Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
कांग्रेस समाचार
भाजपा समाचार
शिवपाल यादव
सचिन पायलट
राकेश टिकैत
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मुलायम सिंह के साढू प्रमोद यादव और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल
राजनीति

मुलायम सिंह के साढू प्रमोद यादव और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल

मुलायम सिंह के साढू प्रमोद यादव और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल
लेखन भारत शर्मा
Jan 20, 2022, 03:56 pm 4 मिनट में पढ़ें
मुलायम सिंह के साढू प्रमोद यादव और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल
मुलायम सिंह के साढू प्रमोद यादव और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल।

उत्तर प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। नेताओं के पाल बदलने का खेल तेज हो गया है। इसी बीच गुरुवार को भाजपा ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साढू और पूर्व विधायक प्रमोद यादव तथा कांग्रेस के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में भगवा पार्टी का दामन थाम लिया है।

बयान
अखिलेश ने मुलायम सिंह यादव को बंधक बनाया- गुप्ता

भाजपा की ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख डा लक्ष्मीकांत बाजपेयी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद औैरैया के बिधूना से विधायक रहे प्रमोद गुप्ता ने कहा, "अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को बंधक बना रखा है। पार्टी में उनकी स्थिति बेहद खराब है। समाजवादी पार्टी में अपराधियों और जुआरियों का बोलबाला हो गया है।" उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव चाटुकारों से घिर गए हैं। मुलायम सिंह बुजुर्ग हो गए हैं। उनकी बात कोई नहीं सुनता है।"

दावा
सपा के 20 विधायक भाजपा में आने को तैयार- गुप्ता

प्रमोद गुप्ता ने कहा, "अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह को बहुत सताया और रुलाया है और उनकी वजह से नेताजी की हालत दयनीय हो गई है।" उन्होंने दावा किया, "सपा के 20 विधायक उनके साथ आने के लिए तैयार हैं। यदि भाजपा प्रबंधन अनुमति दे तो अखिलेश यादव की नाक के बाल कहे जाने वाले दिग्गज विधायक रघुराज शाक्य, शिवकुमार बेरिया से लेकर कई अन्य विधायक अगले दो घंटे में भाजपा में शामिल हो जाएंगे।"

दावा
प्रियंका ने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' को बताया खोखला नारा

प्रमोद यादव के साथ भाजपा में शामिल होने वाली कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने कहा, "कांग्रेस ने मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया। मुझे कहा गया कि सरोजिनी नगर क्षेत्र में काम कीजिए, लेकिन जब टिकट की बात आई, तो यह किसी और को दे दिया गया।" उन्होंने कहा, "मुझे 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान से जोड़ा। यह प्रियंका गांधी का खोखला नारा है।"

आरोप
टिकट के लिए नहीं दे सकती थी रिश्वत- मौर्य

उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रही मौर्य ने कहा, "मैं समाज सेवा के लिए मैं कांग्रेस से जुड़ी थी। मुझे कहा गया आप मेहनत करें फल जरूर मिलेगा। मैंने बहुत काम किया है, लेकिन मुझे टिकट नहीं दिया गया। मैं एक योग्य उम्मीदवार थी। यह अन्याय है।" उन्होंने आरोप लगाया, "मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मैं एक अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से हूं और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को रिश्वत नहीं दे सकती थी।"

जानकारी
इन्होंने भी ली भाजपा की सदस्यता

बता दें कि प्रमोद गुप्ता और प्रियंका मौर्य के साथ अयोध्या की लोक गायिका वंदना मिश्रा, कानपुर की गोविन्द नगर सीट से बसपा के प्रत्याशी रहे सुनील शुक्ला और नितिन अग्रवाल सहित कई अन्य नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

पृष्ठभूमि
यादव परिवार से कई नेता थाम चुके हैं भाजपा का दामन

बता दें कि प्रमोद गुप्ता से पहले मुलायम सिंह यादव परिवार के कई नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं। बुधवार को मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हुई थीं। उनसे पहले मुलायम सिंह की भतीजी संध्या यादव, मुलायम के पोते के ससुर और सिरागंज (फिरोजाबाद) के विधायक हरिओम यादव भी भाजपा में शामिल हो गए थे। वह मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव के ससुर राम प्रकाश के भाई हैं।

विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश में कब होंगे चुनाव?

चुनाव आयोग की ओर से घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे। इसके तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश और चार अन्य राज्यों की मतगणना 10 मार्च को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य में भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा समेत कई प्रमुख दल मैदान में हैं।

पिछला परिणाम
न्यूजबाइट्स प्लस (इंफो)

