NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश: चौथे चरण के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी का नाम नहीं
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: चौथे चरण के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी का नाम नहीं
    उत्तर प्रदेश: चौथे चरण के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी का नाम नहीं

    उत्तर प्रदेश: चौथे चरण के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी का नाम नहीं

    लेखन मुकुल तोमर
    Feb 07, 2022
    10:03 am

    क्या है खबर?

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं हैं।

    दिलचस्प बात ये है कि इस चरण में रायबरेली में भी मतदान होता है जहां से सोनिया सांसद हैं। सोनिया का ये फैसला चौंकाने वाला है क्योंकि न केवल वो रायबरेली से सांसद हैं और इसे उनका गढ़ माना जाता है, बल्कि वो कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं।

    स्टार प्रचारक

    30 स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल और प्रियंका शामिल

    कांग्रेस ने चौथे चरण के लिए कुल 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इनमें पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हैं।

    अभी उत्तर प्रदेश का प्रभार संभाल रहीं प्रियंका राजनीति में आने से पहले भी रायबरेली में अपनी मां सोनिया के लिए प्रयार करती रही हैं।

    पार्टी में बड़े सुधारों की मांग करने वाले G-23 समूह में शामिल वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री

    कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी स्टार प्रचारकों में शामिल

    पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

    अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत करने वाले राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

    इसके अलावा सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, राजीव शुक्ला, अजय कुमार लल्लू और आराधना मिश्रा 'मोना' भी चौथे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

    अन्य़ स्टार प्रचारक

    कांग्रेस ने दीपेंद्र हुड्डा और मोहम्मद अजहरुद्दीन को भी बनाया स्टार प्रचारक

    कांग्रेस ने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री वर्षा गायकवाड़, गुजरात कांग्रेस प्रमुख हार्दिक पटेल और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को भी स्टार प्रचारक बनाया है। कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी भी इस सूची में शामिल हैं।

    बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा और इसमें रायबरेली समेत कुल नौ जिलों की 60 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

    चुनावी कार्यक्रम

    उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होना है विधानसभा चुनाव

    बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होंगे।

    10 फरवरी को पहले, 14 फरवरी को दूसरे, 20 फरवरी को तीसरे, 23 फरवरी को चौथे, 27 फरवरी का पांचवें, 3 मार्च को छठवें और 7 मार्च को सातवें चरण का मतदान होगा। नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

    चुनाव में मुख्य टक्कर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है और कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी को मुख्य टक्कर में नहीं माना जा रहा है।

    पिछले चुनावों के नतीजे

    न्यूजबाइट्स प्लस

    2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों ने 403 सीटों में से 324 सीटें जीती थीं और राज्य में सरकार बनाई थी।

    समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था और 54 सीटें जीती थीं। इनमें से सपा ने 47 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी।

    चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनिया गांधी
    कांग्रेस समाचार
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    सोनिया गांधी

    कांग्रेस में फेरबदल: महासचिव पद से हटाए गए गुलाम नबी, टीम राहुल को मिलीं अहम जिम्मेदारियां राहुल गांधी
    आज से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, कोरोना से बचाव के लिए कड़े नियम लागू लोकसभा
    पंजाब और छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान की कांग्रेस सरकार भी लाई कृषि कानूनों के खिलाफ विधेयक छत्तीसगढ़
    ओबामा की किताब में मनमोहन, राहुल और सोनिया गांधी का जिक्र; किसके बारे में क्या लिखा? बराक ओबामा

    कांग्रेस समाचार

    पॉलिटिकल हफ्ता: कांग्रेस पर लगातार हमले क्यों कर रही हैं ममता बनर्जी? ममता बनर्जी
    उत्तर प्रदेश: कांग्रेस ने जारी किया महिला घोषणा पत्र, नौकिरयों में 40 प्रतिशत आरक्षण का वादा लखनऊ
    पॉलिटिकल हफ्ता: हिंदू बनाम हिंदुत्व की बहस क्यों खड़ी कर रहे हैं राहुल गांधी? राहुल गांधी
    गोवा: यौन शोषण के आरोपों से घिरे मंत्री मिलिंद नाइक का इस्तीफा, जानिये पूरा मामला गोवा

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    पॉलिटिकल हफ्ता: भाजपा के लिए क्यों बेहद महत्वपूर्ण है उत्तर प्रदेश? योगी आदित्यनाथ
    पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 मार्च को आएंगे परिणाम चुनाव आयोग
    चुनावों के ऐलान के साथ ही लागू होने वाली आचार संहिता का क्या मतलब है? चुनाव आयोग
    उत्तर प्रदेश: चुनाव की तैयारियों के बीच एक हफ्ते में 1,300 प्रतिशत बढ़े कोरोना के मामले उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025