NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मैनपुरी जिले की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव
    राजनीति

    मैनपुरी जिले की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

    मैनपुरी जिले की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 20, 2022, 05:28 pm 0 मिनट में पढ़ें
    मैनपुरी जिले की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव
    मैनपुरी जिले की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया है। करहल सीट को सपा का मजबूत गढ़ माना जाता है और यहां अब तक हुए सात चुनावों में से छह में बाजी सपा उम्मीदवारों के हाथ लगी है। अखिलेश के चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही हो गया था, लेकिन उनकी सीट फाइनल नहीं हो पाई है। अब पार्टी ने उनका नाम घोषित कर दिया है।

    अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश

    वर्तमान में आजमगढ़ से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव का यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। 2012 में जब अखिलेश मुख्यमंत्री बने थे, तब वो कन्नौज से लोकसभा सांसद थे। बाद में विधान परिषद के सदस्य बने और पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे। कुछ महीनों पहले तक अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में नहीं उतरना चाहते थे। उन्होंने मीडिया को भी इसकी जानकारी दे दी थी, लेकिन बाद में पार्टी ने स्पष्टीकरण जारी कर कहा था कि इस पर फैसला नहीं हुआ है।

    योगी आदित्यनाथ की उम्मीदवारी ने बढ़ाया दबाव?

    बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ की विधानसभा चुनाव लड़ने की पुष्टि के बाद अखिलेश यादव पर दबाव बढ़ गया था। इसके बाद ही पार्टी ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए अखिलेश यादव को चुनावी रण में उतारा है। बता दें कि भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। योगी आदित्यनाथ का भी यह पहला चुनाव होगा और वो भी मुख्यमंत्री बनने से पहले लोकसभा सांसद थे।

    क्या है करहल विधानसभा सीट का इतिहास?

    आजतक के अनुसार, करहल विधानसभा सीट से 1985 में दलित मजदूर किसान पार्टी, 1989 और 1991 में समाजवादी जनता पार्टी, 1993, 1996 और 2000 में सपा, 2002 में भाजपा, 2007, 2012 और 2017 में सपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। पिछले चुनावों में सपा ने इस सीट पर सोवरन सिंह यादव को टिकट दिया था, जिन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को 40,000 से अधिक मतों से हराकर विधानसभा की सदस्यता पाई थी।

    उत्तर प्रदेश में कब हैं चुनाव?

    चुनाव आयोग की ओर से घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे। इसके तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश और चार अन्य राज्यों की मतगणना 10 मार्च को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य में भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा समेत कई प्रमुख दल मैदान में हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। 2017 में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों ने 324 सीटें जीती थीं और राज्य में सरकार बनाई थी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था और 54 सीटें जीती थीं। इनमें से सपा ने 47 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। चुनाव बाद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    समाजवादी पार्टी
    अखिलेश यादव
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली: आश्रम-DND एक्सटेंशन फ्लाईओवर के काम में देरी, कुछ दिन और जाम में फसेंगे वाहन दिल्ली
    पिज्जा दिवस: घर पर बनाएं ये 5 तरह के पिज्जा, आसान है रेसिपी खान-पान
    'द रोमांटिक्स' का इन तीन शहरों में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, जानिए कब रिलीज होगी नेटफ्लिक्स
    भूकंंप की वजह से तुर्की अपनी जगह से 6 मीटर खिसका- विशेषज्ञ तुर्की

    समाजवादी पार्टी

    उत्तर प्रदेश: रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर 2 सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया गया NSA उत्तर प्रदेश
    लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगा 'गर्व से कहो हम शूद्र हैं' का पोस्टर उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: रामचरितमानस विवाद पर मायावती बोलीं- सपा का राजनीतिक रंग सामने आया उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में गिरी इमारत मामले में सपा विधायक का बेटा हिरासत में उत्तर प्रदेश

    अखिलेश यादव

    उत्तर प्रदेश: हरदोई जा रहे अखिलेश यादव के काफिले की छह गाड़ियां आपस में टकराईं उत्तर प्रदेश
    बजट पर क्या रही प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया? बजट
    तेलंगाना: चंद्रशेखर राव का शक्ति प्रदर्शन; रैली में जुटेंगे केजरीवाल, अखिलेश और वामपंथी नेता तेलंगाना
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल नहीं होने के क्या मायने हैं? राहुल गांधी

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं के लिए बनाई योजना, गोबर से बनाई जाएगी बायोगैस नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सरकार बनाने को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की बैठक नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश: 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, लखनऊ में होगा कार्यक्रम नरेंद्र मोदी
    EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR समाजवादी पार्टी

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023