लोकसभा चुनाव: खबरें
मध्य प्रदेश: भाजपा नेता ने बच्चे से दबवाया EVM का बटन, पीठासीन अधिकारी निलंबित
लोकसभा चुनाव के दौरान तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश के भोपाल में मतदान हुआ था। इस दौरान यहां भाजपा नेता ने अपने बच्चे से मतदान करवाया।
हरियाणा: गुरूग्राम में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन का फैसला, फिल्म टिकट पर मिलेगी छूट
हरियाणा के गुरूग्राम में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने अनूठी पहल की है। इसके तहत मतदाताओं को मल्टीप्लेक्स में कुछ छूट दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया सवाल, कांग्रेस ने अंबानी-अडाणी के काले धन से कितने रुपये लिए?
लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में अंबानी और अडाणी का नाम लेते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और पार्टी को धन मुहैया कराने का आरोप लगाया।
मध्य प्रदेश: बैतूल में मतदान कराकर लौट रही बस में लगी भीषण आग, रखे थे EVM-VVPAT
मध्य प्रदेश के बैतूल में मंगलवार शाम को बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां लोकसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण का मतदान कराकर लौट रही बस में अचानक आग लग गई।
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, कहां पड़े सबसे ज्यादा वोट?
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान हुआ।
गुजरात: नाडियाद में दिव्यांग ने पैर से किया मतदान, हादसे में गंवा चुका है दोनों हाथ
लोकसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण का मतदान देश भर की 93 सीटों पर जोर-शोर से जारी है। इस बीच अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं।
उत्तर प्रदेश: संभल में पुलिस ने मतदाताओं को लाठीचार्ज कर खदेड़ा, पीटने का आरोप
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान उत्तर प्रदेश के कई जगहों से हंगामे की खबर आ रही है। इसी बीच संभल में मतदाताओं ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया है।
भाजपा में शामिल हुए अभिनेता शेखर सुमन, 2009 में शत्रुघ्न सिन्हा को दी थी टक्कर
बॉलीवुड फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर चुके शेखर सुमन मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी में भाजपा और SP के कार्यकर्ता भिड़े, पथराव हुआ
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान विवाद की खबर सामने आई है।
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान
लोकसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को शुरू हो चुका है। इसके तहत 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान चल रहा है।
लोकसभा चुनाव: 93 सीटों पर मतदान शुरू, अमित शाह समेत 4 पूर्व मुख्यमंत्री भी मैदान में
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान जारी है। पहले जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर भी आज ही मतदान होना था, लेकिन अब यहां 25 मई को मतदान होगा।
कंगना ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, कहा- मोदी की वजह से नहीं हुआ तीसरा विश्व युद्ध
हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत अपने भाषणों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरा विश्व युद्ध न होने का कारण बता दिया।
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में अमित शाह, दिग्विजय और सिंधिया समेत मैदान में ये बड़े चेहरे
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार (7 मई) को 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान होगा।
पंजाब: शिवसेना नेता की हत्या का आरोपी संदीप सिंह जेल से लड़ेगा लोकसभा चुनाव
पंजाब में वर्ष 2022 में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या का आरोपी संदीप सिंह उर्फ सनी ने लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
BNCAP 8 मई को घोषित कर सकती है क्रैश टेस्ट परिणाम, मारुति की 3 गाड़ियां शामिल
देश का स्वदेशी भारत न्यू कार असिस्टेंस प्रोग्राम (BNCAP) जल्द ही कुछ गाड़ियों के क्रैश टेस्ट के परिणाम जारी करने जा रहा है।
लोकसभा चुनाव: चौथे चरण के 21 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले, 28 प्रतिशत करोड़पति
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होना है। इस चरण में मैदान में उतरे 1,710 में से 360 उम्मीदवारों (21 प्रतिशत) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हरियाणा: अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार वरुण चौधरी के पास पत्नी से ज्यादा सोना, जानें आंकड़े
आमतौर पर देखा जाता है कि घर की महिलाओं के पास पुरुषों के मुकाबले ज्यादा सोना होता है, लेकिन हरियाणा के अंबाला से कांग्रेस के उम्मीदवार वरुण चौधरी मुलाना ने इस धारणा को तोड़ कर दिखाया है।
गांधी परिवार का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली सीट का चुनावी इतिहास और जातीय समीकरण
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा से है, जिसने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है।
इंदौर-सूरत के बाद अब कांग्रेस को ओडिशा के पुरी में झटका, प्रत्याशी ने लौटाया टिकट
लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक 2 ही चरणों का मतदान हुआ है, लेकिन कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: मंच पर भाषण दे रहे स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने की घटना सामने आई है।
छत्तीसगढ़: मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रही BSF जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 17 घायल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों की बस हादसे का शिकार हो गई। घटना में 17 जवान घायल हुए हैं।
महाराष्ट्र: मतदान करने वालों के लिए मुंबई मेट्रो का ऐलान, यात्रा करने पर मिलेगी छूट
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
#NewsBytesExplainer: राहुल रायबरेली से क्यों आजमा रहे किस्मत और चुनावी मैदान से क्यों दूर रहीं प्रियंका?
