Page Loader
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी में भाजपा और SP के कार्यकर्ता भिड़े, पथराव हुआ
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भाजपा औऱ SP कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट (प्रतीकात्मक तस्वीर: एक्स/@SSB_INDIA)

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी में भाजपा और SP के कार्यकर्ता भिड़े, पथराव हुआ

लेखन गजेंद्र
May 07, 2024
12:22 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान विवाद की खबर सामने आई है। अमर उजाला के मुताबिक, यहां किशनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तेजगंज मतदान केंद्र पर भाजपा और समाजवादी पार्टी (SP) के कार्यकर्ता भिड़ गए। इस दौरान काफी पथराव हुआ, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता मनोज घायल हुए हैं। आरोप है कि मतदान केंद्र पर भाजपा उम्मीदवार जयवीर सिंह के बेटे सुमित प्रताप के पहुंचने पर विवाद शुरू हुआ।

हंगामा

करहल में SP के प्रतिनिधि से मारपीट का आरोप

मैनपुरी के ही करहल में भी SP के प्रतिनिधि से भाजपा कार्यकर्ताओं की मारपीट हो गई। SP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका बस्ता फेंक दिया। SP की ओर से इसका वीडियो भी सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग को भी इसमें टैग किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर सुबह 9:00 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

कार्रवाई

फिरोजाबाद में BLO गिरफ्तार

फिरोजाबाद में मतदान के दौरान पुलिस ने एक बूथ स्तर अधिकारी (BLO) को गड़बड़ी के आरोप में गांव नगला घनी से गिरफ्तार किया है। BLO का नाम संजय कुमार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि BLO संजय कुमार SP कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर उनके पक्ष में मतदान कराने का काम कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि मामले में पूछताछ की जा रही है, वहीं ग्रामीणों ने पुलिस पर मतदाताओं को परेशान करने का आरोप लगाया।