Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 25 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, 46 प्रतिशत करोड़पति
राजनीति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 25 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, 46 प्रतिशत करोड़पति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 25 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, 46 प्रतिशत करोड़पति
लेखन प्रमोद कुमार
Feb 03, 2022, 10:47 am 4 मिनट में पढ़ें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 25 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, 46 प्रतिशत करोड़पति
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 25 प्रतिशत उम्मीदवार दागी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में 156 दागी हैं और इनमें से 121 के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच ने पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 623 में से 615 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण कर यह जानकारी दी है। विश्लेषण के मुताबिक, कुल 25 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। आइये पूरी खबर जानते हैं।

उत्तर प्रदेश
30 के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले दर्ज

विश्लेषण से पता चला है कि इन 615 उम्मीदवारों में से 12 पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं और बुलंदशहर से चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी मोहम्मद युनुस के खिलाफ रेप का मामला भी चल रहा है। वहीं, छह उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ हत्या और 30 ने हत्या के प्रयास के मामलों की जानकारी दी है। बता दें कि 10 फरवरी को पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश
31 सीटों पर तीन से अधिक दागी उम्मीदवार

पहले चरण की 58 विधानसभा सीटों में से 31 ऐसी हैं, जहां चुनाव लड़ रहे तीन या इससे अधिक उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं आगरा की खेड़ागढ़ और मेरठ की सिवालखास सीटों पर किस्मत आजमा रहे छह-छह उम्मीदवारों, हापुड़ की ढोलाना, गाजियाबाद की लोनी, शामली की थाना भवन और मेरठ विधानसभा सीट पर उतरे पांच-पांच उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। दागी उम्मीदवारों को टिकट देने में कोई भी बड़ी पार्टी पीछे नहीं रही है।

दागी उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी ने दिए सबसे ज्यादा दागियों को टिकट

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) के पहले चरण में उतारे गए करीब 75 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ मामले दर्ज हैं। सपा के 28 में 21, राष्ट्रीय लोकदल के 29 में से 17 (59 प्रतिशत), भाजपा के 57 में से 29 (51 प्रतिशत), कांग्रेस के 58 में से 21 (36 प्रतिशत), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 56 में से 19 (34 प्रतिशत) और आम आदमी पार्टी के 52 में से आठ (15 प्रतिशत) उम्मीदवार दागी हैं।

जानकारी
इतने उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज हैं गंभीर मामले

विश्लेषण में पता चला है कि सपा के 17, राष्ट्रीय लोकदल के 15, भाजपा के 22, कांग्रेस के 11, बसपा के 16 और आम आदमी पार्टी के पांच उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उत्तर प्रदेश
46 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति

जिन उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया गया, उनमें से 280 (46 प्रतिशत) करोड़पति हैं। भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल के लगभग 97 प्रतिशत उम्मीदवारों ने करोड़पति होने की जानकारी दी है। पहले चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.72 करोड़ हैं। पहले चरण में सभी पार्टियों ने कुल 12 प्रतिशत महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कुल उम्मीदवारों में से 15 निरक्षर हैं और 12 ने अपनी शैक्षणिक योग्यता नहीं बताई है।

विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश में कब होंगे चुनाव?

चुनाव आयोग की ओर से घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे। इसके तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश और चार अन्य राज्यों की मतगणना 10 मार्च को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य में भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा समेत कई प्रमुख दल मैदान में हैं।

