NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने की घोषणा
    अगली खबर
    राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने की घोषणा
    राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

    राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने की घोषणा

    लेखन आबिद खान
    May 03, 2024
    08:06 am

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित 2 सीटों पर कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। गांधी परिवार का गढ़ माने जानी वाली रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

    आज (3 मई) को नेता अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जिसमें सोनिया गांधी के भी शामिल होने की उम्मीद है।

    बता दें कि इस सीट पर 20 मई को मतदान होना है।

    नामांकन

    पहले अमेठी से लड़ने की थी आशंका

    इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि राहुल का नामांकन पर्चा अमेठी से भरा जाएगा।

    सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने कहा था, "गांधी परिवार का सदस्य ही चुनाव लड़ेगा। सारी तैयारियां राहुल गांधी के लिए ही की गई हैं, किसी दूसरे शख्स के लिए नहीं। पार्टी कार्यकर्ता यही चाहते हैं कि गांधी परिवार का सदस्य ही अमेठी से चुनाव लड़े।"

    अब अमेठी सीट से किशोरी लाल के नाम की घोषणा हुई है।

    भाजपा

    भाजपा ने किसे दिया टिकट?

    भाजपा ने अमेठी से वर्तमान सांसद स्मृति ईरानी को टिकट दिया है। ईरानी ने पिछले लोकसभा चुनावों में राहुल को हराया था। वे कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में नामांकन भी दाखिल कर चुकी हैं।

    दूसरी ओर, रायबरेली से भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह पर भरोसा जताया है। पार्टी ने कल (2 मई) ही उनके नाम का ऐलान किया है। फिलहाल यहां से सोनिया सांसद हैं, लेकिन अब उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता ले ली है।

    बयान

    जयराम रमेश ने दिए थे संकेत

    1 मई को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने दोनों सीटों (अमेठी और रायबरेली) पर निर्णय का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दिया है, जिसकी घोषणा 24 घंटे में की जाएगी। उन्होंने कहा था कि अगले 24 घंटे में दोनों सीटों पर उम्मीदवारों का नाम का ऐलान किया जाएगा।

    इससे पहले अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की खबरें थीं।

    सीट

    रायबरेली और अमेठी सीट का इतिहास

    दोनों ही सीट गांधी परिवार का गढ़ रही हैं। राहुल ने पहली बार 2004 में अमेठी से चुनाव लड़ा था, जिसके बाद उन्होंने लगातार 3 बार यहां से जीत हासिल की। हालांकि, 2019 में वे ईरानी से हार गए थे।

    रायबरेली से सोनिया सांसद रहीं, लेकिन अब वे राज्यसभा चली गई हैं। इस सीट से इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी भी सांसद रहे हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर 17 बार जीत दर्ज की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव
    राहुल गांधी
    अमेठी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    कांग्रेस समाचार

    प्रधानमंत्री मोदी का खड़गे पर हमला, कहा- 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' की तरह बात कर रहे नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी का नया वादा, बोले- सत्ता में आए तो कराएंगे 'संपत्ति के बंटवारे' का सर्वे राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer: भाजपा के कुल उम्मीदवारों में 28 प्रतिशत दलबदलू, किस पार्टी से आए कितने नेता? भाजपा समाचार
    पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दिया, कांग्रेस में होंगे शामिल हरियाणा

    लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव: मणिपुर में मतदान केंद्र पर गोलीबारी, 3 घायल मणिपुर
    जम्मू-कश्मीर: कठुआ में शादी के मंडप से सीधे वोट डालने पहुंचे शादीशुदा जोड़े, बैंड-बाजा बजाया जम्मू-कश्मीर
    तमिलनाडु: मतदान के लिए चेन्नई से घर जाना चाहते थे लोग, बस न मिलने पर हंगामा तमिलनाडु
    लोकसभा चुनाव: नागालैंड के 6 जिलों में लगभग 0 प्रतिशत मतदान, जानें कारण नागालैंड

    राहुल गांधी

    छत्तीसगढ़: मोदी-मोदी के नारे लगा रही भीड़ के बीच पहुंचे राहुल गांधी, हाथ मिलाया; देखें वीडियो छत्तीसगढ़
    लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में SP और कांग्रेस में बनी सीटों पर बात, जल्द होगा ऐलान अखिलेश यादव
    किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी का ऐलान, किसानों को देंगे स्वामीनाथन आयोग के अनुसार MSP किसान आंदोलन
    चुनावी बॉन्ड: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरा, बोले- रिश्वत लेने का माध्यम  था नरेंद्र मोदी

    अमेठी

    आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में राहुल गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस राहुल गांधी
    राहुल का अमेठी से नामांकन वैध, ब्रिटिश नागरिक होने का किया गया था दावा राहुल गांधी
    लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण का मतदान जारी, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर बिहार
    स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप, ट्वीट किया दावे का वीडियो भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025