NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश: भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ
    गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश: भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 15, 2022
    01:13 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें सबसे बड़ा नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है, जो गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और यह उनका पहला विधानसभा चुनाव होगा।

    पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें मथुरा या अयोध्या से टिकट दे सकती है।

    बता दें कि गोरखपुर शहर सीट पर विधानसभा चुनाव के छठे चरण में 3 मार्च को मतदान होगा।

    उत्तर प्रदेश विधानसभा

    कुल 107 उम्मीदवारों के नाम का हुआ ऐलान

    भाजपा ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की सिराथु सीट से प्रत्याशी बनाया है।

    दिल्ली में पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा ने पहली सूची में कुल 107 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

    इन 107 सीटों में से 83 पर भाजपा को पिछले बार जीत मिली थी। इन 83 विधायकों में से 63 को दोबारा मौका दिया गया है, जबकि 20 सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची

    भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित प्रत्याशियों के नामों पर अपनी स्वीकृति दी गई है। (1/2) pic.twitter.com/sFcQQZfiMp

    — BJP (@BJP4India) January 15, 2022

    उत्तर प्रदेश

    बसपा ने किया 53 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

    इससे पहले आज सुबह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर पहले चरण की 58 सीटों में से 53 पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया और कहा कि बाकी सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम जल्द जारी कर दिए जाएंगे।

    बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता उनकी पार्टी को दोबारा सत्ता में लाएगी।

    पार्टी की पहली सूची आप यहां टैप कर देख सकते हैं।

    जानकारी

    कांग्रेस उतार चुकी है 125 उम्मीदवार

    महिला केंद्रित रणनीति के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरी कांग्रेस 125 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। इनमें से 50 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने कई युवा चेहरों पर भी भरोसा जताया है।

    उत्तर प्रदेश

    10 फरवरी से शुरू होंगे विधानसभा चुनाव

    चुनाव आयोग की ओर से घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे।

    इसके तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे।

    इसके बाद उत्तर प्रदेश और चार अन्य राज्यों की मतगणना 10 मार्च को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    राज्य में भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी (AAP) सहित कई अन्य प्रमुख दल मैदान में हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    क्या रहे थे पिछली बार के नतीजे?

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। 2017 में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों ने 324 सीटें जीती थीं और राज्य में सरकार बनाई थी।

    समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था और 54 सीटें जीती थीं। इनमें से सपा ने 47 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी।

    चुनाव बाद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    कांग्रेस समाचार
    बहुजन समाज पार्टी
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में निधन नरेंद्र मोदी
    नारायण राणे का उद्धव ठाकरे पर हमला, कहा- अपने बयान पर अभी भी हूं कायम महाराष्ट्र
    उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ के बाद अब मिर्जापुर और मियांगंज के नाम बदलने की मांग उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में पिछले 10 दिनों में 45 बच्चों की मौत, डेंगू की आशंका उत्तर प्रदेश

    कांग्रेस समाचार

    पंजाब: अकाली दल नेता की गाड़ी से गिरकर किसान घायल, फायरिंग का भी आरोप पंजाब
    कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बोको हराम और ISIS से की हिंदुत्व की तुलना, शिकायत दर्ज उत्तर प्रदेश
    कंगना रनौत ​का विवादित बयान: कांग्रेस नेता ने की पद्म पुरस्कार वापस लेने की मांग आम आदमी पार्टी समाचार
    अयोध्या विवाद पर लिखी सलमान खुर्शीद की किताब को मध्य प्रदेश में कराएंगे बैन- नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश

    बहुजन समाज पार्टी

    लोकसभा चुनावः एग्जिट पोल के अनुमान आए सामने, फिर बनेगी मोदी सरकार बिहार
    EVM ट्रैकिंग और VVPAT मिलान की मांग को लेकर चुनाव आयोग से मिलेंगी विपक्षी पार्टियां भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    करारी हार के बाद मायावती ने फिर गाया EVM राग, कहा- बैलेट पेपर से हों चुनाव भारतीय जनता पार्टी
    सपा-बसपा गठबंधन टूटा, उत्तर प्रदेश उपचुनाव में अपने-अपने दम पर उतरेंगी दोनों पार्टियां मायावती

    भाजपा समाचार

    मोहम्मद अली जिन्ना को पहला प्रधानमंत्री बनाया जाता तो देश का बंटवारा नहीं होता- ओमप्रकाश राजभर योगी आदित्यनाथ
    क्षेत्रीय पार्टियों को 'अज्ञात' स्त्रोतों से मिला आधे से अधिक चंदा- ADR रिपोर्ट चुनाव
    नैनीताल: अयोध्या विवाद पर लिखी किताब को लेकर सलमान खुर्शीद के घर में आगजनी और तोड़फोड़ नैनीताल
    किसान संकट का समाधान करने की जरूरत, नहीं तो लोग गांवों में नहीं घुसने देंगे- अमरिंदर पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025