NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; बिहार में आंधी-बिजली से 33 की मौत
    देश

    असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; बिहार में आंधी-बिजली से 33 की मौत

    असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; बिहार में आंधी-बिजली से 33 की मौत
    लेखन प्रमोद कुमार
    May 21, 2022, 04:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; बिहार में आंधी-बिजली से 33 की मौत
    असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; बिहार में बिजली गिरने से 33 की मौत

    असम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण जनजीवन पटरी से उतरा हुआ है। इसके चलते अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और सात लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। नागांव, होजाई, काचर और दारंग जिलों में अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं बिहार में तेज हवाओं और बिजली गिरने से हुए हादसों में 33 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के परिवारों के लिए राज्य सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है।

    बीते सप्ताह से कई इलाके पानी में डूबे

    लगातार हुई बारिश के कारण असम के कई इलाके बीते सप्ताह से बाढ़ में डूबे हुए हैं। कई शहरों में भूस्खलन के कारण हादसे हुए हैं। कई इलाकों में घरों में पानी घुसा हुआ है, जिसके चलते लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। पानी में फंसे लोगों को निकालने के लिए वायुसेना ने चिनूक हेलिकॉप्टर तैनात किए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की मदद के लिए लिए इन हेलिकॉप्टरों को तैनात किया गया है।

    इन जिलों में हालात सबसे खराब

    राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, नागांव जिले में पानी भरने के कारण 3.36 लाख, काचर जिले में 1.66 लाख, होजाई में 1.11 लाख और दारंग जिले में करीब 53,000 लोग प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार को बाढ़ के पानी में डूबने से दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हुई थी। वहीं समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, 80,000 से अधिक हैक्टेयर खेत की जमीन और 2,251 गांव अभी भी पानी में डूबे हुए हैं।

    बाढ़ में करोड़ों का नुकसान, रेलवे स्टेशन पूरी तरह डूबा

    बाढ़ के कारण असम को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। कई जिलों में सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जलभराव होने से खेतों में फसलें तबाह हो गई हैं। कोपिली सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण दीमा हसाओ का हाफलोंग स्टेशन पूरी तरह डूब गया है। भूस्खलन के कारण स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के कई डिब्बे पलट गए। इसी तरह लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड में दो ट्रेनें फंसी थी।

    बिहार के 16 जिलों में 33 लोगों की मौत

    बिहार के 16 जिलों में तेज बारिश, तूफान और बिजली गिरने के कारण 33 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि फसलों और घरों को हुए नुकसान की समीक्षा के बाद प्रभावित परिवारों की मदद करने के आदेश दिए जाएंगे।

    19 मई के बाद से कई जगहों पर चली आंधी

    बता दें कि 19 मई की दोपहर के बाद से बिहार में कई जगहों पर तूफान और बिजली गिरने के कारण हादसे हुए हैं। कई जगहों पर पेड़ और खंभे उखड़कर सड़कों पर गिर गिए, जिससे यातायात और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    असम
    नीतीश कुमार
    तूफान

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया नया बिंग सर्च इंजन और एज ब्राउजर, बदल जाएगा सर्च का अंदाज माइक्रोसॉफ्ट
    पिछले टी-20 विश्व कप में कैसा रहा था भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन?   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तस्वीरें आईं सामने, दोनों ने बोला- अब पर्मानेंट बुकिंग हो गई सिद्धार्थ मल्होत्रा
    सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म के लिए लेते हैं इतने करोड़ रुपये, जानिए गाड़ियों का कलेक्शन सिद्धार्थ मल्होत्रा

    बिहार

    धार्मिक अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने में भारत दुनियाभर में नंबर एक- CPA रिपोर्ट अमेरिका
    बिहार: RPF जवानों की मिलीभगत से उड़ाई 2 किलोमीटर पटरी और करोड़ों रुपये का रेलवे कबाड़ रेलवे पुलिस
    बिहार: युवक की लिंचिंग के बाद तनाव, सारण में 23 सोशल ऐप्स अस्थायी तौर पर बंद बिहार पुलिस
    लोकसभा चुनाव 2019 में 17 सीटों के बदले NDA छोड़ने वाली थी JDU- प्रशांत किशोर प्रशांत किशोर

    असम

    असम: बाल विवाह के खिलाफ अभियान में 2,200 से अधिक गिरफ्तारियां, महिलाओं ने किया प्रदर्शन  बाल विवाह
    असम: बाल विवाह के खिलाफ विशेष अभियान; 9 दिनों में 4,000 से ज्यादा मामले, 1,800 गिरफ्तारी हेमंत बिस्वा सरमा
    असम के मुख्यमंत्री सरमा बोले- मां बनने की सही आयु 22 से 30 वर्ष के बीच हेमंत बिस्वा सरमा
    असम का पहला ट्रांजिट कैंप शुरू, पहले बैच में ठहराए गए 68 'विदेशी' असम पुलिस

    नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करूंगा भाजपा समाचार
    नीतीश ने प्रधानमंत्री के विश्वास का दुरुपयोग किया, साथ जाने का सवाल नहीं- बिहार भाजपा प्रमुख बिहार
    बिहार: नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के लिए बक्सर में रोकी गईं ट्रेनें, भाजपा ने घेरा बिहार
    शरद यादव: मंडल आयोग लागू कराने से लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाने तक, ऐसा रहा सफर बिहार की राजनीति

    तूफान

    इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहते हैं फरहान अख्तर, जानिए उनकी फिटनेस का राज लाइफस्टाइल
    दिल्ली और आसपास के इलाकों में तूफान और बारिश, कई जगहों पर जलभराव दिल्ली
    पश्चिम बंगाल: लैंडिंग के समय तूफान में फंसा स्पाइसजेट का विमान, 17 यात्री घायल मुंबई
    असम में भारी बारिश और बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, 20,000 लोग प्रभावित राजस्थान

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023