Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
पॉलिटिकल हफ्ता
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, 40 प्रतिशत टिकटें महिलाओं को
राजनीति

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, 40 प्रतिशत टिकटें महिलाओं को

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, 40 प्रतिशत टिकटें महिलाओं को
लेखन मुकुल तोमर
Jan 30, 2022, 05:25 pm 3 मिनट में पढ़ें
उत्तर प्रदेश: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, 40 प्रतिशत टिकटें महिलाओं को
उत्तर प्रदेश: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें 61 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। अपने वादे के अनुरूप कांग्रेस ने इस सूची में भी 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को दी हैं और 24 जगहों से महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है। अयोध्या से भी महिला प्रत्याशी रीता मौर्य को टिकट दिया गया है। अनुसूचित जाति की दो सीटें भी महिलाओं के खाते में गई हैं।

उम्मीदवार
अब तक 316 उम्मीदवारों को ऐलान कर चुकी है कांग्रेस

कांग्रेस अब तक उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 316 सीटों पर अपनी उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी हैं। इनमें से 127 सीटें (40 प्रतिशत) महिलाओं को दी गई हैं। पार्टी ने पहली सूची में 125, दूसरी सूची में 41 और तीसरी सूची में 89 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। पहली सूची में 50, दूसरी सूची में 16 और तीसरी सूची में 37 महिला उम्मीदवारों को टिकट दी गई थी।

महिला प्रत्याशी
इन चर्चित महिलाओं को टिकट दे चुकी है कांग्रेस

कांग्रेस ने जिन चर्चित महिलाओं को टिकट दिया है, उनमें उन्नाव रेप केस पीड़िता की मां आशा सिंह, सम्मान भत्ते को लेकर प्रदर्शन का नेतृत्व करने वालीं शाहजहांपुर की आशा वर्कर पूनम पांडे और नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वालीं सदफ जफर आदि शामिल हैं। इसके अलावा कई न्यूज चैनल्स में एंकर के तौर पर काम कर चुकीं निदा अहमद और हिंदी और तमिल सिनेमा में काम कर चुकीं अभिनेत्री अर्चना गौतम को भी टिकट दिया गया है।

उत्तर प्रदेश
कांग्रेस ने बनाई है महिला केंद्रित रणनीति

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार लगातार कम होता जा रहा है और पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी को केवल सात सीटें मिली थीं। अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए इस बार कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला केंद्रित रणनीति बनाई है। पार्टी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र भी जारी किया है। हालांकि अन्य राज्यों में पार्टी ने 10 प्रतिशत टिकटें भी महिलाओं को नहीं दी हैं।

जानकारी
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होगा विधानसभा चुनाव

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान होना है। राज्य में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

पिछले चुनावों के नतीजे
न्यूजबाइट्स प्लस

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। 2017 में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों ने 324 सीटें जीती थीं और राज्य में सरकार बनाई थी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था और 54 सीटें जीती थीं। इनमें से सपा ने 47 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Twitter
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
कांग्रेस समाचार
प्रियंका गांधी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
ताज़ा खबरें
राष्ट्रमंडल खेल की समाप्ति के बाद बर्मिंघम से लापता हुए पाकिस्तान के दो मुक्केबाज
राष्ट्रमंडल खेल की समाप्ति के बाद बर्मिंघम से लापता हुए पाकिस्तान के दो मुक्केबाज खेलकूद
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4 और गैलेक्सी Z फ्लिप 4 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4 और गैलेक्सी Z फ्लिप 4 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स टेक्नोलॉजी
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सैन्य कैंप में घुसपैठ की कोशिश; तीन जवान शहीद, दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सैन्य कैंप में घुसपैठ की कोशिश; तीन जवान शहीद, दो आतंकी ढेर देश
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जियो ने लॉन्च किया पैसा वसूल प्रीपेड प्लान
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जियो ने लॉन्च किया पैसा वसूल प्रीपेड प्लान टेक्नोलॉजी
आमिर की पिछली पांच फिल्मों का प्रदर्शन और IMDb रेटिंग कैसी रही?
आमिर की पिछली पांच फिल्मों का प्रदर्शन और IMDb रेटिंग कैसी रही? मनोरंजन
कांग्रेस समाचार
बिहार: तेजस्वी यादव ने किया एक महीने में बंपर नौकरियां निकालने का वादा
बिहार: तेजस्वी यादव ने किया एक महीने में बंपर नौकरियां निकालने का वादा राजनीति
दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गईं प्रियंका गांधी, खुद को किया आइसोलेट
दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गईं प्रियंका गांधी, खुद को किया आइसोलेट राजनीति
बिहार: नीतीश कुमार और भाजपा में तनातनी के बीच क्या है विधानसभा की स्थिति?
बिहार: नीतीश कुमार और भाजपा में तनातनी के बीच क्या है विधानसभा की स्थिति? राजनीति
कौन हैं देश के नए चुने गए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़?
कौन हैं देश के नए चुने गए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़? राजनीति
देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे जगदीप धनखड़, विपक्ष की उम्मीदवार मारग्रेट अल्वा को दी मात
देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे जगदीप धनखड़, विपक्ष की उम्मीदवार मारग्रेट अल्वा को दी मात राजनीति
और खबरें
प्रियंका गांधी
कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया
कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया देश
रॉबर्ट वाड्रा ने दिए राजनीति में आने के संकेत, कहा- देश में बदलाव की जरूरत
रॉबर्ट वाड्रा ने दिए राजनीति में आने के संकेत, कहा- देश में बदलाव की जरूरत राजनीति
अग्निपथ योजना: कांग्रेस का जंतर-मंतर पर सत्याग्रह, प्रियंका गांधी का युवाओं से सरकार गिराने का आह्वान
अग्निपथ योजना: कांग्रेस का जंतर-मंतर पर सत्याग्रह, प्रियंका गांधी का युवाओं से सरकार गिराने का आह्वान राजनीति
सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी को भी हुआ कोरोना संक्रमण
सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी को भी हुआ कोरोना संक्रमण राजनीति
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के EAG में शामिल होने के प्रस्ताव को क्यों ठुकराया?
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के EAG में शामिल होने के प्रस्ताव को क्यों ठुकराया? राजनीति
और खबरें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं के लिए बनाई योजना, गोबर से बनाई जाएगी बायोगैस
उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं के लिए बनाई योजना, गोबर से बनाई जाएगी बायोगैस देश
उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सरकार बनाने को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की बैठक
उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सरकार बनाने को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की बैठक राजनीति
उत्तर प्रदेश: 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, लखनऊ में होगा कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश: 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, लखनऊ में होगा कार्यक्रम राजनीति
EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR
EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR राजनीति
पॉलिटिकल हफ्ता: योगी आदित्यनाथ की जीत के भाजपा और देश की राजनीति के लिए क्या मायने?
पॉलिटिकल हफ्ता: योगी आदित्यनाथ की जीत के भाजपा और देश की राजनीति के लिए क्या मायने? राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022