NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश: राकेश टिकैत के संगठन ने किया सपा-लोकदल के गठबंधन को समर्थन का ऐलान
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: राकेश टिकैत के संगठन ने किया सपा-लोकदल के गठबंधन को समर्थन का ऐलान
    राकेश टिकैत के संगठन ने किया सपा-लोकदल के गठबंधन को समर्थन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश: राकेश टिकैत के संगठन ने किया सपा-लोकदल के गठबंधन को समर्थन का ऐलान

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 16, 2022
    07:27 pm

    क्या है खबर?

    राकेश टिकैत के संगठन भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन का समर्थन करने का ऐलान किया है।

    संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राकेश टिकैत के भाई नरेश टिकैत ने आज एक सभा में ये ऐलान करते हुए लोगों से गठबंधन को समर्थन देने की अपील की।

    उन्होंने अपने इलाके से मैदान में उतरे गठबंधन के प्रत्याशियों का भी समर्थन किया है।

    बयान

    प्रतिष्ठा की लड़ाई मानकर अच्छे से चुनाव लड़ें प्रत्याशी- नरेश टिकैत

    मुजफ्फरनगर के सिसौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नरेश टिकैत ने कहा कि वे सपा-लोकदल के गठबंधन का समर्थन करते हैं।

    उन्होंन कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि राज्य के लोग इस गठबंधन के प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे।"

    उन्होंने प्रत्याशियों से भी चुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई मानकर अच्छे से लड़ने की अपील की।

    जिस समय नरेश टिकैत ने ये ऐलान किया, उस समय बुढ़ाना से गठबंधन के उम्मीदवार राजपाल बालिया (लोकदल) उन्हीं के साथ थे।

    गोलबंदी

    मुजफ्फनगर के आसपास टिकैत परिवार की अपील का होता है बड़ा असर

    बता दें कि मुजफ्फरनगर के आसपास की सीटों पर टिकैत परिवार का अच्छा-खासा रुतबा है और उनके किसी पार्टी को समर्थन करने का यहां बड़ा असर होता है।

    टिकैत जाट समुदाय से आते हैं और इन सीटों पर जाटों का ही दबदबा है। सपा के साथ गठबंधन करने वाली राष्ट्रीय लोकदल भी जाटों की पार्टी है।

    इलाके में जाट लोकदल के समर्थन में गोलबंद होते हुए नजर आ रहे हैं जिसमें किसान आंदोलन ने अहम भूमिका अदा की है।

    अन्य सीटें

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य सीटों पर भी जाटों का दबदबा

    मुजफ्फरनगर के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य 35-40 सीटों पर भी जाट समुदाय निर्णायक भूमिका में रहता है।

    इन सीटों पर लोकदल का दबदबा माना जाता है और यही देखते हुए गठबंधन की पहली सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 29 में से 19 सीटों पर लोकदल के प्रत्याशियों को टिकट दी गई है।

    गठबंधन उम्मीद जता रहा है कि किसान आंदोलन से बनी हवा की मदद से वो यहां अधिकतम सीटें जीतने में कामयाब रहेगा।

    चुनावी कार्यक्रम

    उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से शुरू होंगे विधानसभा चुनाव

    बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर फरवरी और मार्च में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे।

    10 फरवरी को पहले चरण की वोटिंग होगी। इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे, 20 फरवरी को तीसरे, 23 फरवरी को चौथे, 27 फरवरी को पांचवें, 3 मार्च को छठवें और 7 मार्च को सातवें चरण की वोटिंग होगी। नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर पहले चरण में वोटिंग होनी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    समाजवादी पार्टी
    राकेश टिकैत
    राष्ट्रीय लोकदल
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    समाजवादी पार्टी

    उत्तर प्रदेश: सपा नेता और उसके बेटे की कैमरे के सामने गोली मारकर हत्या, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश
    राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में निधन राज्यसभा
    मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के अस्पताल में भर्ती लखनऊ
    उत्तर प्रदेश: छह वर्षीय बच्ची से रेप, चार दिन में आरोपियों को नहीं पकड़ पाई पुलिस दिल्ली

    राकेश टिकैत

    कौन हैं किसान आंदोलन में नई जान फूंकने वाले राकेश टिकैत? दिल्ली
    किसान आंदोलन: गाजीपुर, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर अभी क्या स्थिति है? दिल्ली
    प्रधानमंत्री की गरीमा का सम्मान करेंगे, लेकिन किसानों के आत्म-सम्मान की रक्षा भी जरूरी- टिकैत दिल्ली
    अक्टूबर से पहले खत्म नहीं होगा कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा आंदोलन- टिकैत किसान

    राष्ट्रीय लोकदल

    बागपत: किसान आंदोलन में शामिल नेताओं से दो लाख रुपये के बॉन्ड भरने को कहा गया उत्तर प्रदेश
    पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित चौधरी का कोरोना संक्रमण से निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक कोरोना वायरस

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    पॉलिटिकल हफ्ता: भाजपा के लिए क्यों बेहद महत्वपूर्ण है उत्तर प्रदेश? योगी आदित्यनाथ
    पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 मार्च को आएंगे परिणाम चुनाव आयोग
    चुनावों के ऐलान के साथ ही लागू होने वाली आचार संहिता का क्या मतलब है? चुनाव आयोग
    उत्तर प्रदेश: चुनाव की तैयारियों के बीच एक हफ्ते में 1,300 प्रतिशत बढ़े कोरोना के मामले उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025