NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की पत्नी ने गुरु नानक के 'पंजे' के नाम पर मांगा वोट, विवाद
    अगली खबर
    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की पत्नी ने गुरु नानक के 'पंजे' के नाम पर मांगा वोट, विवाद
    पंजाब में कांग्रेस ने चुनाव निशान की तुलना गुरु नानक के पंजे से की

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की पत्नी ने गुरु नानक के 'पंजे' के नाम पर मांगा वोट, विवाद

    लेखन गजेंद्र
    Apr 30, 2024
    01:00 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग की पत्नी अमृता वारिंग के एक बयान से नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

    अमृता ने प्रचार के दौरान कांग्रेस के चुनाव निशान 'हाथ' की तुलना सिख समुदाय के पहले गुरु गुरु नानक देव के 'पंजे' से कर दी और उनको समर्थन देने की अपील की।

    इस बात से भाजपा, शिरोमणि अकाली दल (SAD) और आम आदमी पार्टी (AAP) नाराज हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

    बयान

    क्या कहा अमृता वारिंग ने?

    अमृता वारिंग लुधियाना में अपने पति अमरिंदर सिंह राजा का प्रचार संभाल रही हैं। इस दौरान एक सभा में उन्होंने यह बात कही।

    उन्होंने कहा, "यह पंजा निशान गुरु नानक देव जी का है। सभी गुरुओं को आप देखेंगे तो वह अपने हाथ के साथ दिखाई देते हैं। कांग्रेस पार्टी ने गुरुओं को देखकर पंजा निशान चुना। मैं आज गुरुओं के पंजे के लिए वोट मांगने आई हूं। वही कांग्रेस, जिसने हम सब को आजादी दिलाई।"

    विवाद

    विवाद के बाद मांगी माफी

    प्रचार का वीडियो सामने आने के बाद अमृता वारिंग ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी कर माफी मांगी और खेद जताया है।

    उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ भी जानबूझकर नहीं कहा है और अगर किसी की भावना को उनके शब्दों से ठेस पहुंची है तो वह उसके लिए माफी मांगती हैं।

    बता दें कि लुधियाना में भाजपा ने 2024 से पहले कांग्रेस छोड़कर आए सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट दिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    पंजाब
    लोकसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    कांग्रेस समाचार

    महाराष्ट्र: क्या भाजपा में शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम? दिया संकेत संजय निरुपम
    कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र; अग्निपथ योजना रद्द करने, MSP की कानूनी गारंटी समेत कई वादे लोकसभा चुनाव
    लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में कांग्रेस का वादा, LGBTQ+ की 'सिविल यूनियन' को कानूनी मान्यता देंगे समलैंगिकता
    कांग्रेस का घोषणापत्र में वादा, 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की योजना लागू करेंगे अशोक गहलोत

    पंजाब

    पंजाब: जालंधर में तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को उड़ाया, चालक फरार जालंधर
    हरियाणा: एम्बुलेंस को सड़क पर गड्ढे से लगा झटका, मृत घोषित व्यक्ति हो गया जिंदा हरियाणा
    पंजाब: बेअदबी के शक में निहंग सिख ने गुरुद्वारे में की युवक की हत्या, तनाव बढ़ा हत्या
    उत्तर भारत के मशहूर छोले-भटूरे घर पर बनाना है आसान, जानिए इसकी स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी खान-पान

    लोकसभा चुनाव

    TMC ने जारी किया घोषणापत्र, CAA रद्द करने और UCC लागू नहीं करने का वादा तृणमूल कांग्रेस
    भाजपा ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, भगवान राम के नाम पर मांगा वोट  भाजपा समाचार
    लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, जानें कौन से बड़े चेहरे मैदान में कांग्रेस समाचार
    पश्चिम बंगाल: कूच बिहार के मतदान केंद्र पर अर्धसैनिक बल के जवान की मौत पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025