LOADING...
छत्तीसगढ़: मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रही BSF जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 17 घायल
छत्तीसगढ़ में मतदान का निरीक्षण कर लौट रहे BSF जवानों की बस पलटी (प्रतीकात्मक तस्वीर: एक्स/@BSFChhattisgarh)

छत्तीसगढ़: मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रही BSF जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 17 घायल

लेखन गजेंद्र
May 03, 2024
05:15 pm

क्या है खबर?

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों की बस हादसे का शिकार हो गई। घटना में 17 जवान घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घटना चाल्हा गांव के पास कमोसिन डांड के पास हुई है। हादसे में घायल 13 जवान को हल्की चोट आई है, जबकि 4 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनको रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे के समय बस में 32 जवान सवार थे।

हादसा

मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे जवान

धरमजयगढ़ के उपजिलाधिकारी डिगेश पटेल ने बताया कि सभी जवान मतदान केंद्र का निरीक्षण करने निकले थे। वे सुदुर पहाड़ी इलाके में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण करके लौट रहे थे। चाल्हा गांव के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे 17 जवान चोटिल हो गए। कुछ जवान बस से गिर गए। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

जांच

छत्तीसगढ़ में 3 चरण में हो रहे चुनाव

छ्त्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों के लिए 3 चरण में मतदान हो रहा है। पहले चरण में सिर्फ बस्तर में मतदान हुआ था, जहां कुछ छिटपुट घटनाओं की खबर सामने आई थी। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को हुआ, जिसमें राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर की सीट शामिल है। तीसरे चरण में 7 सीटों पर मतदान होगा। इसमें सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान होगा।