NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 50 महिलाओं को टिकट
    राजनीति

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 50 महिलाओं को टिकट

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 50 महिलाओं को टिकट
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 13, 2022, 12:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 50 महिलाओं को टिकट
    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

    कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाओं समेत कुल 125 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने उन्नाव रेप केस पीड़िता की मां आशा सिंह, सम्मान भत्ते को लेकर प्रदर्शन का नेतृत्व करने वालीं शाहजहांपुर की आशा वर्कर पूनम पांडे और नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वालीं सदफ जफर को टिकट दिया है। आइये पूरी खबर जानते हैं।

    नई तरह की राजनीति शुरू कर रहे हैं- प्रियंका गांधी

    इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "125 उम्मीदवारों में से 40 प्रतिशत महिलाएं और 40 प्रतिशत युवा हैं। इस शुरुआत के साथ हम राज्य में नई तरह की राजनीति लाने की उम्मीद कर रहे हैं।" प्रियंका ने कहा, "हमारी सूची संदेश देती है कि अगर आपके साथ शोषण हुआ है तो कांग्रेस आपके समर्थन में खड़ी है। हम नकारात्मक प्रचार अभियान नहीं चलाएंगे। हमारा अभियान विकास, दलित और पिछड़ों की तरक्की के बारे में होगा। "

    राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

    आशा सिंह की उम्मीदवारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी!'

    कांग्रेस ने बनाई है महिला केंद्रित रणनीति

    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार लगातार कम होता जा रहा है और पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी को केवल सात सीटें मिली थीं। अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए इस बार कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला केंद्रित रणनीति बनाई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे और 10 मार्च को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

    क्या रहे थे पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे?

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। 2017 में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों ने 324 सीटें जीती थीं और राज्य में सरकार बनाई थी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था और 54 सीटें जीती थीं। इनमें से सपा ने 47 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। चुनाव बाद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी
    उन्नाव रेप केस
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    आरोन फिंच की जगह ये खिलाड़ी बन सकते हैं टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान  आरोन फिंच
    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल वैलेंटाइन डे
    महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जेमिमा रोड्रिगेज
    BMW X5 और X6 हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  BMW कार

    कांग्रेस समाचार

    प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में बोले- देश में आशा के बीच निराशा में डूबा है विपक्ष नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहना लुई वितों का मफलर, ट्विटर पर हुआ ट्रेंड बजट सत्र
    राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पर आरोपों पर भाजपा का पलटवार, सांसद ने की कार्रवाई की मांग राहुल गांधी
    संसद में अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर बोले राहुल गांधी, पूछा- प्रधानमंत्री और अडाणी के बीच क्या रिश्ता राहुल गांधी

    प्रियंका गांधी

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त, राहुल गांधी बोले- लोगों ने मुझे प्यार दिया भारत जोड़ो यात्रा
    कर्नाटक: कांग्रेस ने खेला महिला कार्ड, सत्ता में आने पर हर महीने दिए जाएंगे 2,000 रुपये कांग्रेस समाचार
    हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन? रेस में शामिल हैं ये नाम हिमाचल प्रदेश
    क्या कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेगा गांधी परिवार? सोनिया गांधी

    उन्नाव रेप केस

    उन्नाव रेप केस: पीड़िता की आपत्ति के बाद हाई कोर्ट ने सेंगर की जमानत अवधि घटाई उन्नाव
    उन्नाव रेप पीड़िता ने कुलदीप सेंगर की जमानत का किया विरोध, प्रधानमंत्री को पत्र लिखा जमानत
    उन्नाव रेप केस: दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को बेटी की शादी के लिए मिली अंतरिम जमानत दिल्ली हाई कोर्ट
    कौन हैं उन्नाव विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट पाने वालीं आशा सिंह? कांग्रेस समाचार

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं के लिए बनाई योजना, गोबर से बनाई जाएगी बायोगैस नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सरकार बनाने को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की बैठक नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश: 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, लखनऊ में होगा कार्यक्रम नरेंद्र मोदी
    EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR समाजवादी पार्टी

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023