कांग्रेस ने गांधी परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाने वाली अमेठी और रायबरेली पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।
अमेठी से स्मृति ईरानी को चुनौती देने वाले कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा कौन हैं?
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से गांधी परिवार की पारंपरिक सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।
उत्तर प्रदेश: अमेठी में केएल शर्मा के नामांकन के लिए कांग्रेस तैयार, दिखेगी ताकत
उत्तर प्रदेश की चर्चित अमेठी लोकसभा सीट पर शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। कांग्रेस की ओर से गांधी परिवार के बेहद करीबी केएल शर्मा को यहां से उम्मीदवार बनाया गया है।
राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने की घोषणा
उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित 2 सीटों पर कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। गांधी परिवार का गढ़ माने जानी वाली रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।
भाजपा ने कैसरगंज में बृजभूषण के बेटे और रायबरेली में दिनेश प्रताप को बनाया उम्मीदवार
भाजपा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया है।
उत्तर प्रदेश: भाजपा काट सकती है कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह का टिकट, जानिए किसे उतारेगी
उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कट सकता है।
अमेठी-रायबरेली पर कांग्रेस बोली- कोई डरकर नहीं भाग रहा, 24 घंटे में लेंगे उम्मीदवारों पर फैसला
लोकसभा चुनावों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट की हो रही है। कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली इन सीटों पर पार्टी ने अभी तक प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, अब जल्द ही इंतजार खत्म हो सकता है।
कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में आए मिलिंद देवड़ा 20 साल में पहली बार नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
इसी साल कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए महाराष्ट्र के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने आम लोगों और मजदूरों को बनाया स्टार प्रचारक
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस के प्रमुख जगन रेड्डी लोकसभा और विधानसभा चुनाव का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की पत्नी ने गुरु नानक के 'पंजे' के नाम पर मांगा वोट, विवाद
पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग की पत्नी अमृता वारिंग के एक बयान से नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
राहुल और प्रियंका गांधी के अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला करेंगे खड़गे- रिपोर्ट
27 अप्रैल की देर रात हुई कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अमेठी और रायबरेली सीट पर कोई फैसला नहीं हुआ है।
लोकसभा चुनाव: घर बैठे लगा सकते हैं मतदान केंद्र का पता, जानें तरीका
लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। पहले और दूसरे चरण का चुनाव भी संपन्न हो गया है, लेकिन अभी भी 5 चरणों का मतदान बाकी है।
#NewsBytesExplainer: केजरीवाल जेल से नहीं डाल सकते वोट, लेकिन अमृतपाल लड़ सकता है चुनाव, जानिए कैसे
देश में लोकसभा चुनावों के बीच एक दिलचस्प मामला सामने आ रहा है।
मुंबई उत्तर-मध्य से भाजपा ने पूनम महाजन का टिकट काटा, वकील उज्जवल निकम को मौका वजह
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मुंबई उत्तर-मध्य से वर्तमान सांसद पूनम महाजन का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह पर मशहूर वकील उज्जवल निकम को मौका मिला है।
लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान, बाकी राज्यों का क्या है हाल?
देश के 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान पूरा हो गया है। त्रिपुरा और मणिपुर में भारी मतदान हुआ है, जबकि बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में मतदाताओं का उत्साह नजर नहीं आया है।
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन रद्द
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में विपक्ष के INDIA गठबंधन को धक्का लगा है। यहां से समाजवादी पार्टी (SP) के उम्मीदवार राजेश कश्यप का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़: गरियाबंद जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारी
लोकसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। इस बीच खबर आई है कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली।
लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में 390 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में, जानिए कौन सबसे गरीब और अमीर
लोकसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण में 88 लोकसभा सीटों पर कुल 1,202 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इनमें 390 उम्मीदवार करोड़पति हैं।