NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान, बाकी राज्यों का क्या है हाल?
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान, बाकी राज्यों का क्या है हाल?
    दूसरे चरण में त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान हुआ

    लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान, बाकी राज्यों का क्या है हाल?

    लेखन आबिद खान
    Apr 26, 2024
    06:41 pm

    क्या है खबर?

    देश के 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान पूरा हो गया है। त्रिपुरा और मणिपुर में भारी मतदान हुआ है, जबकि बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में मतदाताओं का उत्साह नजर नहीं आया है।

    8 राज्यों में मतदान का आंकड़ा 60 प्रतिशत को पार कर चुका है। हालांकि, चुनाव आयोग द्वारा अभी मतदान के अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।

    मतदान

    कहां-कितना हुआ मतदान?

    चुनाव आयोग द्वारा जारी शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, असम में 70.66 प्रतिशत, बिहार में 53.03 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 72.13 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 67.22 प्रतिशत, कर्नाटक में 69.90 प्रतिशत, केरल में 63.97 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 54.42 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53.51 प्रतिशत, मणिपुर में 76.06 प्रतिशत, राजस्थान में 59.19 प्रतिशत, त्रिपुरा में 76.23 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 52.64 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 71.84 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल में झड़प की खबरें

    पश्चिम बंगाल के बलूरघाट में एक मतदान केंद्र पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के सामने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं ने नारेबाजी की। TMC ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प की भी खबरें हैं।

    TMC ने आरोप लगाया कि बंगाल की 2 लोकसभा सीटों- बालूरघाट और रायगंज में तैनात केंद्रीय बल महिलाओं को मतदान से रोक रहे हैं।

    हस्तियां

    कई बड़ी हस्तियों ने किया मतदान

    बेंगलुरु में पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले, भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़, लेखिका सुधा मूर्ति, इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप और अभिनेता प्रकाश राज ने मतदान किया।

    क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा में वोट डाला। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने केरल के तिरुवनंतपुरम में आम मतदाता की तरह लाइन में लगकर मतदान किया।

    जवान

    छत्तीसगढ़: चुनावी ड्यूटी के दौरान जवान ने खुद को गोली मारी

    ​​​​​​​छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान का नाम जियालाल पंवार बताया जा रहा है और वो मध्य प्रदेश का रहने वाला था।

    34वीं बटालियन ए कंपनी में पदस्थ पंवार को मध्य प्रदेश से चुनाव ड्यूटी में भेजा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंवार ड्यूटी के लिए पीपरछेड़ी के कूड़ेरादादर प्राथमिक स्कूल में रुके हुए थे।

    सीटें

    कहां-कितनी सीटों पर हुआ मतदान? 

    केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हुआ है। कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की 8, मध्य प्रदेश की 6, असम और बिहार की 5, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की 3, त्रिपुरा, मणिपुर और जम्मू कश्मीर की एक-एक सीट पर मतदान हुआ है।

    मणिपुर बाहरी सीट के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान पहले चरण में हो चुका है, जबकि बाकी विधानसभा क्षेत्र में आज हुआ है।

    बड़े चेहरे

    कई बड़े नामों की किस्मत EVM में कैद

    दूसरे चरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर, हेमा मालिनी, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, 'रामायण' सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार जैसे कई बड़े नेताओं की किस्मत EVM में कैद हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा चुनाव
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार
    चुनाव आयोग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    लोकसभा चुनाव

    कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान  कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, किए ये वादे भाजपा समाचार
    UCC, बुलेट ट्रेन और मुफ्त राशन योजना; जानिए भाजपा के घोषणा पत्र की 10 बड़ी बातें  नरेंद्र मोदी
    छ्त्तीसगढ़: बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने पर युवक गिरफ्तार छत्तीसगढ़

    कांग्रेस समाचार

    चुनावी बॉन्ड: कंपनियों ने मुनाफे से कई गुना ज्यादा, कई ने घाटे के बावजूद दिया चंदा चुनावी बॉन्ड
    महाराष्ट्र कांग्रेस में उथल-पुथल, बागी तेवर दिखाने के बाद संजय निरुपम को निकालने का प्रस्ताव पारित महाराष्ट्र
    गौरव वल्लभ ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, बोले- गलत दिशा में आगे बढ़ रही पार्टी  राजनीति
    संजय निरुपम का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- इस्तीफा मिलने के बाद पार्टी ने निष्कासित किया  संजय निरुपम

    भाजपा समाचार

    गौरव वल्लभ हुए भाजपा में शामिल, आज ही दिया था कांग्रेस से इस्तीफा कांग्रेस समाचार
    पत्नी सुनीता ने भगत सिंह और अंबेडकर के बीच में केजरीवाल की तस्वीर लगाई, सवाल उठे अरविंद केजरीवाल
    महाराष्ट्र: क्या भाजपा में शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम? दिया संकेत संजय निरुपम
    दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी को चुनाव आयोग का नोटिस, भाजपा ने की थी शिकायत आतिशी

    चुनाव आयोग

    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इन ऐप्स का करें उपयोग, कई काम होंगे आसान लोकसभा चुनाव
    लोकसभा चुनाव के बाद होंगे जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव- मुख्य चुनाव आयुक्त लोकसभा
    चुनाव आयोग ने चुनावी बॉन्ड से जुड़ा नया डाटा जारी किया, क्या सामने आया? चुनावी बॉन्ड
    सिक्किम और अरुणाचल के विधानसभा चुनाव नतीजों की तारीख बदली, अब 2 जून को होंगे घोषित अरुणाचल प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025