NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बिहार: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, होम क्वारंटाइन हुए
    अगली खबर
    बिहार: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, होम क्वारंटाइन हुए
    कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

    बिहार: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, होम क्वारंटाइन हुए

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 10, 2022
    08:13 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। आम आदमी के साथ अब राजनेता भी वायरस की चपेट में आने लगे हैं।

    बिहार में भी संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है और सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

    ​बिहार के मुख्‍यमंत्री कार्यालय (CMO) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।

    ट्वीट

    मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट में क्या लिखा?

    NDTV के अनुसार, बिहार के CMO ने ट्वीट किया, 'माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।'

    इसके बाद मुख्यमंत्री के परिवार के लोगों सहित पिछले कुछ दिनों में उनके के संपर्क में आए अन्य सभी लोगों की पहचान कर उनका भी कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।

    पृष्ठभूमि

    बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री भी हो चुके हैं संक्रमित

    बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहले राज्य के दो उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

    गत 5 जनवरी को जांच में उनके संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उसके बाद से वो दोनों भी होम क्वारंटाइन में हैं और चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

    इसी तरह राज्‍य के दो मंत्री सुनील कुमार और अशोक चौधरी के भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

    जानकारी

    बिहार में क्या है कोरोना संक्रमण की स्थिति?

    बिहार में रविवार को संक्रमण के 5,022 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई है। इसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या 7,45,400 पर पहुंच गई है। इनमें से 12,101 की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 16,898 है।

    रक्षा मंत्री

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हो चुके हैं संक्रमित

    बता दें कि सोमवार दोपहर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।

    उन्होंने लिखा था, 'मुझे आज हल्के लक्षणों के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। मैं होम क्वारंटीन में हूं। मैं हालिया समय में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वो भी खुद को आइसोलेट कर लें और अपना कोरोना टेस्ट करा लें।'

    अन्य

    इन नेताओं के भी हो चुकी है संक्रमण की पुष्टि

    रक्षा मंत्री सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कई अन्य नेता भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

    इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु से भाजपा नेता खुशबू सुंदर, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सांसद सुप्रिया सुले, केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा शामिल हैं।

    इनमें से अधिकतर नेता उपचार के बाद संक्रमण से उबर चुके हैं।

    संक्रमण

    तीसरी लहर का सामना कर रहा है भारत

    बता दें कि इस समय देश महामारी की तीसरी लहर का सामना कर रहा है। रविवार को संक्रमण के 1,79,723 नए मामले सामने आए और 146 मरीजों की मौत हुई।

    देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,57,07,727 हो गई। इनमें से 4,83,936 की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 7,23,619 हो गई।

    ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण देश में मामलों में ये उछाल देखने को मिल रहा है। देश में ओमिक्रॉन के अब तक 4,000 मामले सामने आ चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    नीतीश कुमार
    राजनाथ सिंह
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    बिहार

    जानिए 'अय्यप्पनम कोशियुम' के हिंदी रीमेक की शूटिंग कब शुरू करेंगे अर्जुन और जॉन झारखंड
    दिल्ली: LJP सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, चिराग पासवान का भी नाम दिल्ली
    झारखंड: लातेहार में करमा विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूबने से सात लड़कियों की मौत भारत की खबरें
    बिहार: पटना की अदालत ने तेजस्वी यादव समेत छह के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा पटना

    नीतीश कुमार

    राजद सबसे बड़ी पार्टी तो कांग्रेस साबित हुई कमजोर कड़ी; क्या रहे बिहार चुनावों के निष्कर्ष? कांग्रेस समाचार
    बिहार: अटकलों के बीच सुशील मोदी ने किया साफ, नीतीश कुमार ही रहेंगे मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी
    बिहार: मुख्यमंत्री बनने के 'अनिच्छुक' थे नीतीश कुमार, भाजपा ने मनाया जनता दल यूनाइटेड
    बिहार: सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार- रिपोर्ट बिहार

    राजनाथ सिंह

    महात्मा गांधी को 'पाकिस्तान का राष्ट्रपिता' कहने वाले अनिल सौमित्र IIMC में प्रोफेसर नियुक्त मध्य प्रदेश
    किसानों द्वारा प्रस्ताव ठुकराने के बाद अमित शाह ने प्रमुख मंत्रियों के साथ की अहम बैठक किसान
    MDH ग्रुप के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन पाकिस्तान समाचार
    किसान प्रदर्शन: विकल्पों पर चर्चा को तैयार सरकार, कानून वापसी पर विचार नहीं- रिपोर्ट किसान

    कोरोना वायरस

    अमृतसर: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए इटली से आई एक ही फ्लाइट के 125 यात्री पंजाब
    पश्चिम बंगाल में प्रवेश के लिए RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश भारत की खबरें
    कोरोना: दिल्ली में 24 घंटे सामने आए संक्रमण के 15,097 मामले, 8 महीनों में सबसे अधिक भारत की खबरें
    कोरोना: देश में तीसरी लहर में पहली बार सामने आए एक लाख से अधिक मामले कोरोना वायरस के मामले
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025