Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
पॉलिटिकल हफ्ता
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार: भाजपा के मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- आसान नहीं है सरकार चलाना
राजनीति

बिहार: भाजपा के मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- आसान नहीं है सरकार चलाना

बिहार: भाजपा के मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- आसान नहीं है सरकार चलाना
लेखन भारत शर्मा
Aug 02, 2021, 02:53 pm 3 मिनट में पढ़ें
बिहार: भाजपा के मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- आसान नहीं है सरकार चलाना
बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने गंठबंधन सरकार पर दिया बड़ा बयान।

बिहार में सत्ता संभाल रही NDA की गठबंधन सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। नीतीश कैबिनेट में भाजपा के कोटे से पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने औरंगाबाद में आयोजित भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गठबंधन सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा के लिए गठबंधन सरकार में काम करना आसान नहीं है। इसका कारण यह है कि राज्य में चार विचारधाराएं एक साथ काम कर रही है।

चुनौतीपूर्ण
"बिहार में हमारे लिए काम करना है बेहद चुनौतीपूर्ण"

मंत्री चौधरी ने कहा, "हम बिहार में गठबंधन की सरकार चला रहे हैं। जबकि अन्य राज्यों में भाजपा स्वतंत्र रूप से काम काम करती है, चाहे वो उत्तर प्रदेश हो या फिर मध्य प्रदेश। इन राज्यों में भाजपा चीजों को स्थापित करती है।" उन्होंने कहा, "यह स्वाभाविक है कि जब नेतृत्व आपका होता है तब चीजें आसान होती हैं, लेकिन बिहार में हमारे लिए काम करना चुनौतीपूर्ण है। इस कारण है कि यहां चार विचारधाराएं एक साथ काम करती हैं।"

सहन
कई चीजें करनी पड़ती है सहन- चौधरी

मंत्री चौधरी ने कहा, "बिहार में वर्तमान में भाजपा, JDU, जीतन राम मांझी द्वारा स्थापित HAM और मुकेश साहनी द्वारा स्थापित VIP के रूप में चार विचारधाराएं एक साथ लड़ रही है। ऐसे में हमें बहुत कुछ सहन करना पड़ता है।" उन्होंने कहा, "भाजपा ने चुनाव में 74 सीटें जीतने के बाद भी 43 सीट वाली JDU के नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार किया है। यह पहली बार नहीं है। 2000 में भी ऐसा ही हुआ था।"

पुनरावृत्ति
चौधरी ने पिछले सप्ताह भी दिया था चौंकाने वाला बयान

बता दें कि मंत्री चौधरी ने पिछले सप्ताह भी हाजापुर में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में चौंकाने वाला बयान दिया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि जब तक भाजपा अकेले बहुमत में नहीं आती तब तक बिहार में बहुत अधिक सुधार कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को 2024 आम चुनाव और राज्य में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। इसके बाद सरगर्मी तेज हो गई थी।

तारीफ
नीतीश कुमार में है प्रधामंत्री बनने के सभी गुण- कुशवाह

इस बीच JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से प्रधानमंत्री मैटेरियल हैं और उनमें देश का प्रधानमंत्री बनने की क्षमता और सभी गुण हैं। नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश किए जाने के सवाल पर कुशवाहा ने कहा, "हम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में हैं और गठबंधन का दृढ़ता से समर्थन करते हैं। अभी इसमें कोई चर्चा नहीं हुई है।"

