NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक और झटका, 3 दिनों में तीसरे मंत्री का इस्तीफा
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक और झटका, 3 दिनों में तीसरे मंत्री का इस्तीफा
    उत्तर प्रदेश में भाजपा को झटके पर झटका, एक और मंत्री ने छोड़ा पद

    उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक और झटका, 3 दिनों में तीसरे मंत्री का इस्तीफा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 13, 2022
    02:58 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगातार झटके लगते जा रहे हैं। गुरुवार को धर्म सिंह सैनी ने योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

    बीते तीन दिनों में मंत्री पद छोड़ने वाले सैनी तीसरे नेता हैं। उनसे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान ने मंत्री पद छोड़ा था।

    सैनी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की है और कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

    इस्तीफा

    भाजपा पर लगाया दलित और पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप

    राज्यपाल को भेजे अपने इस्तीफा पत्र में सैनी ने लिखा कि उन्होंने आयुष, औषधि प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग में रहते हुए पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारियां निभाई थीं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि दलित, किसान, पिछड़ों, शिक्षित, बेरोजगारों, छोटे एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों और उनके जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा हो रही है। भाजपा सरकार के इस उपेक्षात्मक रवैये के कारण वो उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहे हैं।

    जानकारी

    सरकारी आवास और सुरक्षा छोड़ी

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, सहारनपुर जिले की नकुड़ विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतने वाले सैनी ने सरकारी आवास और सुरक्षा भी छोड़ दी है। अभी तक उन्होंने यह पुष्टि नहीं की है कि वो किस पार्टी में जा रहे हैं।

    जानकारी

    अखिलेश यादव ने किया सपा में स्वागत

    अखिलेश यादव ने सैनी के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ''सामाजिक न्याय' के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी जी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन करानेवाली हमारी 'सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति' को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! बाइस में समावेशी-सौहार्द की जीत निश्चित है!'

    इसके साथ उन्होंने #मेला_होबे लिखा, जो ममता बनर्जी के 'खेला होबे' के नारे से प्रेरित लगता है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये अखिलेश यादव का ट्वीट

    ‘सामाजिक न्याय’ के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी जी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन करानेवाली हमारी ‘सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति’ को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!

    बाइस में समावेशी-सौहार्द की जीत निश्चित है! #मेला_होबे pic.twitter.com/2FDkLLNW93

    — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 13, 2022

    जानकारी

    14 जनवरी को सपा में शामिल होंगे मौर्य

    मंगलवार को मंत्री पद छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य 14 जनवरी को सपा में शामिल होंगे। उनके बाद पद छोड़ने वाले दारा सिंह चौहान के भी सपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ये इस्तीफे भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

    ये दोनों ही OBC वर्ग के बड़े नेता माने जाते हैं और पिछले चुनाव में उनके कारण भाजपा को इस वर्ग का वोट हासिल करने में बड़ी मदद मिली थी।

    उत्तर प्रदेश

    कई विधायक भी दे चुके हैं इस्तीफा

    बिधूना से भाजपा विधायक विनय शाक्य ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भी भाजपा सरकार में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है।

    उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को अपना नेता बताते हुए कहा कि वो उनके साथ है।

    बता दें, शाक्य के अलावा तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति, तिलहर सीट से विधायक रोशनलाल वर्मा और बिल्हौर से विधायक भगवती सागर समेत कई विधायक इस्तीफा दे चुके हैं।

    विधानसभा चुनाव

    उत्तर प्रदेश में कब होंगे चुनाव?

    चुनाव आयोग की ओर से घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे।

    इसके तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश और चार अन्य राज्यों की मतगणना 10 मार्च को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    राज्य में भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी (AAP) सहित कई अन्य प्रमुख दल मैदान में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    समाजवादी पार्टी
    उत्तर प्रदेश
    भाजपा समाचार
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    समाजवादी पार्टी

    उद्धव ठाकरे ने कहा, महाराष्ट्र में नहीं बनेगा NRC के लिए कोई भी डिटेंशन सेंटर महाराष्ट्र
    नागरिकता कानून: सपा का प्रदर्शनकारियों को पेंशन देने का ऐलान, भाजपा ने साधा निशाना भारतीय जनता पार्टी
    इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का योगी सरकार को नोटिस योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश: सुबह की सैर पर निकले हिंदू महासभा राज्य प्रमुख की गोली मारकर हत्या लखनऊ

    उत्तर प्रदेश

    क्या है गंगा एक्सप्रेसवे की खासियत जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है शिलान्यास? नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव बोले- सपा नेताओं के फोन टैप हो रहे, मुख्यमंत्री सुनते हैं रिकॉर्डिंग योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश: NHM में निकलीं लगभग 3,000 पदों पर भर्तियां, यहां से करें आवेदन रोजगार समाचार
    23 जनवरी को होगी UPTET परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल शिक्षक योग्यता परीक्षा

    भाजपा समाचार

    यमुना में कहां से आता है सफेद झाग और बचाव के लिए क्या कर रही सरकार? दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: 12 नवंबर को 700 भाजपा नेताओं की 'मास्टरक्लास' लेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह योगी आदित्यनाथ
    मोहम्मद अली जिन्ना को पहला प्रधानमंत्री बनाया जाता तो देश का बंटवारा नहीं होता- ओमप्रकाश राजभर योगी आदित्यनाथ
    कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बोको हराम और ISIS से की हिंदुत्व की तुलना, शिकायत दर्ज उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    पॉलिटिकल हफ्ता: भाजपा के लिए क्यों बेहद महत्वपूर्ण है उत्तर प्रदेश? योगी आदित्यनाथ
    पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 मार्च को आएंगे परिणाम चुनाव आयोग
    चुनावों के ऐलान के साथ ही लागू होने वाली आचार संहिता का क्या मतलब है? चुनाव आयोग
    उत्तर प्रदेश: चुनाव की तैयारियों के बीच एक हफ्ते में 1,300 प्रतिशत बढ़े कोरोना के मामले उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025