Page Loader
लोकसभा चुनाव: घर बैठे लगा सकते हैं मतदान केंद्र का पता, जानें तरीका
लोकसभा चुनाव 2024 शुरू हो गया है

लोकसभा चुनाव: घर बैठे लगा सकते हैं मतदान केंद्र का पता, जानें तरीका

Apr 28, 2024
07:37 am

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। पहले और दूसरे चरण का चुनाव भी संपन्न हो गया है, लेकिन अभी भी 5 चरणों का मतदान बाकी है। डिजिटल युग में मतदान के लिए मतदान केंद्र के बारे में जानकारी प्राप्त करना आज के समय में कठिन काम नहीं है। अगर आपको अपने मतदान केंद्र का विवरण नहीं पता है और आप सोच रहे हैं कि सही जानकारी कैसे प्राप्त करें तो आप ऐसा घर बैठे आसान तरीके से कर सकते हैं।

तरीका

मतदान केंद्र के बारे में कैसे जानें?

अपने मतदान केंद्र के बारे में जानने के लिए सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in खोलें और ऊपर मेनू पर क्लिक करके 'नो योर पोलिंग स्टेशन' विकल्प चुनें। इसके बाद EPIC नंबर और कैप्चा को सही तरीके से दर्ज करें और सर्च बटन टैप करें। यदि सब कुछ ठीक रहा, तो आपको समय, तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी के साथ अपने मतदान केंद्र का विवरण तुरंत ही मिल जाएगा।

तरीका

कैसे पा सकते हैं EPIC नंबर?

अपना EPIC नंबर ढूंढने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको अपना विवरण जैसे अपना नाम, जन्म तिथि, पिता या पति का नाम, लिंग और राज्य भरना होगा। ध्यान से सभी जानकारी को भरने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और अंत में 'सर्च' बटन पर क्लिक करें। यह प्रक्रिया पूरा करने पर आपका EPIC नंबर स्क्रीन के नीचे दिखाई देगा।