा-लोकदल के गठबंधन को समर्थन का ऐलान

राकेश टिकैत के संगठन भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन का समर्थन करने का ऐलान किया है।

उत्तर प्रदेश: भाजपा छोड़ने वाले तीसरे मंत्री दारा सिंह भी हुए समाजवादी पार्टी में शामिल

उत्तर प्रदेश सरकार से इस्तीफा देने वाले भाजपा के तीसरे मंत्री दारा सिंह चौहान भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी का दामन थामा।

कोरोना का डर, चुनाव आयोग ने रैलियों और रोड शो पर 22 जनवरी तक बढ़ाई पाबंदी

चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए पांच राज्यों में रैलियों और रोड शो पर 15 जनवरी तक लगे प्रतिबंध को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है।

उत्तर प्रदेश: भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें सबसे बड़ा नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है, जो गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और यह उनका पहला विधानसभा चुनाव होगा।

सपा के साथ नहीं जाएंगे चंद्रशेखर आजाद, कहा- अखिलेश को दलित नेता नहीं चाहिए

भीम आर्मी के प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

14 Jan 2022

लखनऊ

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की 'वर्चुअल रैली' में जमा हुई भीड़, जिलाधिकारी ने कहा- अनुमति नहीं ली

शुक्रवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर हुई 'वर्चुअल रैली' में हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस भीड़ को संबोधित भी किया।

उत्तर प्रदेश: समर्थक विधायकों समेत समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सैनी

तीन दिन पहले मंत्री पद से इस्तीफा देकर भाजपा को बड़ा झटका देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

कौन हैं उन्नाव विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट पाने वालीं आशा सिंह?

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 125 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। इनमें से 50 टिकटें महिलाओं को दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक और झटका, 3 दिनों में तीसरे मंत्री का इस्तीफा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगातार झटके लगते जा रहे हैं। गुरुवार को धर्म सिंह सैनी ने योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 50 महिलाओं को टिकट

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाओं समेत कुल 125 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

उत्तर प्रदेश में दल-बदल जारी, अब सपा और कांग्रेस के विधायक हुए भाजपा में शामिल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर जारी है और इस बार बाजी भाजपा के हाथ लगी है। बुधवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक और झटका, अब वन और पर्यावरण मंत्री ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में फिर से सत्ता हासिल करने की तैयारियों में जुटी भाजपा को बुधवार को एक और बड़ा झटका लगा है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा को झटका, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और तीन अन्य विधायकों का इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सत्ताधारी भाजपा को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है।

11 Jan 2022

मायावती

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी मायावती, बसपा सांसद ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती अगले महीने से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा चुनाव में मैदान में नहीं उतरेंगी।

उत्तर प्रदेश: चुनाव की तैयारियों के बीच एक हफ्ते में 1,300 प्रतिशत बढ़े कोरोना के मामले

विधानसभा चुनावों की तैयारी के बीच उत्तर प्रदेश में एक हफ्ते के अंदर कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में 1,300 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखने को मिली है।

चुनावों के ऐलान के साथ ही लागू होने वाली आचार संहिता का क्या मतलब है?

शनिवार को चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 मार्च को आएंगे परिणाम

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। इसी घोषणा के साथ पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है।

पॉलिटिकल हफ्ता: भाजपा के लिए क्यों बेहद महत्वपूर्ण है उत्तर प्रदेश?

ये शायद ही किसी को बताने की जरूरत हो कि देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश राजनीतिक तौर पर भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि इसे जीतने के लिए हर पार्टी पूरा दमखम लगाती है।

Prev
Next