पिछले चुनाव के नतीजे
न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। 2017 में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों ने 324 सीटें जीती थीं और राज्य में सरकार बनाई थी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था और 54 सीटें जीती थीं। इनमें से सपा ने 47 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
समाजवादी पार्टी
उत्तर प्रदेश
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
ताज़ा खबरें
UGC NET: NTA ने किया परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान, 8 जुलाई से पेपर शुरू
UGC NET: NTA ने किया परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान, 8 जुलाई से पेपर शुरू करियर
लाखों फेसबुक यूजर्स पर फिशिंग अटैक्स का खतरा, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
लाखों फेसबुक यूजर्स पर फिशिंग अटैक्स का खतरा, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट टेक्नोलॉजी
अग्निपथ योजना: अब उत्तर प्रदेश में युवक ने की आत्महत्या, सालों से कर रहा था तैयारी
अग्निपथ योजना: अब उत्तर प्रदेश में युवक ने की आत्महत्या, सालों से कर रहा था तैयारी देश
आदित्य ठाकरे की बागियों को चुनौती- हिम्मत है तो पार्टी छोड़ो और चुनाव लड़कर दिखाओ
आदित्य ठाकरे की बागियों को चुनौती- हिम्मत है तो पार्टी छोड़ो और चुनाव लड़कर दिखाओ राजनीति
240W फास्ट चार्जर टेस्ट कर रही है चाइनीज कंपनी, तोड़ेगी वीवो और iQoo का रिकॉर्ड
240W फास्ट चार्जर टेस्ट कर रही है चाइनीज कंपनी, तोड़ेगी वीवो और iQoo का रिकॉर्ड टेक्नोलॉजी
समाजवादी पार्टी
जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजेगी समाजवादी पार्टी, उम्मीदवारी का ऐलान
जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजेगी समाजवादी पार्टी, उम्मीदवारी का ऐलान राजनीति
कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, सपा के सहयोग से किया राज्यसभा के लिए नामांकन
कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, सपा के सहयोग से किया राज्यसभा के लिए नामांकन राजनीति
उत्तर प्रदेश: विधान परिषद चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ
उत्तर प्रदेश: विधान परिषद चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ राजनीति
एक बार फिर अलग होने की कगार पर अखिलेश और शिवपाल- रिपोर्ट
एक बार फिर अलग होने की कगार पर अखिलेश और शिवपाल- रिपोर्ट राजनीति
विधायक चुने जाने के बाद अखिलेश यादव और आजम खान ने छोड़ी लोकसभा की सदस्यता
विधायक चुने जाने के बाद अखिलेश यादव और आजम खान ने छोड़ी लोकसभा की सदस्यता राजनीति
और खबरें
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेज की मदद से हुई 2,494 शिक्षकों की भर्ती, STF ने किया खुलासा
उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेज की मदद से हुई 2,494 शिक्षकों की भर्ती, STF ने किया खुलासा करियर
अयोध्या: राम की पैड़ी पर युवक ने पत्नी को किया किस, गुस्साई भीड़ ने की पिटाई
अयोध्या: राम की पैड़ी पर युवक ने पत्नी को किया किस, गुस्साई भीड़ ने की पिटाई देश
उत्तर प्रदेश: सांप के काटने पर शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, टुकड़े-टुकड़े करके खा गया
उत्तर प्रदेश: सांप के काटने पर शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, टुकड़े-टुकड़े करके खा गया अजब-गजब
UPJEE 2022: पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPJEE 2022: पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
कानपुर में बुजुर्ग ने पुलिस टीम पर की 18 राउंड गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मी घायल
कानपुर में बुजुर्ग ने पुलिस टीम पर की 18 राउंड गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मी घायल देश
और खबरें
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स
वित्त वर्ष 2020-21 में भाजपा को मिला 477 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 6.4 गुना अधिक
वित्त वर्ष 2020-21 में भाजपा को मिला 477 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 6.4 गुना अधिक राजनीति
इलेक्टोरल ट्रस्टों से 2020-21 में भाजपा को मिला 212 करोड़ रुपये का चंदा, कांग्रेस पिछड़ी
इलेक्टोरल ट्रस्टों से 2020-21 में भाजपा को मिला 212 करोड़ रुपये का चंदा, कांग्रेस पिछड़ी राजनीति
उत्तर प्रदेश: तीसरे चरण के 17 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर मामले, 39 प्रतिशत करोड़पति
उत्तर प्रदेश: तीसरे चरण के 17 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर मामले, 39 प्रतिशत करोड़पति राजनीति
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 15 उम्मीदवार निरक्षर तो 125 हैं आठवीं पास
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 15 उम्मीदवार निरक्षर तो 125 हैं आठवीं पास राजनीति
4,800 करोड़ की संपत्ति के साथ 2019-20 में सबसे धनवान पार्टी रही है भाजपा- ADR
4,800 करोड़ की संपत्ति के साथ 2019-20 में सबसे धनवान पार्टी रही है भाजपा- ADR राजनीति
और खबरें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं के लिए बनाई योजना, गोबर से बनाई जाएगी बायोगैस
उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं के लिए बनाई योजना, गोबर से बनाई जाएगी बायोगैस देश
उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सरकार बनाने को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की बैठक
उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सरकार बनाने को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की बैठक राजनीति
उत्तर प्रदेश: 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, लखनऊ में होगा कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश: 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, लखनऊ में होगा कार्यक्रम राजनीति
EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR
EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR राजनीति
पॉलिटिकल हफ्ता: योगी आदित्यनाथ की जीत के भाजपा और देश की राजनीति के लिए क्या मायने?
पॉलिटिकल हफ्ता: योगी आदित्यनाथ की जीत के भाजपा और देश की राजनीति के लिए क्या मायने? राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022