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। 2017 में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों ने 324 सीटें जीती थीं और राज्य में सरकार बनाई थी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था और 54 सीटें जीती थीं। इनमें से सपा ने 47 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। चुनाव बाद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
मुलायम सिंह यादव
उत्तर प्रदेश
कांग्रेस समाचार
भाजपा समाचार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
ताज़ा खबरें
IPL 2022 में कैसा रहा लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
IPL 2022 में कैसा रहा लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े खेलकूद
आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले NCB अधिकारी के खिलाफ "घटिया जांच" के लिए होगी कार्रवाई
आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले NCB अधिकारी के खिलाफ "घटिया जांच" के लिए होगी कार्रवाई देश
केवल एक फोन कॉल से हैक हो सकता है आपका व्हाट्सऐप, ऐसे रहें सुरक्षित
केवल एक फोन कॉल से हैक हो सकता है आपका व्हाट्सऐप, ऐसे रहें सुरक्षित टेक्नोलॉजी
लद्दाख: श्योक नदी में गिरी सेना की गाड़ी, सात जवानों की मौत
लद्दाख: श्योक नदी में गिरी सेना की गाड़ी, सात जवानों की मौत देश
क्रोम ब्राउजर को मिला जरूरी सुरक्षा अपडेट, गूगल ड्राइव में आए नए शॉर्टकट्स
क्रोम ब्राउजर को मिला जरूरी सुरक्षा अपडेट, गूगल ड्राइव में आए नए शॉर्टकट्स टेक्नोलॉजी
मुलायम सिंह यादव
कौन हैं मुलायम सिंह यादव के परिवार से भाजपा का दामन थामने वाली अपर्णा यादव?
कौन हैं मुलायम सिंह यादव के परिवार से भाजपा का दामन थामने वाली अपर्णा यादव? राजनीति
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं अपर्णा यादव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं अपर्णा यादव राजनीति
तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए मुलायम सिंह यादव
तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए मुलायम सिंह यादव राजनीति
मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के अस्पताल में भर्ती
मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के अस्पताल में भर्ती राजनीति
अब पर्दे पर दिखेगी नेता मुलायम सिंह की जिंदगी, देखिए फिल्म का टीजर
अब पर्दे पर दिखेगी नेता मुलायम सिंह की जिंदगी, देखिए फिल्म का टीजर मनोरंजन
और खबरें
उत्तर प्रदेश
UPSSSC: ANM भर्ती की लिखित परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे देखें
UPSSSC: ANM भर्ती की लिखित परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे देखें करियर
साहित्यकार गीतांजलि श्री का 'टॉम्ब ऑफ सैंड' बना बुकर पुरस्कार जीतने वाला पहला हिंदी उपन्यास
साहित्यकार गीतांजलि श्री का 'टॉम्ब ऑफ सैंड' बना बुकर पुरस्कार जीतने वाला पहला हिंदी उपन्यास देश
उत्तर प्रदेश बजट: जानें रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में क्या-क्या अहम ऐलान किए गए
उत्तर प्रदेश बजट: जानें रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में क्या-क्या अहम ऐलान किए गए करियर
जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजेगी समाजवादी पार्टी, उम्मीदवारी का ऐलान
जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजेगी समाजवादी पार्टी, उम्मीदवारी का ऐलान राजनीति
2020 में 7 राज्यों में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण रही कोरोना महामारी
2020 में 7 राज्यों में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण रही कोरोना महामारी देश
और खबरें
कांग्रेस समाचार
राजस्थान: मुख्य सचिव से नाराज मंत्री ने किया "जलालत भरे पद" से मुक्त करने का अनुरोध
राजस्थान: मुख्य सचिव से नाराज मंत्री ने किया "जलालत भरे पद" से मुक्त करने का अनुरोध राजनीति
मध्य प्रदेश में अब जनता करेगी मेयर का चुनाव, राज्यपाल ने दी अध्यादेश को मंजूरी
मध्य प्रदेश में अब जनता करेगी मेयर का चुनाव, राज्यपाल ने दी अध्यादेश को मंजूरी राजनीति
पंजाब: जेल में क्लर्क का काम करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, विशेष डाइट की मांग भी पूरी
पंजाब: जेल में क्लर्क का काम करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, विशेष डाइट की मांग भी पूरी राजनीति
कपिल सिब्बल और हार्दिक पटेल समेत हालिया महीनों में ये नेता छोड़ चुके हैं कांग्रेस
कपिल सिब्बल और हार्दिक पटेल समेत हालिया महीनों में ये नेता छोड़ चुके हैं कांग्रेस राजनीति
कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, सपा के सहयोग से किया राज्यसभा के लिए नामांकन
कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, सपा के सहयोग से किया राज्यसभा के लिए नामांकन राजनीति
और खबरें
भाजपा समाचार
ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फारूक अब्दुल्ला को तलब किया, पार्टी का भाजपा पर निशाना
ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फारूक अब्दुल्ला को तलब किया, पार्टी का भाजपा पर निशाना राजनीति
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख की सांसद सुप्रिया सुले पर महिला विरोधी टिप्पणी, बोले- घर जाकर खाना बनाओ
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख की सांसद सुप्रिया सुले पर महिला विरोधी टिप्पणी, बोले- घर जाकर खाना बनाओ राजनीति
कर्नाटक: मंगलुरू में मस्जिद के नीचे 'मंदिर जैसा डिजाइन' मिलने का दावा, धारा 144 लागू
कर्नाटक: मंगलुरू में मस्जिद के नीचे 'मंदिर जैसा डिजाइन' मिलने का दावा, धारा 144 लागू देश
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा और विपक्ष की अहम बैठकें, जानें क्या कहते हैं आंकड़े
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा और विपक्ष की अहम बैठकें, जानें क्या कहते हैं आंकड़े राजनीति
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक राजनीति
और खबरें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं के लिए बनाई योजना, गोबर से बनाई जाएगी बायोगैस
उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं के लिए बनाई योजना, गोबर से बनाई जाएगी बायोगैस देश
उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सरकार बनाने को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की बैठक
उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सरकार बनाने को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की बैठक राजनीति
उत्तर प्रदेश: 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, लखनऊ में होगा कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश: 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, लखनऊ में होगा कार्यक्रम राजनीति
EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR
EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR राजनीति
पॉलिटिकल हफ्ता: योगी आदित्यनाथ की जीत के भाजपा और देश की राजनीति के लिए क्या मायने?
पॉलिटिकल हफ्ता: योगी आदित्यनाथ की जीत के भाजपा और देश की राजनीति के लिए क्या मायने? राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022