पृष्ठभूमि
बिहार में भाजपा की सहयोगी है JDU

बता दें कि JDU बिहार में भाजपा की सहयोगी है और हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में JDU के आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था। इससे पहले JDU नेता केसी त्यागी ने जून में घोषणा की थी कि पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी और इसके लिए भाजपा के साथ सीट बंटवारे की व्यवस्था पर चर्चा करेगी। बात नहीं बनने पर वह अकेले लड़ेगी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
बिहार
नीतीश कुमार
जनता दल यूनाइटेड
भाजपा समाचार
ताज़ा खबरें
भारतीय कंपनियों की इन SUVs को अन्य देशों की पुलिस और सेना कर रही प्रयोग
भारतीय कंपनियों की इन SUVs को अन्य देशों की पुलिस और सेना कर रही प्रयोग ऑटो
कैसे इतनी फिट रहती हैं कैटरीना कैफ? जानिए उनकी फिटनेस का राज
कैसे इतनी फिट रहती हैं कैटरीना कैफ? जानिए उनकी फिटनेस का राज लाइफस्टाइल
UGC ने शुरू किया चार स्कॉलरशिप का रजिस्ट्रेशन, जानें योग्यता
UGC ने शुरू किया चार स्कॉलरशिप का रजिस्ट्रेशन, जानें योग्यता देश
स्वतंत्रता दिवस विशेष: भारतीय बाजार से सबसे ज्यादा वाहन निर्यात करती हैं ये कंपनियां
स्वतंत्रता दिवस विशेष: भारतीय बाजार से सबसे ज्यादा वाहन निर्यात करती हैं ये कंपनियां ऑटो
विश्व बैंक की नौकरी छोड़ IAS बनी चांदना, अब इस क्षेत्र में कर रहीं बड़ा काम
विश्व बैंक की नौकरी छोड़ IAS बनी चांदना, अब इस क्षेत्र में कर रहीं बड़ा काम करियर
बिहार
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नीतीश कुमार ने किया 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐलान
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नीतीश कुमार ने किया 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐलान देश
जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में आतंकियों ने प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या की
जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में आतंकियों ने प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या की देश
बिहार: 25 अगस्त को बहुमत साबित करेंगे नीतीश, भाजपा का स्पीकर होने के कारण देरी
बिहार: 25 अगस्त को बहुमत साबित करेंगे नीतीश, भाजपा का स्पीकर होने के कारण देरी राजनीति
बिहार: इस जिले में हर साल लगता है दूल्हों का बाजार, 700 साल पुरानी है परंपरा
बिहार: इस जिले में हर साल लगता है दूल्हों का बाजार, 700 साल पुरानी है परंपरा अजब-गजब
नीतीश कुमार का मोदी पर निशाना, बोले- उन्हें 2024 की चिंता करनी चाहिए
नीतीश कुमार का मोदी पर निशाना, बोले- उन्हें 2024 की चिंता करनी चाहिए राजनीति
और खबरें
नीतीश कुमार
कैसे सोनिया गांधी को नीतीश कुमार की एक कॉल से बदला बिहार का राजनीतिक परिदृश्य?
कैसे सोनिया गांधी को नीतीश कुमार की एक कॉल से बदला बिहार का राजनीतिक परिदृश्य? राजनीति
2 दिन पहले नीतीश ने शाह से कही थी चिंता न करने की बात- सुशील मोदी
2 दिन पहले नीतीश ने शाह से कही थी चिंता न करने की बात- सुशील मोदी राजनीति
बिहार: तेजस्वी यादव ने किया एक महीने में बंपर नौकरियां निकालने का वादा
बिहार: तेजस्वी यादव ने किया एक महीने में बंपर नौकरियां निकालने का वादा राजनीति
JDU नेताओं ने कहा था नीतीश को उपराष्ट्रपति बनाओ, खुद मुख्यमंत्री बनो- सुशील मोदी
JDU नेताओं ने कहा था नीतीश को उपराष्ट्रपति बनाओ, खुद मुख्यमंत्री बनो- सुशील मोदी राजनीति
क्या 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी को चुनौती देंगे नीतीश कुमार?
क्या 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी को चुनौती देंगे नीतीश कुमार? राजनीति
और खबरें
जनता दल यूनाइटेड
बिहार: नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 8वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी बने उपमुख्यमंत्री
बिहार: नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 8वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी बने उपमुख्यमंत्री राजनीति
बिहार: नीतीश कुमार ने किया सरकार बनाने का दावा, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
बिहार: नीतीश कुमार ने किया सरकार बनाने का दावा, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ राजनीति
बिहार: नीतीश कुमार ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा से गठबंधन तोड़ा
बिहार: नीतीश कुमार ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा से गठबंधन तोड़ा राजनीति
बिहार: आज हो सकता है भाजपा-JDU सरकार की किस्मत का फैसला, नीतीश ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक
बिहार: आज हो सकता है भाजपा-JDU सरकार की किस्मत का फैसला, नीतीश ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक राजनीति
बिहार की राजनीति: सत्ता की चाहत में नीतीश कुमार ने कब-कब बदला है पाला?
बिहार की राजनीति: सत्ता की चाहत में नीतीश कुमार ने कब-कब बदला है पाला? राजनीति
और खबरें
भाजपा समाचार
कर्नाटक: सावरकर के पोस्टर को लेकर शिवमोगा में तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू
कर्नाटक: सावरकर के पोस्टर को लेकर शिवमोगा में तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू देश
केजरीवाल पर भाजपा का आरोप- 20 लाख रुपये लोन दिया, विज्ञापन पर 19 करोड़ खर्च किये
केजरीवाल पर भाजपा का आरोप- 20 लाख रुपये लोन दिया, विज्ञापन पर 19 करोड़ खर्च किये राजनीति
सड़क हादसे में छह की मौत, कांग्रेस विधायक का आरोपी दामाद गिरफ्तार
सड़क हादसे में छह की मौत, कांग्रेस विधायक का आरोपी दामाद गिरफ्तार देश
जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता- उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता- उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष राजनीति
महाराष्ट्र के सभी मंत्री करोड़पति, 75 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज
महाराष्ट्र के सभी मंत्री करोड़पति, 75 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022